वसंत पंचमी के अवसर पर मेरठ में मूसलाधार बारिश के बावजूद फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के सभी शो हाउसफुल रहे। खराब मौसम भी दर्शकों के उत्साह को कम नहीं कर सका। सिनेमाघरों में फिल्म के दमदार डायलॉग्स और भावुक दृश्यों पर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के सशक्त अभिनय ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा। 1965 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म क्लासिक ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा करती है, जिससे मिलेनियल्स के साथ-साथ जेन-जी दर्शक भी भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
वसंत पंचमी के दिन मेरठ में सिर्फ बारिश ही नहीं हो रही थी, बल्कि सिनेमा हॉलों में यादों की बौछार भी देखने को मिल रही थी। तेज बारिश के चलते शहर की रफ्तार भले ही थम गई हो और ट्रैफिक धीमा पड़ गया हो, लेकिन दर्शकों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ। लोग समय से पहले घरों से निकल पड़े, ताकि ‘बॉर्डर-2’ का शो किसी भी हाल में छूट न जाए। खराब मौसम के बावजूद सिनेमाघरों के बाहर लगी भीड़ इस बात का सबूत थी कि फिल्म के प्रति दर्शकों का जुनून बारिश पर भारी पड़ा। अगर आप भी बॉर्डर 2 मूवी देखना चाहते है तो नीचे आप मेरठ के सिनेमाघरो की लिस्ट और उनके टिकट प्राइस भी देख सकते हैं – Border 2 Movie in Meerut, Ticket Price Starting From Rs. 80
मेरठ में बॉर्डर 2 मूवी आप कहाँ कहाँ देख सकते हैं – Border 2 Movie in Meerut
शहर में 16 स्क्रीन पर चल रही बॉर्डर-2 दर्शकों की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती दिख रही है। देशभक्ति से भरपूर यह फिल्म न सिर्फ तालियों के बीच सराहना बटोर रही है, बल्कि कारोबार में भी धुरंधर से आगे निकल गई है। 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर-2 ने 27 जनवरी की शाम तक 35–40 लाख रुपये की कमाई कर ली, जबकि धुरंधर पहले पांच दिन में सिर्फ 20–25 लाख ही कमा सकी। सिनेमाघरों में माहौल गर्म है और टिकट खिड़की पर भी बॉर्डर-2 का जलवा साफ नजर आ रहा है। बॉर्डर 2 मूवी मेरठ के 7 सिनेमाघरों में लगी हुई है, जिनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते है-
- आईनॉक्स: पीवीएस मॉल, मेरठ — INOX: PVS Mall, Meerut
- वेव सिनेमा, मेरठ — Wave Cinema, Meerut
- रैपिड सिनेमा, द मेलांज मॉल, मेरठ — Rapid Cinema, The Melange Mall, Meerut
- देवगन सिनेएक्स (पूर्व में एनवाई), मेरठ — Devgn CineX (Formerly NY), Meerut
- रीगल सिनेप्लेक्स, मेरठ — Regal Cineplex, Meerut
- जीजी सिनेमा, सरधना — GG Cinema, Sardhana
- कपिल सिनेमा, मवाना — Kapil Cinema, Mawana
मेरठ में बॉर्डर 2 का टिकट कितने का है – Border 2 Movie Ticket Price in Meerut
बुक माय शो की वेबसाइट के अनुसार मेरठ में बॉर्डर 2 मूवी कुल 7 लगी हुई है, जिसमें टिकट प्राइस 80 रूपये से शुरू होकर 640 रूपये तक है, नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं-
- आईनॉक्स: पीवीएस मॉल, मेरठ — INOX: PVS Mall, Meerut
- 230 रूपये से लेकर 640 रूपये तक
- वेव सिनेमा, मेरठ — Wave Cinema, Meerut
- 240 रूपये से लेकर 340 रूपये तक
- रैपिड सिनेमा, द मेलांज मॉल, मेरठ — Rapid Cinema, The Melange Mall, Meerut
- 200 रूपये
- देवगन सिनेएक्स (पूर्व में एनवाई), मेरठ — Devgn CineX (Formerly NY), Meerut
- 180 रूपये से लेकर 300 रूपये तक
- रीगल सिनेप्लेक्स, मेरठ — Regal Cineplex, Meerut
- 150 रूपये
- जीजी सिनेमा, सरधना — GG Cinema, Sardhana
- 150 रूपये से लेकर 200 रूपये तक
- कपिल सिनेमा, मवाना — Kapil Cinema, Mawana
- 80 रूपये से लेकर 100 रूपये तक