नौचंदी मेला, मेरठ

मेरठ में नौचंदी मेला हर साल गढ़ रोड पर नौचंदी ग्राउंड में लगाया जाता हैं, साल 2024 में यह मेला लोकसभा चुनाव की वजह से जून के आखिरी सप्ताह से लगाया गया था और 2025 में नौचंदी मेला 26 मई से लगा था। यह मेला हर साल 1 महीने से 2 महीने तक लगता है, जिसमें बहुत दूर-दूर से लोग अपना मनोरंजन करने आते हैं। नौचंदी मेले के नाम से मेरठ शहर से एक ट्रेन भी चलाई जाती हैं, जो सहारनपुर से मेरठ होते हुए प्रयागराज तक जाती हैं। नीचे आप जान सकते हैं की साल 2026 में नौचंदी मेला कब लगेगा – Nauchandi Mela Meerut 2026

नौचंदी मेला मेरठ 2026 Date – Nauchandi Mela Meerut 2026

विवरणजानकारी
मेलानौचंदी मेला 2026
उदघाटन की तारीख15 मार्च, रविवार
कहाँ लगता हैंमेरठ में
लोकेशननौचंदी ग्राउंड, गढ़ रोड, मेरठ
नौचंदी मेला कब है 2026अप्रैल के आखिर सप्ताह में

नौचंदी कब है 2026 – Nauchandi Mela Kab Hai 2026

नौचंदी मेले की बात की जाए तो सैकड़ों सालों से परंपरा चलती आ रही है कि ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन होली के दूसरे रविवार को किया जाता है। यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का मिसाल माना जाता है। इस मेले के शुभारंभ में जहां पहले चंडी देवी मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। उसके बाद वाले मियां की मजार पर चादर भी चढ़ाई जाती है। इसके बाद ही इस मेले का उद्घाटन परंपरा के तहत माना जाता है। ऐतिहासिक मेले की भव्यता और इसकी प्रमुखता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इस मेले को लेकर क्वेश्चन आते हैं।

मेरठ में नौचंदी मेला 2026 का उदघाटन 15 मार्च, रविवार को पारंपरिक तरीके से किया गया, मेले के उदघाटन में अधिकारियों ने पूजा अर्चना के उपरांत रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। रिबन काटने के बाद कबूतर उड़ाए गए और सफ़ेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। यह मेला भाईचारे, सद्भावना और एकता का प्रतीक माना जाता है, शहर की जनता को पूरे साल नौचंदी मेले का इंतजार रहता है।

Nauchandi Mela Kab Hai 2026- मेल का विधिवत शुभारंभ 25 अप्रैल से एक मई के बीच होने की संभावना है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस बार मेले के आयोजन की जिम्मेदारी जिला पंचायत के पास है। जिला पंचायत ने विभिन्न कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए हैं।

यह मेला भाईचारे, सद्भावना और एकता का प्रतीक माना जाता है. शहर की जनता को पूरे साल नौचंदी मेले का इंतजार रहता है शासन ने नौचंदी मेले को प्रांतीय मेला घोषित किया है, जिसके तहत एक वर्ष इसका आयोजन जिला पंचायत करता है, जबकि अगले वर्ष नगर निगम इसे आयोजित करता है। इस क्रम में इस बार मेले की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी।

नौचंदी मेला कहाँ लगता हैं – Nauchandi Mela Kaha Lagta Hai

नौचंदी मेला मेरठ शहर के गढ़ रोड स्थित नौचंदी ग्राउंड में हर साल लगता हैं, यह स्थान गाँधी आश्रम के पास हैं।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply