मेरठ के इन 4 स्टेशन पर चलती है नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों

दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ रैपिड मेट्रो कॉरिडोर एक प्रमुख शहरी परिवहन परियोजना है, जिसे एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) द्वारा विकसित किया गया है। इस कॉरिडोर का उद्देश्य दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल यातायात सेवा प्रदान करना है। इस परियोजना का संचालन डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो एक विश्वसनीय संचालन संस्था है।

मेरठ खंड में इस कॉरिडोर के अंतर्गत कुल चार स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें पहला स्टेशन मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन है और अंतिम स्टेशन मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन है। यह खंड मेरठ शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल दिल्ली और गाजियाबाद से मेरठ को जोड़ता है, बल्कि शहर के भीतर यात्रियों की आवाजाही को भी अत्यंत सहज बनाता है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह रैपिड मेट्रो कॉरिडोर आने वाले समय में मेरठ और आस-पास के क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास में एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

मेरठ में नमो भारत – Namo Bharat Rapid Metro Meerut in Hindi

दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के अंतर्गत मेरठ में चार प्रमुख रैपिड मेट्रो स्टेशन विकसित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी भौगोलिक और तकनीकी विशेषताएँ हैं। मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन (स्टेशन कोड A10) एक एलिवेटेड स्टेशन है, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और इस स्टेशन पर अभी भी संचालन चल रहा है, इसके विपरीत, शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन (A13) भी एलिवेटेड संरचना वाला है, और 22 फरवरी से चालू हो चूका है।

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन (A17) एक भूमिगत (अंडरग्राउंड) स्टेशन है और इसका निर्माण कार्य भी पूरा हो चूका है। वहीं, कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन (A21) एक एलिवेटेड स्टेशन है, जिसका कार्य भी पूरा हो चूका है। इन चारों स्टेशनों के निर्माण से मेरठ शहर को रैपिड रेल नेटवर्क से व्यापक रूप में जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो रही है। यह पूरा नेटवर्क मेरठ में सार्वजनिक परिवहन को एक नई दिशा देने की ओर अग्रसर है।

विवरणजानकारी
कोर्रिडोरदिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड मेट्रो कॉरिडोर
मालिकएनसीआरटीसी
संचालनडीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
स्टेशन की संख्याचार स्टेशन
पहला स्टेशनमेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन
अंतिम स्टेशनमोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशन

रैपिड मेट्रो स्टेशन के नाम

स्टेशन के नामस्टेशन कोडरूटस्टेटस
मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशनA10एलिवेटेडकाम पूरा हो गया
शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशनA13एलिवेटेडकाम पूरा हो गया
बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशनA17अंडरग्राउंडकाम पूरा हो गया
मोदीपुरम रैपिड मेट्रो स्टेशनA21एलिवेटेडकाम पूरा हो गया

मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन

मेरठ साउथ रैपिड रेल स्टेशन, जो कि एनएच-34 पर भूड बराल, उत्तर प्रदेश (पिन कोड 250103) में स्थित है, एनसीआरटीसी (NCRTC) के स्वामित्व और संचालन में आता है। इस स्टेशन का कोड A10 है और इसे 18 अगस्त 2024 को आम जनता के लिए खोला गया था। यह एक एलिवेटेड (उच्च स्तरीय) डबल ट्रैक स्टेशन है। इस स्टेशन से सराय काले खान की दिशा में अगला स्टेशन मोदीनगर नार्थ है, जो 8.3 किलोमीटर दूर है और वहाँ पहुँचने में लगभग 5 मिनट 30 सेकंड का समय लगता है। वहीं, मोदीपुरम की ओर अगला स्टेशन शताब्दी नगर है।

स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को अन्य परिवहन सेवाओं से जोड़ने में सुविधा मिलती है। इस स्टेशन पर कुल 2 प्रवेश और निकास द्वार (गेट), 3 प्लेटफॉर्म, 6 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर हैं, जो यात्रियों की सुविधा और सुगमता सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए यात्री मेरठ साउथ स्टेशन कंट्रोल रूम से 7428307121 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यह स्टेशन मेरठ क्षेत्र में रैपिड रेल नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जो यात्रियों को तीव्र, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करता है।

शताब्दी नगर रैपिड रेल स्टेशन

शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ के शताब्दी नगर, सेक्टर 5, एमडीए क्षेत्र में स्थित है और इसका स्टेशन कोड A13 है। यह स्टेशन एनसीआरटीसी (NCRTC) के स्वामित्व में है और 22 फरवरी से यह स्टेशन चालू हो चुका है। यह एक एलिवेटेड स्टेशन है, जिसकी कुल लंबाई 215 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई लगभग 15 मीटर है। स्टेशन से सराय काले खान की दिशा में अगला स्टेशन मेरठ साउथ है, जबकि मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन बेगमपुल है।

शताब्दी नगर स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को अन्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलती है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहाँ दो एंट्री-एग्जिट गेट बनाए गए हैं, और कुल 4 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। पार्किंग सुविधा इस स्टेशन पर मौजूद है, जिससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलती है।

बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन

बेगमपुल रैपिड मेट्रो स्टेशन मेरठ के भारत माता चौक क्षेत्र में स्थित है और इसका स्टेशन कोड A17 है। यह स्टेशन एनसीआरटीसी (NCRTC) के स्वामित्व में है और 22 फरवरी से यह स्टेशन चालू हो चुका है। यह एक भूमिगत स्टेशन है, जो अत्याधुनिक संरचना और तकनीक से सुसज्जित होगा। स्टेशन की कुल लंबाई 246 मीटर, चौड़ाई 24.5 मीटर और गहराई 22 मीटर है, जो इसे मेरठ रैपिड मेट्रो नेटवर्क के प्रमुख स्टेशनों में से एक बनाता है।

स्टेशन से सराय काले खान की ओर अगला स्टेशन शताब्दी नगर है, जबकि मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन मोदीपुरम है। यात्रियों की सुविधा के लिए बेगमपुल स्टेशन पर कुल 4 एंट्री-एग्जिट गेट उपलब्ध हैं, साथ ही 7 लिफ्ट और 20 एस्केलेटर लगाए गए हैं, जो सुगम आवागमन सुनिश्चित करते हैं। मेट्रो कनेक्टिविटी और पार्किंग सुविधा इस स्टेशन पर उपलब्ध है। हालांकि, स्टेशन कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर अभी साझा नहीं किया गया है। बेगमपुल स्टेशन भविष्य में शहर के यातायात नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और यात्रियों को एक सुरक्षित, तेज़ और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन

मोदीपुरम रैपिड रेल स्टेशन मेरठ के एनएच-58 पर स्थित है और इसका स्टेशन कोड A21 है। यह स्टेशन एनसीआरटीसी (NCRTC) के स्वामित्व में है और 22 फरवरी 2026 से यह स्टेशन चालू हो चूका है। यह एक एलिवेटेड (ऊंचाई पर निर्मित) संरचना वाला स्टेशन है, जिसे आधुनिक सुविधाओं और तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। इस स्टेशन से जंगपुरा (सराय काले खान की दिशा) की ओर अगला स्टेशन बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन है, जिससे यह रैपिड रेल नेटवर्क का एक प्रमुख टर्मिनल बनने जा रहा है।

मोदीपुरम स्टेशन पर मेट्रो कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को अन्य ट्रांजिट नेटवर्क से जोड़ने में सुविधा मिल रही है। यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए यहाँ 2 प्रवेश-निकास द्वार, 3 प्लेटफॉर्म, 6 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, यहाँ पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गयी है, जिससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

संबंधित सवाल जवाब

मेरठ में रैपिड मेट्रो के कितने स्टेशन है?

मेरठ में रैपिड मेट्रो के कुल चार स्टेशन है जहा नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ठहराव होगा।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply