राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर पुनर्नियोजन (Re-employment) आधार पर नई भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर अनुभवी इंजीनियरों के लिए है, जिन्होंने विद्युत क्षेत्र में लंबा कार्यानुभव प्राप्त किया हो।
पद का विवरण
- पद नाम: असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)
- कुल पद: 04
- वेतनमान: ₹68,189/- प्रति माह (लंपसम)
- अधिकतम आयु सीमा: 65 वर्ष (30 अक्टूबर 2025 तक)
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
उम्मीदवार के पास बी.ई./बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
इसके साथ कम से कम 20 वर्षों का अनुभव केंद्रीय/राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कार्य करने का होना आवश्यक है।
66/132/220 केवी और 11/33 केवी विद्युत लाइनों के कार्यों में अनुभव आवश्यक है। हरियाणा विद्युत निगम में कार्य अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्य का स्वरूप
चयनित उम्मीदवार को नमो भारत कॉरिडोर के अंतर्गत विद्युत लाइनों के स्थानांतरण, भूमिगत केबलिंग और विद्युत अवसंरचना से संबंधित कार्यों की योजना व निगरानी करनी होगी।
नियुक्ति की अवधि
प्रारंभिक अनुबंध अवधि 6 माह की होगी, जिसे प्रदर्शन एवं आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार से पहले दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 30 अक्टूबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 नवंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट www.ncrtc.in के “Career” सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र, डिग्री, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ आदि अपलोड करने होंगे।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी एवं सभी संलग्नक Career Cell, HR Department, GatiShakti Bhawan, INA Colony, New Delhi – 110023 पर भेजनी होगी।
अन्य निर्देश
उम्मीदवार को शारीरिक एवं चिकित्सकीय रूप से फिट होना आवश्यक है। कोई भी अपूर्ण या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
B.tech mechanical engineering vacancy updates please inform me..