दिल्ली मेरठ आरआरटीएस स्टेशन लिस्ट

मेरठ से दिल्ली के लिए अब नमो भारत ट्रेन चल रही हैं, जिसके बाद लोगों का ये सफर बहुत ही आसान और काम समय में हो रहा हैं, अगर आप भी मेरठ से दिल्ली या फिर दिल्ली से मेरठ जाना चाहते हैं तो आप नमो भारत ट्रेन से 45 मिनट से कम समय में भी आ जा सकते हैं। आने वाले समय में सबसे पहला स्टेशन जंगपुरा और सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम होगा।

यहाँ से देखें show

दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो स्टेशन – Delhi Meerut Rapid Metro Station in Hindi

विवरणजानकारी
ट्रैक की कुल लम्बाई82.15 किमी
स्टेशनों की संख्या16
मालिकNCRTC
डिपो की संख्या2
डिपो दुहाई और मोदीपुरम
प्रथम चरण का उद्घाटन20th अक्टूबर 2023
प्रथम चरण का संचालन शुरू21st अक्टूबर 2023
प्रोजेक्ट पूरा कब होगाजून 2025
(उम्मीद है)

दिल्ली मेरठ रैपिड रेल स्टेशन लिस्ट – Delhi Meerut Rapid Rail Station List in Hindi

दिल्ली मेरठ आरआरटीएस ट्रैक की कुल लम्बाई 82.15 किमी हैं, जिसमें कुल 16 नमो भारत स्टेशन और 2 डिपो बनाये गए हैं, इसमें पहला डिपो दुहाई में और दूसरा डिपो मोदीपुरम में हैं। यह कॉरिडोर अपने पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई तक 20th अक्टूबर 2023 को खोला गया था, इसके बाद 6 मार्च 2024 को गाजियाबाद जिले के बचे हुए स्टेशन को खोला गया था और 18 अगस्त 2024 को मेरठ का पहला आरआरटीएस स्टेशन मेरठ साउथ खोला गया था। साल 2025 की शुरुआत में ही नई दिल्ली के दो स्टेशन को खोला गया था, जिसमें आनंद विहार और न्यू अशोक नगर थे।

दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो के मेरठ में 4 स्टेशन ऐसे हैं, जहाँ से आप मेरठ मेट्रो के लिए ट्रेन चेंज कर सकते हैं। इसमें मेरठ दक्षिण, शताब्दीनगर, बेगमपुल, और मोदीपुरम का नाम शामिल हैं। अब नीचे दिल्ली मेरठ रैपिड रेल स्टेशन लिस्ट दी गई है-

  1. जंगपुरा
  2. सराय काले खां
  3. न्यू अशोक नगर
  4. आनंद विहार
  5. साहिबाबाद
  6. गाजियाबाद
  7. गुलधर
  8. दुहाई
  9. दुहाई डिपो
  10. मुरादनगर
  11. मोदीनगर साउथ
  12. मोदीनगर उत्तर
  13. मेरठ दक्षिण
  14. शताब्दीनगर
  15. बेगमपुल
  16. मोदीपुरम
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो स्टेशन लिस्ट
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो स्टेशन लिस्ट

जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन

जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन पर ट्रेन स्टैबलिंग और रखरखाव के लिए एक स्टैबलिंग यार्ड, एक ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर, ऑफिस कॉम्प्लेक्स और आवासीय टावर भी होंगे। दक्षिण दिल्ली में मथुरा रोड जंगपुरा स्टेशन को सुगम पहुंच के लिए जोड़ता है। इस प्रक्रिया में, NCRTC मथुरा रोड से एक चार लेन की कनेक्टिंग रोड बनाएगा जो जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन की ओर जाएगी। इस निर्माण के साथ, आश्रम, महारानी बाग, निज़ामुद्दीन और जंगपुरा के निवासी बिना किसी ट्रैफ़िक जाम में फंसे आसानी से आरआरटीएस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन

दिल्ली मेरठ आरआरटीएस रूट पर सराय काले खां रैपिड रेल स्टेशन दिल्ली की तरफ से दूसरा स्टेशन होगा और यह 12वां आरआरटीएस ऑपरेशनल स्टेशन बन जाएगा। सराय काले खां नमो भारत स्टेशन से जंगपुरा की तरफ अगला स्टेशन जंगपुरा है और मेरठ की तरफ न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन है।

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन, जिसका कोड A01 है, NCRTC द्वारा संचालित और स्वामित्व वाला एक एलिवेटेड स्टेशन है। इस स्टेशन पर रैपिड मेट्रो ट्रेनें अधिकतम 180 किमी/घंटा की गति तक चल सकती हैं। मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन आनंद विहार है, जबकि सराय काले खान की ओर अगला स्टेशन सराय काले खान रैपिड मेट्रो स्टेशन है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9289928745।

आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन

आनंद विहार का रैपिड मेट्रो स्टेशन एक अंडरग्राउंड स्टेशन है, जिसे NCRTC द्वारा संचालित किया जाता है। यह स्टेशन दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्थित है और आनंद विहार दिल्ली मेट्रो स्टेशन के नजदीक है। इस स्टेशन में कुल 3 गेट, 2 प्लेटफार्म, 2 लिफ्ट, और 5 एस्केलेटर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी है और यह दिल्ली मेट्रो से भी जुड़ा हुआ है। यदि किसी को मदद की जरूरत हो, तो आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन का कंट्रोल रूम नंबर 9289928746 है।

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन गाजियाबाद का पहला रैपिड मेट्रो स्टेशन है, जिसका स्टेशन कोड A03 है। यह स्टेशन एलिवेटेड है और इसका संचालन NCRTC द्वारा किया जाता है। साहिबाबाद स्टेशन का पता मदन मोहन मालवीय मार्ग, पीआईआर कॉलोनी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट 4, वसुंधरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 201010 है। इस स्टेशन पर मेट्रो के साथ इंटरचेंज की सुविधा नहीं है, लेकिन यहां 3 गेट, 2 प्लेटफार्म, 5 लिफ्ट, और 7 एस्केलेटर उपलब्ध हैं। इसके अलावा, पार्किंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। साहिबाबाद स्टेशन का संपर्क नंबर 9289928704 है।

गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन का स्टेशन कोड A04 है, और यह एक एलिवेटेड स्टेशन है, जिसका संचालन NCRTC द्वारा किया जाता है। इस स्टेशन को 21 अक्टूबर 2023 को खोला गया था, जबकि इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई रूट पर किया गया था। गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस स्टेशन में कुल 5 एंट्री/एग्जिट गेट, 3 प्लेटफार्म, 6 लिफ्ट, और 12 एस्केलेटर हैं, साथ ही पार्किंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

गुलधर आरआरटीएस स्टेशन

गुलधर रैपिड रेल स्टेशन का स्टेशन कोड A05 है, जिसे NCRTC द्वारा संचालित किया जाता है। यह स्टेशन 21 अक्टूबर 2023 को पब्लिक के लिए खोला गया था, जबकि इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2023 को किया गया था। यह एक एलिवेटेड स्टेशन है, जिसमें रैपिड मेट्रो के लिए डबल ट्रैक उपलब्ध है। गुलधर आरआरटीएस स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं है, लेकिन यहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इस स्टेशन में 2 गेट, 2 प्लेटफार्म, 6 लिफ्ट, और 6 एस्केलेटर हैं। गुलधर स्टेशन का संपर्क नंबर 9289928706 है।

दुहाई आरआरटीएस स्टेशन

दुहाई आरआरटीएस स्टेशन दिल्ली-मेरठ रोड पर स्थित है, जिसका स्टेशन कोड A06 है, और इसका संचालन NCRTC द्वारा किया जाता है। यह एक एलिवेटेड, डबल ट्रैक स्टेशन है, लेकिन यहां मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। दुहाई से दिल्ली की दिशा में अगला स्टेशन गुलधर रैपिड मेट्रो स्टेशन है, जो लगभग 4 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचने में 3 मिनट 28 सेकेंड का समय लगता है। वहीं, दुहाई से मेरठ की दिशा में अगला स्टेशन मुरादनगर रैपिड मेट्रो स्टेशन है, जिसकी दूरी लगभग 6 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में 3 मिनट 50 सेकेंड का समय लगता है। दुहाई आरआरटीएस स्टेशन पर 4 एंट्री/एग्जिट गेट, 3 प्लेटफार्म, 8 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है।

दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन

दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन का स्टेशन कोड AS2 है, और यह स्टेशन 21 अक्टूबर 2023 को पब्लिक के लिए खोला गया था। यह स्टेशन ग्रेड पर बनाया गया है, यह न तो एलिवेटेड है और न ही अंडरग्राउंड, बल्कि जमीनी स्तर पर स्थित है। दुहाई डिपो स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस स्टेशन में कुल 3 गेट, 2 प्लेटफार्म, और 2 लिफ्ट हैं। दुहाई डिपो स्टेशन का कंट्रोल रूम संपर्क नंबर 9289928708 है।

मुरादनगर आरआरटीएस स्टेशन

मुरादनगर रैपिड रेल स्टेशन का कोड A07 हैं,जिसका संचालन NCRTC के द्वारा किया जाता हैं। इस स्टेशन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी के द्वारा 6 मार्च को किया गया था और 7 मार्च से लोगो के लिए खोल दिया गया था। यह एक एलिवेटेड, डबल ट्रैक स्टेशन हैं। मुरादनगर नमो भारत स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इस स्टेशन पर पार्किंग सुविधा के साथ साथ 2 एंट्री एग्जिट गेट्स, 2 प्लेटफार्म, 4 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर हैं।

मोदीनगर साउथ आरआरटीएस स्टेशन

मोदीनगर साउथ आरआरटीअस स्टेशन मोदीनगर में दिल्ली मेरठ रोड पर स्थित हैं, इस स्टेशन का कोड A08 हैं, जिसका संचालन NCRTC द्वारा किया जाता हैं। यह एक एलिवेटेड, डबल ट्रैक स्टेशन हैं, इस स्टेशन से सराय काले खान की ओर अगला स्टेशन मुरादनगर नमो भारत स्टेशन है, जो 6 किलोमीटर दूर है और इस तक पहुंचने में नमो भारत ट्रेन से लगभग 4 मिनट का समय लगता है। मोदीनगर साउथ आरआरटीअस स्टेशन से मोदीपुरम की ओर अगला स्टेशन मोदीनगर नार्थ नमो भारत स्टेशन है, जो 3 किलोमीटर दूर है और इस तक पहुंचने में नमो भारत ट्रेन से लगभग 3 मिनट का समय लगता है।

मोदीनगर उत्तर आरआरटीएस स्टेशन

मोदीनगर नार्थ आरआरटीअस स्टेशन दिल्ली मेरठ रोड पर मोदीनगर में स्थित हैं, जिसका कोड A09 हैं, इसका संचालन NCRTC के द्वारा किया जाता हैं। यह स्टेशन पहली बार 7 मार्च 2024 को जनता के लिए खोला गया था, यह एक एलिवेटेड स्टेशन हैं। मोदीनगर नार्थ स्टेशन से स्टेशन सराय काले खान की ओर अगला स्टेशन मोदीनगर साउथ नमो भारत स्टेशन हैं, जो 3 किलोमीटर दूर हैं और यहाँ पहुंचने में 3 मिनट का समय लगेगा, मोदीपुरम की ओर अगला स्टेशन मेरठ दक्षिण नमो भारत स्टेशन हैं, जो 8.3 किमी दूर है और यहाँ पहुंचने में 5 मिनट 30 सेकेंड का वक्त लगेगा।

मेरठ दक्षिण आरआरटीएस स्टेशन

मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन का कोड A10 हैं, अगला नमो भारत स्टेशन सराय काले खान की ओर मोदीनगर नार्थ रैपिड मेट्रो स्टेशन हैं, जिसकी दुरी 8.3 किमी हैं और इस तक पहुंचने में 5 मिनट 30 सेकेंड का वक्त लगता हैं। अगला नमो भारत स्टेशन मोदीपुरम की ओर शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन हैं, जो अभी बन रहा हैं। मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध हैं, लेकिन अभी मेट्रो की शुरुआत मेरठ में नहीं हुई हैं। मेरठ साउथ स्टेशन पर कुल 2 एंट्री एग्जिट गेट 3 प्लेटफार्म, 6 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर हैं, साथ ही साथ यहाँ पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हैं। इस स्टेशन का संपर्क नंबर 7428307121 हैं।

शताब्दीनगर आरआरटीएस स्टेशन

बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन

मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन

दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो स्टेशन लिस्ट डाउनलोड

Photo of author
Author
Saloni Rajput

Leave a Reply