मेरठ में नमो भारत और मेट्रो के शुभारंभ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाने की उम्मीद थी पर अनुमति नहीं मिली, जिसमें न्यूज़ में बताया गया था की शताब्दीनगर स्टेशन से उद्घाटन हो सकता है पर जिसके बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, साथ ही साथ रैली में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
पिछले कुछ महीनों से मेरठ से दिल्ली तक हर तरफ प्रश्न यही गूंज रहा है कि मेरठ शहर में नमो भारत और मेट्रो का शुभारंभ कब होगा और दिल्ली में सराय काले खान का स्टेशन कब खुलेगा। हर महीने एक तारीख आती है और लोग सोचते है की बस अब मेट्रो मेरठ में चलने ही वाली है लेकिन ऐसा नहीं होगा, जिसके बाद मेट्रो का इंतज़ार मेरठ में बहुत लम्बा हो गया हैं।
30 सितम्बर की तारीख के लिए माना जा रहा था की पीएम मोदी इस दिन मेरठ से मेट्रो और नमो भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब अक्टूबर के सभी त्यौहार भी खत्म व नवंबर का महीना भी खत्म हो चूका है और बचा है तो वो है 2025 के कुछ दिन बस, जल्द ही ये साल भी खत्म हो जायेगा।
किस दिन से चालू होगी मेरठ में मेट्रो की सर्विस
सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक नमो भारत कॉरिडोर का पूरा रूट संचालन के लिए तैयार हो चुका है। मेरठ के सभी स्टेशन भी सक्रिय किए जा चुके हैं और यात्रियों के लिए सुविधाएँ जैसे एस्केलेटर, लिफ्ट, ट्रैवलेटर और वेटिंग एरिया चालू कर दिए गए हैं। सुरक्षा परीक्षण, सिग्नलिंग सिस्टम और स्टेशन सुविधाओं की अंतिम प्रक्रिया के बाद अब पूरे रूट पर ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ़ हो गया है।
उद्घाटन बड़े आयोजन के साथ किए जाने की तैयारी में है, जिसके बाद दिल्ली से मेरठ के बीच जाम-मुक्त, तेज़ और आरामदायक यात्रा संभव होगी। ट्रेन अब पहले से कम अंतराल में उपलब्ध होगी और सराय काले खां स्टेशन एक प्रमुख हब के रूप में यात्रियों को मेट्रो, रेलवे और अंतरराष्ट्रीय बस सेवाओं से जोड़ते हुए सुगम ट्रांज़िट का अनुभव देगा।
इसी के साथ मेरठ में मेट्रो की सुविधा भी शुरू हो जाएगी और मेरठ के लोग मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक एक आरामदायक सफर का मजा ले सकेंगे। यह ट्रेन मेरठ के दो कोनों को ही नहीं बल्कि मेरठ को दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद को जोडने में भी मदद करेगी।
Ajmal