मेरठ मेट्रो के लिए तैयार हुआ परतापुर स्टेशन, देखें फोटोज

मेरठ में NCRTC के द्वारा मेट्रो को चलाने के लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा हैं, मेट्रो के सभी स्टेशन बिलकुल तैयार हो चुके है, ट्रायल रन पूरा हो चूका है, लेकिन अभी भी ट्रायल रन जनता की सेफ्टी के लिए चल रहा है, बस अब मेट्रो की अथॉरिटी की अप्रूवल आनी बाकि है, जिसके बाद मेट्रो को मेरठ में चालू किया जायेगा, पहले ये उम्मीद की जा रही थी की मेरठ मेट्रो को शुरुआत के कुछ स्टेशन पर चलाया जायेगा, लेकिन अब सभी स्टेशन पर मेट्रो को एक साथ चलाया जायेगा। सभी स्टेशन में मेरठ मेट्रो का दूसरा स्टेशन है परतापुर, जिसके बारे में नीचे जान लेते हैं, यह स्टेशन मेट्रो के लिए पूरी तरह से तैयार है।

परतापुर मेट्रो स्टेशन – Partapur Metro Station

यहाँ परतापुर मेट्रो स्टेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसका स्टेशन कोड A11 है और यह मेरठ के परतापुर क्षेत्र में स्थित है। यह एक एलिवेटेड (उच्च स्तरीय) ट्रैक पर बनाया गया स्टेशन है। यहाँ केवल मेरठ मेट्रो का ठहराव होगा और नमो भारत ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यहाँ पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विवरणजानकारी
स्टेशन का नाम
(Partapur Metro Station Name)
परतापुर मेट्रो स्टेशन
(Partapur Metro Station)
स्टेशन कोड क्या हैA11
मेरठ में कहाँ पर हैपरतापुर, मेरठ
ट्रैक कैसा हैएलिवेटेड
नमो भारत रुकेगीनहीं
मेट्रो कब तक चलेगी2025 में
पार्किंग की सुविधा हैहाँ उपलब्ध होगी

मेरठ मेट्रो के लिए तैयार हुआ परतापुर स्टेशन

परतापुर का स्टेशन मेरठ (Meerut Partapur Metro Station) मेट्रो लाइन का 13 स्टेशन में से दूसरा स्टेशन है, जहाँ पर आपको जल्द ही मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है। परतापुर के मेट्रो स्टेशन की लम्बाई 75 मीटर, चौड़ाई 36 मीटर और ऊंचाई 22 मीटर हैं। इस स्टेशन पर दो एंट्री-एग्जिट गेट उपलब्ध है और स्टेशन के बाहर एक सर्विस रोड भी बनाया गया है, जिससे आप सीधे स्टेशन में प्रवेश कर सकते है। इस स्टेशन पर एस्क्लेटर्स, लिफ्ट की सुविधा, पार्किंग की सुविधा, पिक एंड ड्राप पॉइंट्स की सुविधा, और टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा भी उपलब्ध है।

परतापुर के स्टेशन से दिल्ली की तरफ रोड पर अगला स्टेशन मेरठ साउथ का है, जहाँ आपको नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों की सुविधा मिलेगी, वही मोदीपुरम की तरफ अगला स्टेशन रिठानी का है, जहाँ पर आपको केवल मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है।

परतापुर मेट्रो स्टेशन के फोटो – Partapur Metro Station Photos

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply