एनसीआरटीसी द्वारा यात्रियों को गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर मिल रही है मुफ्त बोतल

NCRTC द्वारा यात्रियों के अनुभव को और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए लगातार आधुनिक पहलें की जा रही हैं। इसी दिशा में एक और प्रयास के तहत, गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन (Ghaziabad Namo Bharat Station) के प्रीमियम लॉन्ज में बनाए गए कोका कोला रिफ्रेशमेंट ज़ोन में प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों को ट्रेन बोर्डिंग या डिबोर्डिंग के दौरान 500 मि.ली. की ठंडी पानी की बोतल निःशुल्क दी जा रही है।

एनसीआरटीसी द्वारा प्रीमियम कोच यात्रियों को गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर मिल रही है मुफ्त पानी की बोतल

प्रीमियम क्लास के यात्रियों के लिए यहां वेंडिंग मशीन लगायी गयी है, जिसमें पानी की ठंडी बोतलों के लिए फ्री स्लोट्स दिए गए हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को वेंडिंग मशीन में उपलब्ध फ्री स्लॉट्स में से एक बार में एक नंबर का चयन करना होगा, इसके बाद वेंडिंग मशीन पर दिया गया बटन दबाना होगा और तभी मशीन से पानी की एक ठंडी बोतल बाहर आ जाएगी। यात्रियों को निःशुल्क पानी की बोतल की सुविधा के बारे में बताने के लिए यहां एक कम्पनी स्टाफ भी मौजूद रहता है, ताकि यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इसके साथ ही यहां अन्य पेय पदार्थ भी उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्री अपनी आवश्यकतानुसार आसानी से खरीद सकते हैं। 

गर्मी के मौसम में ताज़गी और राहत पाने के लिए प्रीमियम कोच के यात्री गाजियाबाद स्टेशन (Ghaziabad Station) पर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इस पहल से यात्री बेहद खुश हैं। फिलहाल यह सुविधा गाजियाबाद स्टेशन पर ही उपलब्ध है, ऐसे रिफ्रेशमेंट ज़ोन भविष्य में अन्य स्टेशनों पर भी देखे जा सकेंगे|

उल्लेखनीय है कि नमो भारत के प्रीमियम कोच (Namo Bharat Premium Coach) में सफर करना अब और भी किफ़ायती हो गया है, क्यूंकि स्टैंडर्ड किराए और प्रीमियम किराए में महज़ 20 प्रतिशत का अंतर है। यही वजह है कि अब रिक्लाइनिंग सीट, सन-शील्ड, वेंडिंग मशीन, फुट-रेस्ट, वॉटर बोतल होल्डर, लैपटाप चार्जिंग और कोट-जैकेट हैंगर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लेस प्रीमियम कोच में सफर करना बेहद आसान और किफायती हो गया है।

NCRTC का लक्ष्य नमो भारत कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor) को सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट माध्यम नहीं, बल्कि एक प्रीमियम और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव बनाना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक टिकटिंग सिस्टम, स्वच्छ और वातानुकूलित स्टेशन, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्टेशनों पर नि:शुल्क पीने का पानी और वॉशरूम  जैसी सुविधाओं के साथ ही यात्री सहायता सेवाएं हर स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई हैं।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply