मेरठ मेट्रो कब तक चलेगी

मेरठ मेट्रो के लिए निर्माण का कार्य मेरठ शहर में जून 2019 से चल रहा हैं, इसमें पहले 8 मार्च 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो और दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के लिए आधारशिला रखी थी। अब साल 2025 में मेरठ से दिल्ली के बीच रैपिड मेट्रो ट्रेन तो चालू हो गयी हैं, लेकिन अभी तक मेरठ के लोगो के लिए मेरठ मेट्रो चालू नहीं हुई हैं, जिसके लिए लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह हैं की मेरठ में मेट्रो कब तक चलेगी – Meerut Metro Kab Tak Chalegi

मेरठ में मेट्रो कब तक चलेगी 2025 – Meerut Metro Kab Tak Chalegi

मेरठ मैट्रो में कुल 13 स्टेशन बने रहे हैं, जिसमें पहला स्टेशन मेरठ साउथ हैं और आखिरी स्टेशन मोदीपुरम डिपो। इतने बड़े प्रोजेक्ट को बनाने में लगभग ₹11,540 करोड़ रूपये का खर्चा आएगा और समय भी बहुत लग रहा हैं। मेरठ मेट्रो में इन 13 स्टेशन के बीच की दूरी 23.60 किलोमीटर हैं और यह केवल फेज 1 का काम हैं, इसके बाद फेज 2 भी मेरठ में बनना हैं।

मेरठ में दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो का पहला स्टेशन मेरठ साउथ 18 फरवरी 2024 को खोला गया था और दिल्ली तक का सफर 5 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था, जब पीएम मोदी ने दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन को चालू किया था। उसके बाद से लगभग अभी तक 1.5 साल हो चूका है, लेकिन अभी तक भी मेरठ मेट्रो की सर्विस चालू नहीं हुई है।

Meerut Metro Kab Tak Chalegi- मेरठ में मेट्रो ट्रेन को चलाने के लिए सभी स्टेशन तैयार हो चुके हैं। साल 2025 की शुरुआत में NCRTC ने मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन भी 12 जनवरी से किया था, जो जनता की सुरक्षा दृष्टि से अभी तक पुरे रूट पर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक चल रहा है और यह अभी तक बिलकुल सफल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरठ में मेट्रो ट्रेन और शहर के अंदर नमो भारत ट्रेन 22 फरवरी 2026  से जनता के लिए खुल जाएगी, जिसके लिए मेरठ में तैयारियां चालू हो चुकी है।

मेरठ से राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिल्ली मेरठ नमो भारत का मुद्दा राज्यसभा में उठाया

16 दिसंबर, मंगलवार को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए मेरठ के मोदीपुरम तक रैपिड रेल संचालन का मामला राज्यसभा में वताया और रैपिड रेल को पूरे 82 किलोमीटर में चलाने की मांग की।उन्होंने कहा की 82 किलोमीटर रूट पर दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है, जिसमे से 55 किलोमीटर में ही संचालन हो रहा है और शेष भाग पर ट्रायल भी पूरा हो चूका है, दिन में चार बार खाली रैपिड ट्रेन आती-जाती है, जबकि लाखों लोग इसके चालू होने की प्रतीक्षा में हैं। वाजपेयी ने कहा इसके चालू होने से लोगों का समय बचेगा, वहीं मेरठ को जाम से भी निजात मिलेगी। साथ ही उन्होंने मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के औद्योगिक भूखंडों पर भी चिंता जताई। 

सम्बंधित सवाल जवाब

  1. मेरठ में मेट्रो कब तक आ जाएगी?

    मेरठ में मेट्रो ट्रेन और शहर के अंदर नमो भारत ट्रेन 22 फरवरी 2026 से जनता के लिए खुल जाएगी, जिसके लिए मेरठ में तैयारियां चालू हो चुकी है।

  2. क्या मेरठ में मेट्रो उपलब्ध है?

    मेरठ में अभी रैपिड मैट्रो मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली तक हर रोज चल रही हैं और मेरठ मेट्रो 22 फरवरी 2026 तक मेरठ में चलेगी।

  3. मेरठ मेट्रो कब शुरू होगी?

    मेरठ में मेट्रो ट्रेन 22 फरवरी 2026 से जनता के लिए खुल जाएगी, जिसके लिए मेरठ में तैयारियां चालू हो चुकी है।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply