मेरठ में 26 मई से लग गया नौचंदी मेला 2025

नौचन्दी मेला उत्तर प्रदेश के प्रमुख और प्रसिद्ध मेलों में से एक है, जो हर वर्ष मेरठ में आयोजित किया जाता है। यह मेला मेरठ की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। नवचण्डी देवी (नौचन्दी देवी) का मंदिर और हज़रत बाले मियां की दरगाह पास-पास स्थित हैं। मेले के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन गूंजते हैं, वहीं दरगाह पर कव्वालियों की सुमधुर आवाज़ सुनाई देती है। मंदिर की घंटियों और मस्जिद की अज़ान की सम्मिलित ध्वनि एक सांप्रदायिक सौहार्द और आध्यात्मिक एकता की अनूठी मिसाल पेश करती है।

मेरठ में 26 मई से लग गया नौचंदी मेला, देखें फोटोज और वीडियो – Meerut Nauchandi Mela 2025

साल 2025 का नौचंदी मेला पहले 1 मई के आस पास लगना था, लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से इसे नहीं लगाया जा सका और 10 से 15 मई के बीच का समय रखा गया, लेकिन इंडिया और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इसे एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया और इसकी तारीख इस बार 20 मई रखी गयी। 21 मई को आये तूफान के कारण इसकी शुरुआत नहीं हो सकी और अब 26 मई से इसकी शुरुआत हो चुकी हैं।

Meerut Nauchandi Mela 2025- नौचंदी मेले का इंतजार आखिर खत्म हुआ और 26 मई को पटेल मंडप में नगर निगम की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अथिति प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से मेले में ज्योति प्रज्वलित करायी गयी और मेले का शुभारम्भ किया गया। इससे पहले मेरठ में नौचंदी मेले का उदघाटन 23 मार्च, रविवार को पारंपरिक तरीके से किया गया था, जिसमें अधिकारियों ने पूजा अर्चना के उपरांत रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया। रिबन काटने के बाद कबूतर उड़ाए गए और सफ़ेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

नौचन्दी मेला कहाँ लगता हैं – Nauchandi Mela Kahan Lagta Hai

नौचन्दी मेला प्रत्येक वर्ष नौचन्दी मैदान में लगता है, जो मेरठ में गढ़ रोड पर स्थित हैं, इस मेले को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। नौचंदी मेला लगने के लगभग एक माह तक चलता है। नौचन्दी मेले के नाम से यहां एक ट्रेन भी चलती है नौचन्दी एक्सप्रेस। यह मेरठ को राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाली एकमात्र ट्रेन है।

नौचंदी मेला 2025 कार्यक्रम

तारीखकार्यक्रमसमय
1 जून 2025सुगम संगीतरात 7:30 से 10:00 बजे तक
2 जून 2025सीरत कांफ्रेंसरात 5:30 से 7:30 बजे तक
3 जून 2025सांस्कृतिक लोक नृत्यरात 7:30 से 10:00 बजे तक
4 जून 2025लोकगीत, नृत्यरात 7:30 से 10:00 बजे तक
5 जून 2025भजन संध्यारात 7:30 से 10:00 बजे तक
6 जून 2025सांस्कृतिक कार्यक्रम
कथक नृत्य
रात 6:00 से 7:30 बजे तक
रात 8:00 से 10:00 बजे तक
7 जून 2025कवि सम्मेलनरात 7:00 से 10:00 बजे तक
8 जून 2025गजल कार्यक्रमरात 7:00 से 10:00 बजे तक
9 जून 2025बालीवुड नाइटरात 7:30 से 10:00 बजे तक
10 जून 2025लोक संध्यारात 7:30 से 10:00 बजे तक

नौचंदी मेला 2025 फोटोज – Nauchandi Mela Meerut Photos 2025

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply