Meerut Metro से छात्र-छात्राओं को हो रही आसानी, कि‍स स्‍टेशन से कि‍तना दूर है आपका कालेज व कि‍स गेट से जाना होगा ठीक, यहाँ देखे

मेरठ शहर में मेट्रो सेवा की शुरुआत के साथ ही छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ के लिए दैनिक यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो चुकी है। शहर के प्रमुख स्कूल और कॉलेज मेट्रो स्टेशनों के नजदीक स्थित हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, देरी और असुरक्षित सफर जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल रही है।

अब छात्रों को भारी ट्रैफिक, धूल और लंबी जाम की कतारों में फंसने की जरूरत नहीं होगी। मेट्रो से उतरकर वे पैदल या नजदीकी ऑटो के माध्यम से आसानी से अपने संस्थान तक पहुंच सकेंगे। खास बात यह है कि हर स्टेशन पर सही गेट से बाहर निकलने की जानकारी मिलने से अनावश्यक भटकाव भी खत्म होगा।

मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन

इस स्टेशन के आसपास स्थित प्रमुख संस्थानों तक पहुंचने के लिए सही गेट का चयन बेहद महत्वपूर्ण है:

  • कृषि विश्वविद्यालय – गेट संख्या 1 से बाहर निकलें, दूरी 1.5 किमी, वाहन से लगभग 10 मिनट
  • शोभित विश्वविद्यालय – गेट संख्या 2 से बाहर निकलें, दूरी 1.5 किमी, वाहन से लगभग 10 मिनट

मेरठ नॉर्थ मेट्रो स्टेशन

यह स्टेशन कई स्कूलों के बेहद करीब स्थित है:

  • दयावती मोदी एकेडमी – गेट 1, दूरी 200 मीटर, पैदल 1 मिनट
  • जेएस एकेडमी – गेट 2, दूरी 800 मीटर, वाहन से 7-8 मिनट
  • आईपीएम स्कूल – गेट 2, दूरी 350 मीटर, पैदल 2 मिनट

एमईएस मेट्रो स्टेशन

यहां से थोड़ी दूरी पर कई प्रमुख संस्थान हैं:

  • सेंट मेरीज एकेडमी – गेट 2, 1.7 किमी, ऑटो से 10-12 मिनट
  • दीन दयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान – गेट 2, 2.8 किमी, 15 मिनट
  • केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस – गेट 2, 3.2 किमी, 20 मिनट

बेगमपुल मेट्रो स्टेशन

शहर के बीचों-बीच स्थित यह स्टेशन कई स्कूलों के लिए सबसे सुविधाजनक है:

  • सोफिया गर्ल्स स्कूल – गेट 4, 600 मीटर, पैदल 9 मिनट
  • सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल – गेट 4, 650 मीटर, पैदल 9 मिनट
  • सेंट मेरीज एकेडमी – गेट 4, 1.1 किमी, वाहन से 7-8 मिनट
  • नेशनल इंटर कॉलेज – गेट 3, 150 मीटर, पैदल 2 मिनट
  • एसएसडी बॉयज इंटर कॉलेज – गेट 3, 160 मीटर, पैदल 2 मिनट
  • सेंट जोसेफ स्कूल – गेट 3, 230 मीटर, पैदल 3-4 मिनट
  • जीआईसी – गेट 2, 1 किमी, वाहन से 5 मिनट

भैंसाली मेट्रो स्टेशन

यह स्टेशन कई प्रमुख स्कूलों के लिए कनेक्टिविटी का हब है:

  • सीएबी इंटर कॉलेज – गेट 1, 350 मीटर, पैदल 5 मिनट
  • दीवान पब्लिक स्कूल – गेट 1, 800 मीटर, पैदल 11 मिनट
  • जीटीबी स्कूल – गेट 1, 1.2 किमी, वाहन से 5 मिनट
  • मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल – गेट 1, 1 किमी, वाहन से 5 मिनट
  • मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल (मेन विंग) – गेट 1, 650 मीटर, पैदल 9 मिनट
  • ऋषभ एकेडमी – गेट 3, 1.1 किमी, वाहन से 10 मिनट
  • दर्शन एकेडमी – गेट 3, 1.3 किमी, वाहन से 10 मिनट
  • खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज – गेट 3, 550 मीटर, पैदल 8 मिनट
  • जीआईसी – गेट 3, 950 मीटर, वाहन से 10 मिनट

मेरठ सेंट्रल मेट्रो स्टेशन

यह स्टेशन कुछ संस्थानों के लिए सबसे नजदीकी विकल्प है:

  • त्रिशिला देवी कनोहर इंटर कॉलेज – गेट 2, 50 मीटर, पैदल 1 मिनट
  • सरदार पटेल इंटर कॉलेज – गेट 2, 900 मीटर, वाहन से 5 मिनट

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन

  • जीआईसी – गेट 2, 700 मीटर, पैदल 10 मिनट
  • शहीद मंगल पांडेय कन्या डिग्री कॉलेज – गेट 2, 1.1 किमी, वाहन से 5-7 मिनट

शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन

  • दीवान पब्लिक स्कूल – गेट 2, 600 मीटर, पैदल 9 मिनट
  • गांधी इंटरनेशनल स्कूल – गेट 2, 1.7 किमी, वाहन से 7-8 मिनट
  • आईवे इंटरनेशनल स्कूल – गेट 2, 2.5 किमी, वाहन से 15 मिनट

रिठानी मेट्रो स्टेशन

  • डीएन पॉलिटेक्निक – गेट 2, 600 मीटर, पैदल 8 मिनट
Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply