मेरठ मेट्रो के ब्रह्मपुरी स्टेशन की कुछ Exclusive फोटोज

मेरठ में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन (Brahmapuri Metro Station) से अब यात्रियों को मेट्रो सेवा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। दिल्ली रोड पर माधवपुरम कॉलोनी के सामने स्थित इस स्टेशन पर सभी निर्माण और फिनिशिंग कार्य पहले ही पूरे कर लिए गए थे, जिसके बाद अब यहाँ से मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है। यह स्टेशन विशेष रूप से मेरठ मेट्रो के लिए बनाया गया है, जहाँ से सेमी-हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का ठहराव नहीं है। ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के चालू होने से ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, टीपी नगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिल रही है।

यह स्टेशन मेरठ साउथ से मोदीपुरम की दिशा में शताब्दी नगर के बाद स्थित है। शताब्दी नगर स्टेशन (Shatabdi Nagar Station) से यात्रियों को नमो भारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। ऐसे में जो यात्री दिल्ली या गाजियाबाद की ओर जाना चाहते हैं, वे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से मेरठ मेट्रो में सफर कर शताब्दी नगर पहुंच सकते हैं और वहां से नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के माध्यम से अपनी यात्रा आगे जारी रख सकते हैं। ब्रह्मपुरी स्टेशन (Brahmapuri Station) के आगे से नमो भारत ट्रेन का अंडरग्राउंड सेक्शन प्रारंभ हो जाता है।

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के आसपास घनी आबादी होने के कारण यहां यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रहने की संभावना है। स्टेशन के नजदीक माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, इन्द्रानगर, मेजर ध्यानचंद नगर, शिव शक्ति नगर और गुप्ता कॉलोनी जैसे प्रमुख रिहायशी इलाके स्थित हैं। इसके साथ ही दाल मंडी, नवीन मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर भी इस स्टेशन के समीप हैं। इस स्टेशन के माध्यम से यात्री मेरठ के अंदरूनी क्षेत्रों में मेट्रो के जरिए आसानी से सफर कर सकते है, जिससे शहर के भीतर आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। अगर आपने अभी तक भी मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन का विजिट नहीं किया है तो आप नीचे आप ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के कुछ Exclusive Photos देख सकते हैं- Brahmapuri Metro Station Photos

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन – Brahmapuri Metro Station

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन (Brahmapuri Meerut Metro Station) पर कुल चार ट्रैक और दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। इनमें से दो ट्रैक नमो भारत ट्रेन के लिए निर्धारित हैं, जबकि अन्य दो ट्रैक मेरठ मेट्रो के संचालन के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं। स्टेशन पर सुरक्षा कक्ष और स्टेशन कंट्रोल रूम (SCR) पूरी तरह से संचालित हो चुके हैं और सभी आवश्यक तकनीकी कक्ष भी सक्रिय हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) चालू कर दी गई हैं। स्टेशन में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। दिशा-निर्देशों के लिए साइनेज लगाए जा चुके हैं और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD) भी कार्यरत हैं। इसके अलावा लिफ्ट, एस्केलेटर और अन्य सहायक सुविधाएं यात्रियों के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। प्रवेश और निकास के लिए सीढ़ियां भी चालू हैं, जबकि स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट मुख्य सड़क के दोनों ओर बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा मिल रही है।

विवरणजानकारी
स्टेशन का नाम
(Brahmapuri Metro Station Name)
ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन
(Brahmapuri Metro Station)
स्टेशन कोड क्या हैA14
मेरठ में कहाँ पर हैट्रांसपोर्ट नगर के पास
ट्रैक कैसा हैएलिवेटेड
नमो भारत रुकेगीनहीं

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के फोटो – Brahmapuri Metro Station Photos

स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए बाधा रहित प्रवेश और निकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग के साथ-साथ एक सर्विस लेन का निर्माण किया गया है। इस सर्विस लेन के माध्यम से स्टेशन की ओर आने-जाने वाले वाहन आसानी से आ-जा सकेंगे। मुख्य मार्ग पर यात्रियों को उतारने या बैठाने के लिए वाहनों को रोकने की अनुमति नहीं होगी। इस प्रकार की सर्विस लेन एनसीआरटीसी द्वारा अपने प्रत्येक स्टेशन पर विकसित की जाती है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक पहुंच मिल सके।

देश में पहली बार एक अनूठी पहल के तहत, सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ही मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है। मेरठ में मेरठ साउथ से आगे मोदीपुरम डिपो स्टेशन तक लगभग 23 किलोमीटर लंबे सेक्शन में 13 स्टेशनों के बीच मेरठ मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है, जो शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एक नया आयाम दे रहा है।

Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply