मेरठ वालों को मेरठ में मेट्रो चलने का और और इसके साथ शहर के अंदर नमो भारत को चलने का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था, जो 22 फरवरी 2026 से खत्म हो चूका है। मेरठ के सभी मेट्रो स्टेशन में बेगमपुल का स्टेशन सबसे बड़ा, सबसे अच्छा, पर सबसे यूनिक स्टेशन है, जहाँ पर आपको Airport जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सबसे बड़ी बात इस स्टेशन की, इसमें केवल दो ही प्लेटफार्म है, जहाँ पर आपको नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो एक साथ भागती नज़र आएगी। अगर आपने अभी भी मेरठ के बेगमपुल स्टेशन का विजिट नहीं किया है तो आप घर बैठे ही बेगमपुल मेट्रो स्टेशन की अंदर से फोटोज देख सकते हैं।
मेट्रो के लिए तैयार हुआ बेगमपुल मेट्रो स्टेशन, देखें अंदर की फोटोज
बेगमपुल स्टेशन की लंबाई लगभग 246 मीटर, चौड़ाई 24.5 मीटर और गहराई करीब 22 मीटर है। विशाल आकार के बावजूद यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। स्टेशन को कुल चार स्तरों में विभाजित किया गया है—
- ग्राउंड लेवल
- मेज़नाइन लेवल
- कॉनकोर्स लेवल
- प्लेटफॉर्म लेवल
कॉनकोर्स लेवल पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहाँ सुरक्षा जांच के बाद यात्री ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट से होकर प्रवेश करेंगे। प्लेटफॉर्म लेवल को आइलैंड टाइप डिज़ाइन में बनाया गया है, जिससे यात्री दोनों दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों में आसानी से चढ़ और उतर सकेंगे।
जैसा की हमने आपको बताया की बेगमपुल स्टेशन पर आपको मेरठ मेट्रो और नमो भारत दोनों की सुविधा मिलती हैं, इसके लिए स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाये गए हैं, जिसमें एक पर ट्रेन मोदीपुरम की तरफ और दूसरे पर ट्रेन सराय काले खान की तरफ जाती है। स्टेशन पर आपको हर 10 मिनट में नमो भारत और हर 7 मिनट में मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलती है। स्टेशन पर कुल 4 गेट बनाये गए है, जिसमें गेट नंबर 1 और गेट नंबर 4 तैयार हो चूका हैं।
बेगमपुल मेट्रो स्टेशन फोटोज – Begumpul Metro Station Photos









