मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन

मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ का पहला रैपिड मेट्रो स्टेशन हैं, इस स्टेशन से अलग मेरठ में कुल 3 और रैपिड मेट्रो के स्टेशन भी है, जो 22 फरवरी से जनता के लिए खोल दिए गए है और इन सभी स्टेशन से नमो भारत के साथ साथ आप मेरठ मेट्रो की सुविधा भी ले सकते है। मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन मेरठ के भूडबराल जगह पर स्थित हैं, यहाँ से आप दिल्ली के लिए नमो भारत ट्रेन में मात्र 40 मिनट में जा सकते हैं। इस स्टेशन को 18 अगस्त 2024 से पब्लिक के लिए खोला गया था।

मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन – Meerut South RRTS Station

विवरणजानकारी
स्टेशन का नाममेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन
पताNH 34, भूड बराल, उत्तर प्रदेश, 250103
स्टेशन कोडA10
मालिक NCRTC
कब खुला था18th अगस्त 2024
ट्रैक कैसा हैएलिवेटेड, डबल ट्रैक
अगला स्टेशन सराय काले खान की ओरमोदीनगर नार्थ रैपिड मेट्रो स्टेशन
अगला स्टेशन मोदीपुरम की ओरशताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन
मेट्रो कनेक्टिविटीउपलब्ध है
कितने गेट है2
कितने प्लेटफार्म है3
कितने लिफ्ट है6
कितने एस्केलेटर है8
पार्किंग सुविधाउपलब्ध है
मेरठ साउथ स्टेशन कंट्रोल रूम संपर्क नंबर7428307121

मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन की जानकारी – Meerut South Rapid Rail Station

मेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन उत्तर प्रदेश के NH-34 स्थित भूड बराल क्षेत्र में बना एक एलिवेटेड, डबल ट्रैक आरआरटीएस स्टेशन है, जिसका स्टेशन कोड A10 है। यह स्टेशन 18 अगस्त 2024 को यात्रियों के लिए खोला गया था और इसका संचालन एनसीआरटीसी (NCRTC) द्वारा किया जाता है। सराय काले खां की ओर अगला स्टेशन मोदीनगर नार्थ है, जबकि मोदीपुरम की दिशा में शताब्दी नगर अगला स्टेशन है। स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध है। यहां कुल 2 एंट्री-एग्जिट गेट, 3 प्लेटफॉर्म, 6 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर की सुविधा दी गई है। यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। किसी भी सहायता के लिए मेरठ साउथ स्टेशन कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 7428307121 है।

मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन टिकट प्राइस – Meerut South Rapid Rail Ticket Price

यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट से लगभग 20% अधिक होता है। अर्थात् यदि स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये है, तो प्रीमियम टिकट लगभग 120 रुपये का होगा।

रैपिड मेट्रो रूटस्टैंडर्ड टिकट
(रूपये में)
मेरठ दक्षिण से सराय काले खां आरआरटीएस टिकट प्राइस170
मेरठ दक्षिण से न्यू अशोक नगर रैपिड रेल टिकट प्राइस150
मेरठ दक्षिण से आनंद विहार रैपिड रेल टिकट प्राइस130
मेरठ दक्षिण से साहिबाबाद रैपिड रेल टिकट प्राइस110
मेरठ दक्षिण से गाजियाबाद रैपिड रेल टिकट प्राइस90
मेरठ दक्षिण से गुलधर रैपिड रेल टिकट प्राइस80
मेरठ दक्षिण से दुहाई रैपिड रेल टिकट प्राइस70
मेरठ दक्षिण से दुहाई डिपो रैपिड रेल टिकट प्राइस80
मेरठ दक्षिण से मुरादनगर रैपिड रेल टिकट प्राइस60
मेरठ दक्षिण से मोदीनगर दक्षिण रैपिड रेल टिकट प्राइस40
मेरठ दक्षिण से मोदीनगर उत्तर रैपिड रेल टिकट प्राइस30
मेरठ दक्षिण से शताब्दी नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस30
मेरठ दक्षिण से बेगमपुल आरआरटीएस टिकट प्राइस40
मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम आरआरटीएस टिकट प्राइस60

मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन से ट्रेन का समय – Meerut South RRTS Timings

ट्रेन मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय
पहली ट्रेन मोदीपुरम की ओर – सुबह 06:00 बजे
सराय काले खां की ओर – सुबह 05:57 बजे
आखिरी ट्रेन मोदीपुरम की ओर – रात 10:47:50 बजे
सराय काले खां की ओर – रात 10:20:00 बजे

मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन पर सुविधाएं

सुविधाऐं पता
प्राथमिक चिकित्सास्टेशन कंट्रोल रूम
पीने का पानीपेड कॉन्कोर्स के अंदर, मेरठ अंत पर
वॉशरूमपेड कॉन्कोर्स के अंदर, मेरठ अंत पर

मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन पार्किंग का किराया – Meerut South Parking Fare

पार्किंग समयसाइकिल किराया
(रूपये में)
दोपहिया वाहन किराया
(रूपये में)
चार पहिया वाहन किराया
(रूपये में)
10 मिनट तक
(केवल पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए)
000
10 मिनट से 6 घंटे के लिए51030
6 घंटे से 12 घंटे के लिए52530
12 घंटे से 16 घंटे के लिए103030
16 घंटे से रैपिड रेल के संचालन तक30100
रात्रि पार्किंग
(रैपिड रेल के गैर-परिचालन घंटों के दौरान)
1060200
मासिक शुल्क (सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक)4001000
मासिक शुल्क (24/7 उपलब्ध)10003000

मेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन पर हेलमेट शुल्क

मेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन पर 12 घंटे तक के लिए हेलमेट शुल्क (प्रति हेलमेट) रु. 5, और 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) के लिए रु. 10. हैं।

पार्किंग का समयकिराया
12 घंटे तक (प्रति हेलमेट)5
12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट)10

मेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन के फोटो – Meerut South Station Photos

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो का किराया कितना हैं?

    मेरठ साउथ आरआरटीएस (नमो भारत) स्टेशन से स्टैंडर्ड टिकट का किराया दूरी के अनुसार निर्धारित है।
    📌 सबसे कम किराया: 30 रुपये (मोदीनगर नार्थ और शताब्दी नगर तक)
    📌 सबसे अधिक किराया: 170 रुपये (सराय काले खां तक)
    यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट का लगभग 1.2 होता है।

  2. मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन कितने बजे हैं?

    मेरठ साउथ नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशन से ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन सुबह से रात तक नियमित रूप से होता है। यहां से पहली ट्रेन सराय काले खां की ओर सुबह 05:57 बजे रवाना होती है, जबकि मोदीपुरम की ओर पहली ट्रेन सुबह 06:00 बजे चलती है। वहीं आखिरी ट्रेन मोदीपुरम की दिशा में रात 10:47:50 बजे और सराय काले खां की ओर रात 10:20:00 बजे प्रस्थान करती है। यात्री अपनी यात्रा इन निर्धारित समयों के अनुसार योजना बना सकते हैं।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply