27 मई 2025 को पहली बार मेरठ की मेट्रो ट्रेन मोदीपुरम स्टेशन पर पहुंची, जहाँ नमो भारत का ट्रायल रन 1 मई से चालू हो गया था, वही इसके बाद 27 मई से मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन भी चालू कर दिया गया हैं, अभी शुरुआत में बहुत ही कम स्पीड पर मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन किया जा रहा हैं। मोदीपुरम का स्टेशन नमो भारत का आखिरी और मेरठ मेट्रो का 2nd लास्ट स्टेशन हैं। इसके बाद मेरठ मेट्रो का सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम डिपो हैं।
पहली बार मोदीपुरम पहुंची मेरठ मेट्रो
जनवरी में मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन मेरठ साउथ से शताब्दी नगर स्टेशन तक किया गया था, उसके बाद मार्च से अप्रैल महीने के बीच मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन आगे बढ़ाते हुए मेरठ सेंट्रल तक किया गया, और अब मई के आखिरी सप्ताह से मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन मेरठ साउथ से मोदीपुरम स्टेशन तक किया जा रहा हैं, जिसमे ट्रायल के लिए ट्रेन को बहुत ही कम स्पीड में चलाया जा रहा हैं, साथ ही साथ सिग्नल व ट्रैक का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं।
मोदीपुरम का मेट्रो स्टेशन, मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन में से आखिर से दूसरा स्टेशन हैं, इसके बाद केवल मोदीपुरम डिपो का स्टेशन बचता हैं। मोदीपुरम के स्टेशन पर सिविल और फिनिशिंग कार्य बहुत ही तेज गति से चल रहा हैं, यहाँ पर लोगो की सुविधा के लिए एक अफओबी (FOB) का भी निर्माण किया जा रहा हैं। आपको मोदीपुरम के स्टेशन पर नमो भारत के साथ-साथ मेरठ मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।
मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर कुल 3 प्लैटफॉर्म, 8 सीढ़ियां एवं 8 एस्केलेटर हैं, इनमें से चार कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म को कनेक्ट करते हैं जबकि दो-दो एंट्री-एग्जिट पर हैं। स्टेशन पर 6 लिफ्ट भी हैं, जिन्हें इंस्टॉल किया जा चुका है। स्टेशन पर तकनीकी कमरे भी लगभग तैयार हैं और दो एंट्री एग्जिट गेट भी हैं।




