मेरठ में स्कूल हुए बंद, अब 24 से खुलेंगे

मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ में भी स्कूल की छुट्टियों का आदेश (Meerut School Closed Notice) पारित कर दिया गया हैं, कावड़ यात्रा की वजह से जनपद मेरठ के सभी स्कूल 16 जुलाई से लेकर 23 जुलाई शिवरात्रि के दिन तक बंद रहेंगे। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से मेरठ के रास्ते कावड़ियों का आना चालू हो गया है, जिसके बाद कुछ रास्तो को तो जनता के लिए बंद कर दिया गया है और कुछ पर वन वे की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

16 से 23 जुलाई तक के लिए मेरठ में स्कूल हुए बंद, अब 24 से खुलेंगे – Meerut School Closed

मेरठ में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों से कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के सभी स्कूल 16 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि 23 जुलाई को शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों की आवाजाही अपने चरम पर होगी। ऐसे में सुरक्षा, यातायात और बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूल 24 जुलाई से फिर से नियमित रूप से खुल जाएंगे।

आपको पता ही होगा कि हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ में कांवड़ियों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हाल ही में मेरठ में एक स्कूल बस में जमकर तोडफ़ोड़ की गयी, बस में शीशों को चकनाचूर कर दिया गया, यह घटना बेगमपुल के पास कैंटोमेंट अस्पताल के सामने हुई।

बेगमपुल के पास कैंटोनमेंट अस्पताल के सामने एक स्कूल बस ने सोमवार दोपहर गाजियाबाद के कांवड़ियों को टक्कर मार दी। चार कांवड़िये घायल हो गए और हादसे के बाद गुस्साए कावंड़ियों ने पुलिस के सामने ही बस पर हमला कर दिया। डंडे लेकर बस का शीशा तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। तुरंत कैंटोनमेंट अस्पताल में घायलों का उपचार करा पुलिस जीप से आगे छुड़वाया। वहीं, कांवड़ियों के साथ दूसरी घटना कंकरखेड़ा के शोभापुर में हुई, जहां दो कांवड़िये हादसे में घायल हो गए।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply