भैसाली मेट्रो स्टेशन (Bhaisali Meerut Metro Station) मेरठ के भैसाली बस अड्डे के पास बनकर तैयार हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद सबसे अधिक लाभ सदर और थापर नगर के निवासियों को होगा, क्योंकि यह उनके सबसे नजदीक मेरठ मेट्रो स्टेशन होगा। इस स्टेशन से मेरठ के लोगों को मेट्रो की सुविधा आसानी से मिलेगी। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यह स्टेशन जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बाद दूसरा अंडरग्राउंड स्टेशन है। स्टेशन का कोड A16 है और इसकी ओनरशिप एनसीआरटीसी (NCRTC) के पास है। अनुमान है कि अक्टूबर महीने में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। भैसाली स्टेशन से मेरठ दक्षिण की ओर अगला स्टेशन मेरठ सेंट्रल और मोदीपुरम की ओर अगला स्टेशन बेगमपुल होगा। इस स्टेशन पर कुल तीन एंट्री/एग्जिट गेट हैं, जिनमें से गेट नंबर 2 और 3 पूरी तरह तैयार हैं, जबकि गेट नंबर 1 पर अभी कार्य जारी है।
भैसाली मेट्रो स्टेशन – Bhaisali Metro Station
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्टेशन का नाम (Bhaisali Metro Station Name) | भैसाली मेट्रो स्टेशन (Bhaisali Metro Station) |
| स्टेशन कोड क्या है | A16 |
| मेरठ में कहाँ पर है | भैसाली बस अडडे के पास |
| ट्रैक कैसा है | अंडरग्राउंड |
| नमो भारत रुकेगी | नहीं |
| मेट्रो कब तक चलेगी | 2025 |
| पार्किंग की सुविधा है | हाँ, उपलब्ध होगी |
मेरठ मेट्रो के लिए तैयार हुआ भैसाली स्टेशन, देखें फोटोज
भैसाली मेट्रो स्टेशन में कुल तीन लेवल बनाए गए हैं — ग्राउंड लेवल, कॉनकोर्स लेवल और प्लेटफार्म लेवल। ग्राउंड लेवल पर एंट्री और एग्जिट गेट बने हैं, जबकि कॉनकोर्स लेवल पर टिकटिंग और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्लेटफार्म लेवल पर यात्री मेट्रो ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यहाँ कुल 2 प्लेटफार्म और 4 ट्रैक बनाए गए हैं। दो ट्रैक मेरठ मेट्रो के लिए हैं — एक मेरठ साउथ की दिशा में और दूसरा मोदीपुरम की ओर, जबकि बाकी दो ट्रैक नमो भारत ट्रेन के लिए आरक्षित हैं। आये चलिए अब इसके फोटोज देखते हैं – Bhaisali Metro Station Photos
भैसाली मेट्रो स्टेशन के फोटो – Bhaisali Metro Station Photos








