30 मई 2025 को मेरठ नगर निगम ने मेरठ के एक बड़े चौराहे का नाम बदलकर अग्रसेन चौराहा रख दिया और वहाँ पर उसका बोर्ड भी लगा दिया गया। नाम में बदलाव के फैसले बहुत पहले नगर निगम द्वारा की गयी बैठक में स्वीकृत किये गए थे।
तेजगढ़ी चौराहे का बदला गया नाम, अब कहलायेगा अग्रसेन चौराहा – Meerut Tejgarhi Chowk New Name
30 मई 2025 से मेरठ के नगर निगम ने गढ़ रोड स्थित तेजगढ़ी चौराहे का नाम बदलकर अग्रसेन चौराहा कर दिया गया है, चौराहे के पास स्थित तिकोना पार्क का नाम भी महाराजा अग्रसेन पार्क कर दिया गया। नगर निगम ने यहां पर नए नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया है। बहुत पहले मेरठ के मेयर हरिकांत अहलुवालिया ने नगर निगम की बैठक में तेजगढ़ी चौराहे और वहां स्थित तिकोना पार्क का नाम महाराज अग्रसेन के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद प्रस्ताव को नगर निगम बैठक में पास कर दिया था।
अखिल भारतीय वैश्य शक्ति वाहिनी ने तेजगढ़ी चौराहे का नाम अग्रसेन चौराहा हो जाने पर लोगों ने हर्ष जाहिर किया। पंजीकृत के पदाधिकारियों का कहना है पार्षद पंकज गोयल और अंशुल गुप्ता ने नगर निगम की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था। पदाधिकारियों ने कहा तत्कालीन नगरायुक्त मनीष बंसल के कार्यकाल में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। अखिल भारतीय वैश्य शक्ति वाहिनी के लोगो ने नगर निगम को धन्यवाद किया।
तेजगढ़ी चौराहा मेरठ का एक जाना माना और बहुत बड़ा चौराहा हैं, जहाँ से आप हापुड़ चुंगी होते हुए दिल्ली रोड, मेडिकल होते हुए गढ गंगा, सीसीएस यूनिवर्सिटी, और हापुड़ अड्डे की तरफ भी जा सकते हैं, इसके अलावा यहाँ से मेरठ के और भी बहुत रास्ते निकलते हैं।
अन्य सवाल जवाब
-
तेजगढ़ी चौराहे का नया नाम क्या हैं?
मेरठ के नगर निगम ने गढ़ रोड स्थित तेजगढ़ी चौराहे का नाम बदलकर अग्रसेन चौराहा कर दिया गया। चौराहे पर तिकोना पार्क का नाम भी महाराजा अग्रसेन पार्क कर दिया गया।