5 मार्च 2026 को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नौचंदी मेला मेरठ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है, इसलिए इसकी गरिमा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सीधे शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में मेले के संचालन के लिए विभिन्न समितियों और उपसमितियों के गठन को अंतिम रूप देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी समिति सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों को समय पर आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आए चलिए अब जानते हैं की 2026 में नौचंदी मेला कब से शुरू होगा – Meerut Nauchandi Mela Date 2026–
2026 में नौचंदी मेला कब से शुरू होगा – Meerut Nauchandi Mela Date 2026
मेरठ का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नौचंदी मेला इस वर्ष भी अपनी परंपरा के अनुसार धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष मेले का पारंपरिक उद्घाटन 15 मार्च को हो चूका है, और इसके ठीक 2 महीने बाद 13 मई को नौचंदी मेले का आरम्भ भी हो चूका है और उम्मीद की जा रही है की यह मेला 2 जून तक चलेगा।
प्रांतीयकृत ऐतिहासिक नौचंदी मेला का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर पटेल मंडप में आयोजित भव्य माता की चौकी में देर रात तक भजनों का गुणगान चलता रहा। प्रभारी मंत्री धर्मपाल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन कर अखंड ज्योत प्रज्जवलित की। एसपी सिटी विनायक भोसले ने फोर्स के साथ नौचंदी मैदान का निरीक्षण किया। मेले में दुकान लगा रहे दुकानदारों को निर्देश दिए। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी सिटी विनायक भोसले, एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह, एसएसपी जिला मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश
नौचंदी मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अधिकारियों को पटेल मंडप की व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, वाहन पार्किंग और दुकानों के आवंटन जैसी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा मेले में झूलों की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल टॉयलेट, विद्युत सुरक्षा, प्रदर्शनी, स्टॉल आवंटन, टेंडर प्रक्रिया और प्रचार-प्रसार को भी सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया। पटेल मंडप में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आकर्षक और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
परंपरा के अनुसार होता है मेले का उद्घाटन – Meerut Nauchandi Mela 2026 Date
नौचंदी मेले का उद्घाटन हर वर्ष एक विशेष परंपरा के तहत किया जाता है। परंपरा के अनुसार होली के बाद आने वाले पहले रविवार को छोड़कर दूसरे रविवार को मेले का पारंपरिक उद्घाटन किया जाता है।इसी परंपरा के अनुसार इस वर्ष 15 मार्च को नौचंदी मेले का उद्घाटन धूमधाम से किया गया।
अप्रैल के अंत में सजता है नौचंदी मेले का बाजार
प्रशासन के अनुसार मेले में दुकानों की शुरुआत लगभग एक महीने बाद होती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कई व्यापारी और दुकानदार पहले बुलंदशहर और अलीगढ़ की नुमाइश में भाग लेते हैं। उन प्रदर्शनियों के समाप्त होने के बाद ही व्यापारी मेरठ पहुंचते हैं और नौचंदी मेले में अपनी दुकानें लगाते हैं। लेकिन साल 2026 में इसकी शुरुआत 1 मई से हो गयी थी और दुकाने लगनी भी चालू हो गयी और अब 13 मई को माता की चौकी के साथ इसका परंपरा के अनुसार उद्घाटन किया गया।