मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन

मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन (Modipuram Rapid Rail Station) मेरठ के उत्तरी हिस्से के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब के रूप में विकसित हुआ है। यह स्टेशन एनएच-58, मोदीपुरम में स्थित है और इसका स्टेशन कोड A21 है। 22 फरवरी 2026 को शुरू हुए इस एलिवेटेड स्टेशन का संचालन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) द्वारा किया जा रहा है। यहां से नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाओं की कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जिससे स्थानीय और दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

इस स्टेशन से मोदीपुरम, पल्लवपुरम, पल्हैड़ा, डुल्हैड़ा चौहान और आसपास की प्रमुख सोसायटियों जैसे A2Z और सुपरटेक के निवासियों को तेज और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर पर यह स्टेशन एक महत्वपूर्ण टर्मिनल प्वाइंट के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त हुई है।

यहाँ से देखें show

मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन

विवरणजानकारी
स्टेशन का नाममोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन
पता / स्थानएनएच 58, मोदीपुरम, मेरठ
स्टेशन कोडA21
मालिकएनसीआरटीसी
खुलने की तिथि22 फरवरी 2026, रविवार
संरचनाएलिवेटेड
जंगपुरा की ओर अगला स्टेशनबेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन
मेट्रो कनेक्टिविटीहाँ
सुविधाएँउपलब्ध है
गेटों की संख्या2 प्रवेश-निकास द्वार
प्लेटफार्मों की संख्या4 प्लेटफॉर्म
लिफ्टों की संख्या5 लिफ्ट
एस्केलेटर की संख्या6 एस्केलेटर
पार्किंग की सुविधाहां, उपलब्ध होगा
मोदीपुरम स्टेशन नियंत्रण कक्ष संपर्क नं.9211355254

मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन की जानकारी

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो एंट्री-एग्जिट गेट बनाए गए हैं। यहां बहु-स्तरीय प्लेटफॉर्म व्यवस्था विकसित की गई है, साथ ही आठ सीढ़ियाँ, आठ एस्केलेटर (चार कॉनकोर्स लेवल तक और प्रत्येक गेट पर दो) और छह लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे दिव्यांगजनों सहित सभी यात्रियों की आवाजाही सहज हो सके। तकनीकी कक्ष लगभग पूर्ण हो चुके हैं, जिससे संचालन व्यवस्था और अधिक सुचारु बनी हुई है।

जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए एक फुट ओवरब्रिज (FOB) का निर्माण किया गया है, जो अब पूर्ण हो चुका है। यह ओवरब्रिज नमो भारत यात्रियों के साथ-साथ सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करता है। कुल मिलाकर, मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन आधुनिक अवसंरचना, सुगम कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के लिहाज से मेरठ क्षेत्र के लिए एक अहम परिवहन केंद्र बन चुका है।

मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन टिकट प्राइस – Modipuram RRTS Station Ticket Price

यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट से लगभग 20% अधिक होता है। अर्थात् यदि स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये है, तो प्रीमियम टिकट लगभग 120 रुपये का होगा।

आरआरटीएस रूटस्टैंडर्ड टिकट
(रूपये में)
मोदीपुरम से सराय काले खां आरआरटीएस टिकट प्राइस210
मोदीपुरम से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस200
मोदीपुरम से आनंद विहार आरआरटीएस टिकट प्राइस180
मोदीपुरम से साहिबाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस160
मोदीपुरम से गाजियाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस150
मोदीपुरम से गुलधर आरआरटीएस टिकट प्राइस140
मोदीपुरम से दुहाई आरआरटीएस टिकट प्राइस120
मोदीपुरम से दुहाई डिपो आरआरटीएस टिकट प्राइस130
मोदीपुरम से मुरादनगर आरआरटीएस टिकट प्राइस110
मोदीपुरम से मोदीनगर साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस90
मोदीपुरम से मोदीनगर नार्थ आरआरटीएस टिकट प्राइस80
मोदीपुरम से मेरठ साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस60
मोदीपुरम से शताब्दी नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस50
मोदीपुरम से बेगमपुल आरआरटीएस टिकट प्राइस30

मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन से ट्रेन का समय – Modipuram Rapid Metro Station Train Timings

ट्रेन मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय
पहली ट्रेन सराय काले खान की ओर – सुबह 06:01 बजे
आखिरी ट्रेन सराय काले खान की ओर – रात 10:01 बजे

मोदीपुरम नमो भारत स्टेशन पर सुविधाएं

सुविधाएँLocation
फर्स्ट ऐडस्टेशन कंट्रोल रूम
पेय जलपेड कॉन्कोर्स के अंदर, कॉन्कोर्स लेवल के केंद्र पर
वाश रूमपेड कॉन्कोर्स के अंदर, कॉन्कोर्स लेवल के केंद्र पर

मोदीपुरम नमो भारत स्टेशन के गेट

गेट नं.स्थितिकी ओर
1.खुला हैमेरठ की ओर
2.खुला हैदिल्ली की ओर

मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म

प्लेटफार्म नं.स्थितिकी ओर
1.खुला हैमेरठ MRTS की ओर
2.खुला हैमेरठ RRTS की ओर
3.बंद हैदिल्ली MRTS की और
4.बंद हैदिल्ली RRTS की और

मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट

लिफ्ट नं.स्थिति
1. C1-L2ओपन
2. G1-L1ओपन
3. C3-L2 (स्ट्रेचर लिफ्ट)ओपन
4. C3-L1 (स्ट्रेचर लिफ्ट)ओपन
5. C1-L1ओपन

मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन पार्किंग का किराया – Modipuram RRTS Station Parking Fare

पार्किंग समयसाइकिल किराया
(रूपये में)
दोपहिया वाहन किराया
(रूपये में)
चार पहिया वाहन किराया
(रूपये में)
10 मिनट तक
(केवल पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए)
000
10 मिनट से 6 घंटे के लिए51030
6 घंटे से 12 घंटे के लिए52530
12 घंटे से 16 घंटे के लिए103030
16 घंटे से रैपिड रेल के संचालन तक30100
रात्रि पार्किंग
(रैपिड रेल के गैर-परिचालन घंटों के दौरान)
1060200
मासिक शुल्क (सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक)4001000
मासिक शुल्क (24/7 उपलब्ध)10003000

मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन पर हेलमेट शुल्क

पार्किंग का समयकिराया
12 घंटे तक (प्रति हेलमेट)5
12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट)10

मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन के फोटो – Modipuram Rapid Rail Station Photos

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. मोदीपुरम रैपिड मेट्रो का किराया कितना हैं?

    मोदीपुरम रैपिड मेट्रो का किराया सबसे कम 30 रूपये और सबसे अधिक 210 रूपये हैं। इसका टिकट आप नमो भारत ऐप के माध्यम से या फिर स्टेशन पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट का लगभग 1.2 होता है।

  2. मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन कितने बजे हैं?

    मोदीपुरम रैपिड मेट्रो (नमो भारत) स्टेशन से ट्रेनों का संचालन सुबह से रात तक नियमित रूप से होता है।

    पहली ट्रेन का समय:
    सराय काले खां की ओर – सुबह 06:01 बजे

    आखिरी ट्रेन का समय:
    सराय काले खां की ओर – रात 10:01 बजे

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply