मेरठ मेट्रो स्टेशन लिस्ट

मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्देश्य मेरठ शहर में सार्वजनिक परिवहन को सुलभ और सुविधाजनक बनाना है. यह प्रोजेक्ट मेरठ के यातायात की भीड़ को कम करने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अहम माना गया है, यह परियोजना केंद्रीय और राज्य सरकारों के सहयोग से चल रही है और यह मेरठ के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीचे पोस्ट में आप मेरठ मेट्रो स्टेशन लिस्ट (Meerut Metro Station List) की जानकारी देख सकते है –

मेरठ मेट्रो – Meerut Metro

यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद के बाद मेरठ मेट्रो का उद्घाटन (Meerut Metro Inauguration) भी हो गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ में मेरठ मेट्रो (Meerut Metro) और नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का संचालन किया और इसके साथ ही दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के बचे हुए महत्वपूर्ण स्टेशन सराय काले खां, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम को चालू करवाया।

विवरणजानकारी
मालिकराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)
स्थानमेरठ शहर, उत्तर प्रदेश
स्टेशनों की संख्या13
(12 शुरू हो चुके है)
मेरठ मेट्रो कब शुरू हुई22 फरवरी 2026, रविवार
ट्रैक कैसा हैएलिवेटेड, भूमिगत और स्तर पर
मेरठ मेट्रो में डिब्बों की संख्या3 कोच
ट्रैक की लंबाई23.60 किमी
सबसे ज्यादा गति135 किलोमीटर प्रति घंटा
चालन गति120 किलोमीटर प्रति घंटा

मेरठ मेट्रो स्टेशन के नाम क्या हैं – Meerut Metro Stations Name

मेरठ मेट्रो रूट मैप के हिसाब से मेरठ मेट्रो में कुल 13 स्टेशन है, जिसमें मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम, और मोदीपुरम डिपो स्टेशन शामिल हैं, 22 फरवरी से मेरठ में मेरठ साउथ से लेकर मोदीपुरम तक मेट्रो ट्रेन चालू हो चुकी है, और मोदीपुरम डिपो स्टेशन पर अभी काम चल रहा है, जिस वजह से वो स्टेशन शुरू नहीं किया गया है।

मेरठ मेट्रो स्टेशन लिस्ट – Meerut Metro Station List in Hindi

मेरठ मेट्रो का रूट मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम डिपो (Meerut South to Modipuram Depot) तक फैला हुआ है, जिसकी कुल लंबाई 23.60 किलोमीटर (14.70 मील) है। इसमें 14.80 किलोमीटर (9.2 मील) का एलिवेटेड मार्ग, 8.80 किलोमीटर (5.5 मील) का भूमिगत मार्ग और मोदीपुरम में एक ग्रेड स्टेशन (डिपो) शामिल है।

स्टेशन कोडमेरठ मेट्रो स्टेशन का नामकब से चालू होगाकनेक्शनस्टेशन कैसा हैं
A10मेरठ साउथ22 फरवरी 2026दिल्ली-मेरठ
आरआरटीएस
एलिवेटेड
A11परतापुर22 फरवरी 2026एलिवेटेड
A12रिठानी22 फरवरी 2026एलिवेटेड
A13शताब्दीनगर22 फरवरी 2026दिल्ली-मेरठ
आरआरटीएस
एलिवेटेड
A14ब्रह्मपुरी22 फरवरी 2026एलिवेटेड
A15मेरठ सेंट्रल22 फरवरी 2026भूमिगत
A16भैसाली22 फरवरी 2026भूमिगत
A17बेगमपुल22 फरवरी 2026दिल्ली-मेरठ
आरआरटीएस
भूमिगत
A18एमईएस कॉलोनी22 फरवरी 2026एलिवेटेड
A19डौरली22 फरवरी 2026एलिवेटेड
A20मेरठ उत्तर22 फरवरी 2026एलिवेटेड
A21मोदीपुरम22 फरवरी 2026दिल्ली-मेरठ
आरआरटीएस
एलिवेटेड
AS3मोदीपुरम डिपो स्टेशन22 फरवरी 2026ग्रेड पर

सम्बंधित सवाल जवाब

  1. मेरठ मेट्रो में कितने स्टेशन हैं?

    मेरठ मेट्रो में कुल 13 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें पहला स्टेशन मेरठ साउथ और सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम डिपो है, लेकिन अभी मोदीपुरम डिपो संचालित नहीं है, जिसकी वजह से सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम है।

  2. मेरठ मेट्रो में कौन कौन से स्टेशन हैं?

    मेरठ मेट्रो में कुल 13 स्टेशन है, जिसमें मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम, और मोदीपुरम डिपो स्टेशन हैं।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply