गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन

गाजियाबाद का आरआरटीएस स्टेशन (Ghaziabad RRTS Station) गाजियाबाद जिले का दूसरा स्टेशन है, यह स्टेशन गाजियाबाद में मेरठ तिराहा के पास हैं और आर्य नगर, सेवा नगर, भीम नगर और पटेल नगर को भी अपनी सेवा प्रदान करता हैं। गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन लगभग 3 किमी और शहीद स्थल नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन लगभग 250 मीटर की दूरी पर हैं। गाजियाबाद का स्टेशन एक दिव्यांगजन के लिए अनुकूल स्टेशन है। गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन, विशेष रूप से मेरठ तिराहा मोड़ और दिल्ली मेट्रो के शहीद स्थल नया बस अड्डा स्टेशन के पास होने के कारण भारी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करता है।

गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन – Ghaziabad Rapid Rail Station

विवरणजानकारी
स्टेशन का नामगाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन
पतासेक्टर 7, पटेल नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 201003, भारत
स्टेशन कोडA04
मालिक NCRTC
कब खुला था21 अक्टूबर 2023
ट्रैक कैसा हैएलिवेटेड, डबल ट्रैक
अगला स्टेशन सराय काले खान की ओरसाहिबाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन
समय- 4 मिनट 50 सेकेंड
दूरी- 5 किमी
अगला स्टेशन मोदीपुरम की ओरगुलधर रैपिड मेट्रो स्टेशन
समय- 3 मिनट 30 सेकेंड
दूरी- 4 किमी
मेट्रो कनेक्टिविटीउपलब्ध नहीं है
कितने गेट है5
कितने प्लेटफार्म है3
कितने लिफ्ट है6
कितने एस्केलेटर है12
पार्किंग सुविधाउपलब्ध है
गाजियाबाद स्टेशन कंट्रोल रूम संपर्क नंबर9289928705

गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन की जानकारी

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन का कोड A04 हैं, यह स्टेशन एक एलिवेटेड स्टेशन हैं। पहली बार ये स्टेशन 21 अक्टूबर 2023 को खोला गया था। इसका उद्घाटन 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई के रूट में किया गया था। गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था है।गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर कुल 5 एंट्री/एग्जिट गेट हैं, 3 प्लेटफार्म हैं, 6 लिफ्ट हैं और 12 एस्केलेटर हैं, साथ ही साथ यहाँ पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

  • इस स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी नहीं है लेकिन यहाँ से 250 मीटर की दूरी पर ही शहीद स्थल नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन हैं, जिस पर पहुंचने के लिए NCRTC ने शटल सेवा भी शुरू की हुई हैं।
  • गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन से सराय काले खान की तरफ अगला रैपिड मेट्रो स्टेशन 5 किलोमीटर की दूरी पर साहिबाबाद है, जहाँ पर पहुंचने में 4 मिनट 50 सेकेंड का वक्त लगता हैं।
  • गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन से मोदीपुरम की तरफ अगला रैपिड मेट्रो स्टेशन 4 किलोमीटर की दूरी पर गुलधर है, जहाँ पर पहुंचने में 3 मिनट 30 सेकेंड का वक्त लगता हैं।

गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन टिकट प्राइस – Ghaziabad Rapid Rail Station Ticket Price

यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट से लगभग 20% अधिक होता है। अर्थात् यदि स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये है, तो प्रीमियम टिकट लगभग 120 रुपये का होगा।

रैपिड मेट्रो रूटस्टैंडर्ड टिकट
(रूपये में)
गाजियाबाद से सराय काले खां आरआरटीएस टिकट प्राइस80
गाजियाबाद से न्यू अशोक नगर रैपिड रेल टिकट प्राइस60
गाजियाबाद से आनंद विहार रैपिड रेल टिकट प्राइस40
गाजियाबाद से साहिबाबाद रैपिड रेल टिकट प्राइस30
गाजियाबाद से गुलधर रैपिड रेल टिकट प्राइस20
गाजियाबाद से दुहाई रैपिड रेल टिकट प्राइस30
गाजियाबाद से दुहाई डिपो रैपिड रेल टिकट प्राइस30
गाजियाबाद से मुरादनगर रैपिड रेल टिकट प्राइस40
गाजियाबाद से मोदीनगर दक्षिण रैपिड रेल टिकट प्राइस60
गाजियाबाद से मोदीनगर उत्तर रैपिड रेल टिकट प्राइस80
गाजियाबाद से मेरठ दक्षिण रैपिड रेल टिकट प्राइस90
गाजियाबाद से शताब्दी नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस110
गाजियाबाद से बेगमपुल आरआरटीएस टिकट प्राइस120
गाजियाबाद से मोदीपुरम आरआरटीएस टिकट प्राइस150

गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय – Ghaziabad Rapid Rail Station Train Time

ट्रेन गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय
पहली ट्रेन मोदीपुरम की ओर – सुबह 06:10 बजे
सराय काले खां की ओर – सुबह 06:04 बजे
आखिरी ट्रेन मोदीपुरम की ओर – रात 10:21 बजे
सराय काले खां की ओर – रात 10:45 बजे

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर सुविधाएं

सुविधाऐं पता
प्राथमिक चिकित्सास्टेशन कंट्रोल रूम
पीने का पानीपेड कॉन्कोर्स के अंदर, मेरठ अंत पर
वॉशरूमपेड कॉन्कोर्स के अंदर, मेरठ अंत पर
सहायता केंद्रपेड कॉन्कोर्स के अंदर, दिल्ली अंत पर
खोया और पाया कमरापेड कॉन्कोर्स के अंदर, दिल्ली अंत पर
लॉकर सुविधापेड कॉन्कोर्स के अंदर

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पार्किंग का किराया – Ghaziabad RRTS Station Parking Charges

पार्किंग समयसाइकिल किराया
(रूपये में)
दोपहिया वाहन किराया
(रूपये में)
चार पहिया वाहन किराया
(रूपये में)
10 मिनट तक
(केवल पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए)
000
10 मिनट से 6 घंटे के लिए51030
6 घंटे से 12 घंटे के लिए52530
12 घंटे से 16 घंटे के लिए103030
16 घंटे से रैपिड रेल के संचालन तक30100
रात्रि पार्किंग
(रैपिड रेल के गैर-परिचालन घंटों के दौरान)
1060200
मासिक शुल्क (सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक)4001000
मासिक शुल्क (24/7 उपलब्ध)10003000

गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन पर हेलमेट शुल्क

गाजियाबाद रैपिड रेल स्टेशन पर 12 घंटे तक के लिए हेलमेट शुल्क (प्रति हेलमेट) रु. 5, और 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) के लिए रु. 10. हैं।

पार्किंग का समयकिराया
12 घंटे तक (प्रति हेलमेट)5
12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट)10

गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के फोटो

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. गाजियाबाद रैपिड मेट्रो का किराया कितना हैं?

    गाजियाबाद आरआरटीएस (नमो भारत) स्टेशन से स्टैंडर्ड टिकट का किराया यात्रा की दूरी के अनुसार तय किया गया है।

    📌 सबसे कम किराया: 20 रुपये (गुलधर तक)
    📌 सबसे अधिक किराया: 150 रुपये (मोदीपुरम तक)

    यदि यात्री प्रीमियम कोच में सफर करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट का लगभग 1.2 होता है।

    इस प्रकार गाजियाबाद से रैपिड मेट्रो का किराया 20 रुपये से 150 रुपये तक निर्धारित है, जो आपकी मंज़िल पर निर्भर करता है।

  2. गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन कितने बजे हैं?

    गाजियाबाद आरआरटीएस (नमो भारत) स्टेशन से ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन सुबह से रात तक होता है। यहां से पहली ट्रेन सराय काले खां की ओर सुबह 06:04 बजे रवाना होती है, जबकि मोदीपुरम की ओर पहली ट्रेन सुबह 06:10 बजे चलती है। वहीं आखिरी ट्रेन मोदीपुरम की दिशा में रात 10:21 बजे और सराय काले खां की ओर रात 10:45 बजे प्रस्थान करती है। यात्री अपनी यात्रा इन निर्धारित समयों के अनुसार योजना बना सकते हैं।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply