दिल्ली सेक्शन की लंबाई कुल 14 किलोमीटर है। इस खंड में आनंद विहार (भूमिगत), न्यू अशोक नगर और सराय काले खां तीन नमो भारत स्टेशन हैं, जिनमें से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन 5 जनवरी 2025 से ही चालू हो गया था और अब सराय काले खां रैपिड मेट्रो स्टेशन से भी 22 फरवरी 2026 को इसका संचालन शुरू किया जा चूका है। नीचे आप सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन की पूरी जानकारी देख सकते हैं-
सराय काले खां रैपिड रेल स्टेशन -Sarai Kale Khan Rapid Rail Station
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्टेशन का नाम | सराय काले खां रैपिड रेल स्टेशन |
| पता | सराय काले खां, नई दिल्ली |
| स्टेशन कोड | Z00 |
| मालिक | NCRTC |
| कब खुला | 22 फरवरी 2026, रविवार |
| ट्रैक कैसा है | एलिवेटेड |
| अगला स्टेशन जंगपुरा की ओर | जंगपुरा (निर्माणाधीन) |
| अगला स्टेशन मोदीपुरम की ओर | न्यू अशोक नगर |
| मेट्रो कनेक्टिविटी | उपलब्ध है (दिल्ली मेट्रो स्टेशन अलग से जुड़ा हुआ है) |
| कितने गेट है | 6 एंट्री एग्जिट गेट्स |
| कितने प्लेटफार्म है | 6 |
| लम्बाई | 215 मीटर लंबा |
| चौड़ाई | 50 मीटर चौड़ा |
| ऊंचाई | 15 मीटर ऊँचा |
| कितने ट्रैक है | 4 |
| कितने लिफ्ट है | 9 |
| कितने एस्केलेटर है | 15 |
| पार्किंग सुविधा | उपलब्ध है |
| सराय काले खां स्टेशन कंट्रोल रूम संपर्क नंबर | 9289928744 |
सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन की जानकारी
सराय काले खां रैपिड मेट्रो स्टेशन दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का प्रारंभिक स्टेशन है और यह पूरे कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है। सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन नई दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में स्थित एक एलिवेटेड (Elevated) स्टेशन है, जिसका स्टेशन कोड Z00 है। यह स्टेशन 22 फरवरी 2026, रविवार को जनता के लिए खोला गया था और इसका संचालन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) द्वारा किया जाता है। स्टेशन की लंबाई लगभग 215 मीटर, चौड़ाई 50 मीटर और ऊंचाई करीब 15 मीटर है। यहां कुल 4 ट्रैक और 6 प्लेटफार्म बनाए गए हैं। जंगपुरा की ओर अगला स्टेशन निर्माणाधीन है, जबकि मोदीपुरम की दिशा में अगला स्टेशन न्यू अशोक नगर है। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो से भी जुड़ा हुआ है, जिससे यात्रियों को बेहतर इंटरचेंज सुविधा मिलती है।
सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन टिकट प्राइस – Sarai Kale Khan RRTS Station Fare
यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट से लगभग 20% अधिक होता है। अर्थात् यदि स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये है, तो प्रीमियम टिकट लगभग 120 रुपये का होगा।
| आरआरटीएस रूट | स्टैंडर्ड टिकट (रूपये में) |
|---|---|
| सराय काले खां से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 30 |
| सराय काले खां से आनंद विहार आरआरटीएस टिकट प्राइस | 50 |
| सराय काले खां से साहिबाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस | 60 |
| सराय काले खां से गाजियाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस | 80 |
| सराय काले खां से गुलधर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 90 |
| सराय काले खां से दुहाई आरआरटीएस टिकट प्राइस | 100 |
| सराय काले खां से दुहाई डिपो आरआरटीएस टिकट प्राइस | 110 |
| सराय काले खां से मुरादनगर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 120 |
| सराय काले खां से मोदीनगर साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस | 140 |
| सराय काले खां से मोदीनगर नार्थ आरआरटीएस टिकट प्राइस | 140 |
| सराय काले खां से मेरठ साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस | 160 |
| सराय काले खां से शताब्दी नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 180 |
| सराय काले खां से बेगमपुल आरआरटीएस टिकट प्राइस | 200 |
| सराय काले खां से मोदीपुरम आरआरटीएस टिकट प्राइस | 210 |
सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से ट्रेन का समय – Sarai Kale Khan RRTS Timings
| ट्रेन | सराय काले खां रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय |
|---|---|
| पहली ट्रेन | मोदीपुरम की ओर – सुबह 06:00 बजे |
| आखिरी ट्रेन | मोदीपुरम की ओर – रात 10:00 बजे |
सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर सुविधाएं – Sarai Kale Khan Namo Bharat Stations Facility
सराय काले खां नमो भारत स्टेशन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां कुल 6 एंट्री और एग्जिट गेट्स बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों का आवागमन सुगम रहता है। स्टेशन पर 9 लिफ्ट और 15 एस्केलेटर लगाए गए हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं। इसके अतिरिक्त, यहां पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए स्टेशन कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 9289928744 उपलब्ध है।
| सुविधाऐं | पता |
|---|---|
| प्राथमिक चिकित्सा | स्टेशन कंट्रोल रूम |
| पीने का पानी | पेड कॉन्कोर्स के अंदर, कॉन्कोर्स लेवल के केंद्र पर |
| वॉशरूम | पेड कॉन्कोर्स के अंदर, कॉन्कोर्स लेवल के केंद्र पर |
सराय काले खां रैपिड मेट्रो स्टेशन पार्किंग का किराया – Sarai Kale Khan Parking Fare
| पार्किंग समय | साइकिल किराया (रूपये में) | दोपहिया वाहन किराया (रूपये में) | चार पहिया वाहन किराया (रूपये में) |
|---|---|---|---|
| 10 मिनट तक (केवल पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए) | 0 | 0 | 0 |
| 10 मिनट से 6 घंटे के लिए | 0 | 20 | 50 |
| 6 घंटे से 12 घंटे के लिए | 5 | 30 | 80 |
| 12 घंटे से 16 घंटे के लिए | 10 | 40 | 90 |
| 16 घंटे से रैपिड रेल के संचालन तक | 20 | 50 | 100 |
| रात्रि पार्किंग (रैपिड रेल के गैर-परिचालन घंटों के दौरान) | 20 | 60 | 200 |
| मासिक शुल्क (सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक) | – | 600 | 2000 |
| मासिक शुल्क (24/7 उपलब्ध) | – | 1000 | 3000 |
सराय काले खां रैपिड मेट्रो स्टेशन पर हेलमेट शुल्क
न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन पर 12 घंटे तक के लिए हेलमेट शुल्क (प्रति हेलमेट) रु. 5, और 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) के लिए रु. 10. हैं।
| पार्किंग का समय | किराया |
|---|---|
| 12 घंटे तक (प्रति हेलमेट) | 5 |
| 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) | 10 |
सराय काले खां रैपिड रेल स्टेशन के फोटो – Sarai Kale Khan RRTS Station Photos
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
सराय काले खां रैपिड मेट्रो का किराया कितना हैं?
सराय काले खां से रैपिड मेट्रो का किराया सबसे कम 30 रूपये और सबसे अधिक 210 रूपये हैं। इसका टिकट आप नमो भारत ऐप के माध्यम से या फिर स्टेशन पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट का लगभग 1.2 होता है।
-
सराय काले खां रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन कितने बजे हैं?
सराय काले खां रैपिड मेट्रो (नमो भारत) स्टेशन से ट्रेनों का संचालन सुबह से रात तक नियमित रूप से होता है।
पहली ट्रेन का समय:
मोदीपुरम की ओर – सुबह 06:00 बजेआखिरी ट्रेन का समय:
मोदीपुरम की ओर – रात 10:00 बजे