मेरठ के सबसे पास कौन सा मेट्रो स्टेशन हैं

वैसे तो आपके अपने मेरठ में भी मेट्रो बहुत जल्द चलने वाली है, और नमो भारत ट्रेन यहाँ से चल भी रही है, लेकिन फिर भी मेरठ में बाहर सबसे पास मेट्रो स्टेशन की जानकारी भी आपको होनी चाहिए, इसलिए आपको जान लेना चाहिए की मेरठ के सबसे नज़दीक कौन सा मेट्रो स्टेशन पड़ता है, कहाँ कहाँ से ये कनेक्ट हुआ हैं।

मेरठ के सबसे पास कौन सा मेट्रो स्टेशन हैं – Nearest Metro Station to Meerut

मेरठ शहर में मेट्रो के लिए निर्माण कार्य साल 2019 से चल रहा है, शहर में मेट्रो के कुल 13 स्टेशन शामिल हैं, जिनसे मेरठ वालो को बहुत फायदा होने वाला हैं। इन स्टेशन में से बहुत से स्टेशन तो बन चुके है और कुछ पर अभी भी निर्माण बचा हुआ हैं, जिस वजह से मेट्रो मेरठ में शुरू नहीं हो पा रही है। अगर हम मेरठ के सबसे नज़दीक मेट्रो स्टेशन की बात करें तो यह ग़ाजियाबाद में आता है, जो दिल्ली मेट्रो के अंतर्गत चलित है।

मेरठ के सबसे नज़दीक मेट्रो स्टेशन में ग़ाजियाबाद का शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन आता हैं, जो दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर वर्किंग है और यहाँ से मेट्रो रिठाला की और जाती है। मेरठ से इसकी दुरी लगभग 60 किलोमीटर है, और यह स्टेशन मेरठ मोड़ पर हैं। इस स्टेशन तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी, या फिर बस का सहारा भी ले सकते है।

इससे अलग अगर आप शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन तक मेरठ से जल्दी और आसानी से पहुंचना चाहते है तो आप मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन से ग़ाजियाबाद नमो भारत स्टेशन तक के लिए  नमो भारत ट्रेन से भी सफर कर सकते है, जो आपको मात्र 90 रूपये में 30 मिनट के अंदर ग़ाजियाबाद तक पंहुचा देगी। ग़ाजियाबाद नमो भारत स्टेशन से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के बीच की दुरी मात्र 300 मीटर की है, जिसे आप पैदल भी चल कर पार कर सकते है या फिर वहाँ से NCRTC द्वारा चलायी जा रही शटल रिक्शा की सुविधा भी ले सकते हैं।

शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से अलग वैशाली मेट्रो स्टेशन भी ज्यादा दूर नहीं है, यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित है। यहाँ भी नमो भारत की मदद से साहिबाबाद स्टेशन तक पहुंच कर वहाँ से वैशाली मेट्रो स्टेशन के मात्र 10 रूपये में ऑटो रिक्शा की सुविधा ले सकते है।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply