बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ शहर का एकमात्र और दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दूसरा भूमिगत स्टेशन है। यह स्टेशन खास इसलिए है क्योंकि यहां यात्रियों को एक ही स्थान पर नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाओं की सुविधा मिलती है। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बेगमपुल में स्थित यह स्टेशन कनेक्टिविटी के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह स्टेशन भारत माता चौक, मेरठ में स्थित है और इसका स्टेशन कोड A17 है। इसका संचालन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) द्वारा किया जा रहा है। 22 फरवरी 2026 को उद्घाटन के बाद से यह स्टेशन पूरी तरह संचालित है। भूमिगत होने के कारण यहां आधुनिक सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

यहाँ से देखें show

बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन

विवरणजानकारी
स्टेशन का नामबेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन
पताभारत माता चौक, मेरठ
स्टेशन कोडA17
मालिक NCRTC
कब खुला था22 फरवरी 2026, रविवार
ट्रैक कैसा हैभूमिगत
अगला स्टेशन सराय काले खान की ओरशताब्दी नगर
अगला स्टेशन मोदीपुरम की ओरमोदीपुरम
मेट्रो कनेक्टिविटीउपलब्ध है
स्टेशन की लंबाई246 मीटर
स्टेशन की चौड़ाई24.5 मीटर
स्टेशन की गहराई22 मीटर
कितने गेट है4 एंट्री-एग्जिट गेट
कितने प्लेटफार्म है2 प्लेटफार्म
कितने लिफ्ट है3 लिफ्ट
कितने एस्केलेटर है9 एस्केलेटर
पार्किंग सुविधाउपलब्ध है
बेगमपुल स्टेशन कंट्रोल रूम संपर्क नंबर9211355254

बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन की जानकारी – Begumpul RRTS Station

बेगमपुल स्टेशन कुल चार स्तरों—ग्राउंड, मेज़नाइन, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल—में विकसित किया गया है। कॉनकोर्स लेवल पर टिकटिंग, एएफसी गेट, सुरक्षा जांच और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म को आइलैंड टाइप डिजाइन में तैयार किया गया है, जिससे यात्री दोनों दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों में आसानी से चढ़-उतर सकें। स्टेशन की कुल लंबाई 246 मीटर, चौड़ाई 24.5 मीटर और गहराई लगभग 22 मीटर है।

स्टेशन पर 4 एंट्री-एग्जिट गेट, 2 प्लेटफॉर्म, 3 लिफ्ट और 9 एस्केलेटर लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम बनी रहे। यहां पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। सराय काले खां की ओर अगला स्टेशन शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन है, जबकि मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन है।

कुल मिलाकर, बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो शहर के व्यापारिक क्षेत्र को आधुनिक और तेज सार्वजनिक परिवहन से जोड़ता है।

बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन टिकट प्राइस – Begumpul RRTS Station Ticket Price

यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट से लगभग 20% अधिक होता है। अर्थात् यदि स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये है, तो प्रीमियम टिकट लगभग 120 रुपये का होगा।

आरआरटीएस रूटस्टैंडर्ड टिकट
(रूपये में)
बेगमपुल से सराय काले खां आरआरटीएस टिकट प्राइस200
बेगमपुल से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस180
बेगमपुल से आनंद विहार आरआरटीएस टिकट प्राइस160
बेगमपुल से साहिबाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस140
बेगमपुल से गाजियाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस120
बेगमपुल से गुलधर आरआरटीएस टिकट प्राइस120
बेगमपुल से दुहाई आरआरटीएस टिकट प्राइस100
बेगमपुल से दुहाई डिपो आरआरटीएस टिकट प्राइस110
बेगमपुल से मुरादनगर आरआरटीएस टिकट प्राइस90
बेगमपुल से मोदीनगर साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस70
बेगमपुल से मोदीनगर नार्थ आरआरटीएस टिकट प्राइस60
बेगमपुल से मेरठ साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस40
बेगमपुल से शताब्दी नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस30
बेगमपुल से मोदीपुरम आरआरटीएस टिकट प्राइस30

बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन से ट्रेन का समय – Begumpul RRTS Station Timings

ट्रेन बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय
पहली ट्रेन सराय काले खान की ओर – सुबह 06:07 बजे
आखिरी ट्रेन सराय काले खान की ओर – रात 10:07 बजे
पहली ट्रेनमोदीपुरम की ओर – सुबह 06:12 बजे
आखिरी ट्रेनमोदीपुरम की ओर – रात 11:00 बजे

बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर सुविधाएं

सुविधाऐं पता
प्राथमिक चिकित्सास्टेशन कंट्रोल रूम
पीने का पानीपेड कॉन्कोर्स के अंदर, कॉन्कोर्स लेवल के केंद्र पर
वॉशरूमपेड कॉन्कोर्स के अंदर, कॉन्कोर्स लेवल के केंद्र पर

बेगमपुल नमो भारत स्टेशन के गेट

बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन मेरठ का एकमात्र भूमिगत स्टेशन है, इस स्टेशन में यात्रियों के आने-जाने के लिए 4 एंट्री-एग्जिट हैं, ये सभी गेट इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग आसानी से स्टेशन तक पहुँच सकें।

  • गेट नंबर 4 – मेरठ कैंट क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह गेट उपयोगी है।
  • गेट नंबर 1 – आबूलेन से आने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित है।
  • गेट नंबर 2 – सोतीगंज क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है।
  • गेट नंबर 3 – यह गेट नेशनल इंटर कॉलेज के पास स्थित है और आसपास के क्षेत्र को स्टेशन से जोड़ता है।

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म

प्लेटफार्म नंबरस्थितिकी ओर
1खुला हैमेरठ की ओर
2खुला हैदिल्ली की ओर

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट

बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन पर सीढ़ियों के साथ-साथ कुल सात लिफ्टों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें से तीन पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। यात्रियों की चिकित्सा सहायता को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने स्टेशनों को विशेष रूप से डिजाइन किया है। प्रत्येक स्टेशन पर बड़ी आकार की लिफ्टें बनाई गई हैं, ताकि आपात स्थिति में स्ट्रेचर आदि को आसानी से ले जाया जा सके। इसके अलावा, ट्रेनों में भी स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

लिफ्ट नंबरस्थितिपता
1. C2-L1 (स्ट्रेचर लिफ्ट)ओपन
2. C1-L1 (स्ट्रेचर लिफ्ट)ओपन
3. C4-L2ओपन

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन पार्किंग का किराया – Begumpul Rapid Rail Parking Fare

पार्किंग समयसाइकिल किराया
(रूपये में)
दोपहिया वाहन किराया
(रूपये में)
चार पहिया वाहन किराया
(रूपये में)
10 मिनट तक
(केवल पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए)
000
10 मिनट से 6 घंटे के लिए51030
6 घंटे से 12 घंटे के लिए52530
12 घंटे से 16 घंटे के लिए103030
16 घंटे से रैपिड रेल के संचालन तक30100
रात्रि पार्किंग
(रैपिड रेल के गैर-परिचालन घंटों के दौरान)
1060200
मासिक शुल्क (सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक)4001000
मासिक शुल्क (24/7 उपलब्ध)10003000

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन पर हेलमेट शुल्क

बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर 12 घंटे तक के लिए हेलमेट शुल्क (प्रति हेलमेट) रु. 5, और 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) के लिए रु. 10. हैं।

पार्किंग का समयकिराया
12 घंटे तक (प्रति हेलमेट)5
12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट)10

बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन के फोटो – Begumpul Rapid Metro Station Photos

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. बेगमपुल रैपिड मेट्रो का किराया कितना हैं?

    बेगमपुल रैपिड मेट्रो का किराया सबसे कम 30 रूपये और सबसे अधिक 200 रूपये हैं। इसका टिकट आप नमो भारत ऐप के माध्यम से या फिर स्टेशन पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट का लगभग 1.2 होता है।

  2. बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन कितने बजे हैं?

    🔹 सराय काले खां की ओर
    पहली ट्रेन: सुबह 06:07 बजे
    आखिरी ट्रेन: रात 10:07 बजे

    🔹 मोदीपुरम की ओर
    पहली ट्रेन: सुबह 06:12 बजे
    आखिरी ट्रेन: रात 11:00 बजे

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply