प्रदेश में दूसरा, देश का चौथा प्रदूषित शहर मेरठ

लगातार दूसरे दिन भी मेरठ में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। दिन-रात हवा में धूल और धुएं का गुबार फैला हुआ है, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश में मेरठ दूसरा और देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया है।

तमिलनाडु का तूतुकुड़ी शहर AQI 486 के साथ देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जबकि मेरठ का AQI 382 दर्ज किया गया। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं, क्योंकि हवा की गति धीमी है, तापमान गिर रहा है और बारिश नहीं हो रही। तीनों केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता “अत्यधिक खराब” (Severe) श्रेणी में है। पल्लवपुरम में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज हुआ, जहां रियल टाइम AQI 382 रहा।

केंद्रपीएम-2.5पीएम-10एक्यूआई
जयभीम नगर500500368
गंगा नगर395500382
पल्लवपुरम500500356

मेरठ को क्यों नहीं मिल रही राहत? – Meerut Pollution Update

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण घटाने के लिए हवा की रफ्तारउच्च तापमान या बारिश तीनों में से किसी एक की जरूरत होती है।
लेकिन फिलहाल तीनों ही कारक मेरठ के साथ नहीं हैं —

  • कई हफ्तों से बारिश नहीं हुई
  • हवा की गति बेहद कम है
  • रात में तापमान गिर रहा है

⚠️ सेहत पर बढ़ता खतरा

रात 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मेरठ की हवा सबसे जहरीली रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे में सुबह-शाम की सैर से बचें, क्योंकि हवा में मौजूद प्रदूषक हृदय रोग और सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक हैं।

🩺 क्या करें — क्या न करें (Expert Tips):

✔️ करें:

  • घर से निकलते समय मास्क पहनें
  • गर्म पानी, हल्दी वाला दूध, अदरक-लहसुन का सेवन करें
  • संतुलित आहार लें और प्राणायाम करें
  • बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रखें
  • इनहेलर या दवाएं साथ रखें (यदि जरूरत हो)

❌ न करें:

  • सुबह खाली पेट बाहर न निकलें
  • सुबह-शाम घूमने या व्यायाम करने से बचें
  • धूल या धुएं वाली जगहों पर अधिक देर तक न रुकें

मेरठ की हवा लगातार बिगड़ती जा रही है और अगले तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है। प्रदूषण से बचाव ही फिलहाल “इलाज” है।

Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply