क्या 22 फरवरी से मेरठ के अंदर मेट्रो के साथ चलेगी नमो भारत ट्रेन

मेरठ वालो को ऐसा लग रहा है, जैसे 22 तारीख से मेरठ में मेट्रो चलने वाली है और इस बार पक्का है की मेरठ में मेट्रो और शहर के अंदर नमो भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। लेकिन क्या ये सही समाचार है, जो इस समय पुरे मेरठ में वायरल हो चूका है, सभी न्यूज़ पेपर में, गूगल पर और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर एक ही न्यूज़ है की मेरठ में मेट्रो चलने वाली है, जिसका उद्घटान 22 फरवरी को मोदी जी और योगी जी करने आने वाले है। चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई।

क्या 22 फरवरी को मेरठ में मेट्रो चलने वाली है, जाने पूरी सच्चाई – Meerut Metro Inauguration Date 22 February 2026

11 फरवरी को सबसे पहले एक न्यूज़ वायरल हुई दैनिक जागरण वेबसाइट से, जो कुछ इस प्रकार है-

इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली हैं। आखिरकार बहुप्रतीक्षित नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री एक रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए मोहिउद्दीनपुर में न्यू टाउनशिप की जगह का चयन किया गया है।

वर्तमान में मेरठ के मेरठ साउथ (भूड़बराल) से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत की सेवा जारी है। अब दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों स्टेशनों पर नमो भारत की सेवा शुरू होनी है। वहीं, इसी ट्रैक पर मेरठ में मेरठ मेट्रो भी दौड़ेगी। मेट्रो सभी 13 स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 82 किमी लंबे कारिडोर में 23 किमी कारिडोर हिस्से पर मेरठ में मेट्रो भी दौड़ेगी। नमो भारत की अधिकतम संचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है, जबकि मेरठ मेट्रो की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा है।

इस न्यूज़ के बाद सभी के मन में एक सवाल है की कही ये न्यूज़ भी फेक तो नहीं है, और इसी समाचार के वायरल होने के बाद सभी अलग अलग मीडिया हाउस ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर इस अपडेट को डालना चालू कर दिया, जिसके बाद लोगो को पक्का लगने लगा है की अब तो हर हाल में 22 फरवरी को इसका उद्घाटन होने वाला है।

Meerut Metro Inauguration Date 22 February 2026– हमारी जानकारी के मुताबिक, अभी कोई भी ऑफिसियल जानकारी किसी सरकारी दफ्तर से या फिर NCRTC की तरफ से नहीं आयी है और जब तक यह जानकारी सामने नहीं आ जाती, ऐसा नहीं कहा जा सकता की 22 तारीख फाइनल है, इससे पहले भी 30 सितम्बर 2025 की तारीख के लिए सभी मीडिया हाउस ने Same न्यूज़ चलायी थी, लेकिंन जब भी मेरठ में मेट्रो नहीं चली थी। लेकिन हम उम्मीद करते है की 22 फरवरी से मेरठ वालों को ये खुशखबरी मिल जाए और अपने मेरठ मेरठ मेट्रो के साथ साथ नमो भारत ट्रेन भी चल जाये।

Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply