मेरठ मेट्रो उद्घाटन से पहले देखें मेरठ मेट्रो का नक्शा

आख़िरकार मेरठवासियों का लंबे समय से किया जा रहा इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। 22 फरवरी 2026 को मेरठ के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब शहर में पहली बार मेरठ मेट्रो की शुरुआत होगी और साथ ही शहर के भीतर नमो भारत ट्रेन भी दौड़ती नज़र आएगी। इस बड़े परिवहन प्रोजेक्ट के शुभारंभ के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मेरठ पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल के रूप में Meerut South Station के पास मोहिद्दीनपुर क्षेत्र में जनसभा के लिए भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक, हर स्तर पर व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

इस परियोजना के शुरू होने से न सिर्फ मेरठ को आधुनिक शहरी परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर पर यात्रा भी तेज़, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो और नमो भारत के संचालन से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लाखों लोगों को रोज़मर्रा की आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। 22 फरवरी से आप मेरठ की मेट्रो में सफर कर पाएंगे, लेकिन अगर आपको मेरठ मेट्रो रूट मैप (Meerut Metro Route Map) के बारे में नहीं पता तो चलिए जान लेते है, इस मैप के बारे में।

मेट्रो के शुभारंभ से पहले देखें मेरठ मेट्रो का रूट मैप – Meerut Metro Route Map

खबरों के अनुसार मेरठ मेट्रो को दो फेज में बनाया जाएगा, लेकिन अभी केवल मेरठ मेट्रो के फेज 1 पर काम चल रहा हैं, जो बनकर तैयार है और जनता के लिए 22 फरवरी से खुलने वाला है, नीचे हम केवल मेरठ मेट्रो रूट मैप के फेज 1 की बात करेंगे क्योकि अभी वह बन चूका है और फेज 2 को बनने में अभी समय हैं। मेरठ मेट्रो के फेज 1 में रूट की शुरुआत मेरठ साउथ स्टेशन (Meerut South Station) से होती है, जहाँ अभी रैपिड मेट्रो (Namo Bharat Train) दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक चल रही हैं और मेरठ मेट्रो के इस रूट का सबसे आखिर स्टेशन मोदीनगर डिपो (Modipuram Depot) होगा। इन दोनों स्टेशनों को मिलाकर कुल 13 स्टेशन होंगे।

क्र.सं.स्टेशन कोडस्टेशन का नाममेरठ मेट्रो स्टेशन का पता
1A10मेरठ साउथNH 24 के पास
2A11परतापुरप्लैटिनम होना के पास, परतापुर फ्लाईओवर से पहले
3A12रिठानीरिठानी गाँव में
4A13शताब्दीनगरशॉप्प्रिक्स मॉल के सामने/दैनिक जागरण के सामने
5A14ब्रह्मपुरीट्रांसपोर्ट नगर के सामने
6A15मेरठ सेंट्रलमेट्रो प्लाजा/बागपत अड्डे के पास
7A16भैसालीभैसाली बस अड्डे के पास
8A17बेगमपुलबेगमपुल चौपले के पास
9A18एमईएस कॉलोनीकंपनी गार्डन/सप्लाई डिपो के पास
10A19डौरलीडौरली गाँव में
11A20मेरठ उत्तरमेरठ नार्थ
12A21मोदीपुरममोदीपुरम में
13AS3मोदीपुरम डिपो स्टेशनमोदीपुरम में

मेरठ मेट्रो का नक्शा

Meerut Metro Route Map Image Download
मेरठ मेट्रो रूट मैप – Meerut Metro Map
Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply