मेरठ में नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का सपना जल्द पूरा होने वाला है। अधिकारियों का दावा है कि इसी माह से सराय काले खान से मोदीपुरम तक और मेरठ मेट्रो का मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक संचालन शुरू हो जाएगा। पहले नमो भारत ट्रेन को शताब्दीनगर तक और अब सीधे मोदीपुरम तक चलाने की तैयारी है, और यह भी दावा किया जा रहा है कि रैपिड और मेट्रो को मोदीपुरम तक इसी माह चलाया जाएगा। मेरठ साउथ से शताब्दीनगर स्टेशन तक फरवरी से लगातार ट्रायल रन चल रहा है और लगभग सभी ट्रैक पर यह पूरा भी हो चूका हैं। एनसीआरटीसी (NCRTC) के एमडी शलभ गोयल मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक निरीक्षण कर चुके हैं। अफसरों के मुताबिक चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) का भी इंस्पेक्शन कराकर कमियों को दूर किया जा रहा है।
रैपिड और मेरठ मेट्रो के बाद बदल जाएगी शहर की तस्वीर
मेरठ में नमो भारत और मेट्रो दोनों के एक साथ संचालन के बाद शहर की तस्वीर बदल जाएगी। नमो भारत के शहर में चार तथा मेट्रो के कुल 13 स्टेशन हैं। मेरठ में अभी मेट्रो तो नहीं चल रही है, लेकिन भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ के बाद शहर में रैपिड मेट्रो के शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन हैं, इन स्टेशन पर आपको रैपिड के साथ साथ मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।
मेरठ मेट्रो के स्टेशन
शहर में मेरठ साउथ स्टेशन नमो भारत कॉरिडोर का पहला स्टेशन है, जहाँ से अभी नमो भारत ट्रेन दिल्ली के लिए चल रही है। इसके बाद शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दीनगर स्टेशन है। यहां 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। नमो भारत रैपिड ट्रेन के ट्रैक पर ही मेट्रो ट्रेन भी दौड़ेगी। मेरठ मेट्रो कॉरीडोर 23 किमी. लंबा है। इसमें 18 किमी. का खंड एलिवेटेड और 5 किमी. का खंड भूमिगत है। मेरठ में एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों खंड पूरे हो चुके हैं। यहां बिजली आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। दूसरा पावर सब स्टेशन मोदीपुरम में तैयार हो रहा है।
मेरठ साउथ (एलिवेटेड), परतापुर (एलिवेटेड), रिठानी (एलिवेटेड), शताब्दीनगर (एलिवेटेड), ब्रह्मपुरी (एलिवेटेड), मेरठ सेंट्रल (भूमिगत), भैसाली (भूमिगत), बेगमपुल (भूमिगत), एमईएस कॉलोनी (एलिवेटेड), डौरली (एलिवेटेड), मेरठ नॉर्थ (एलिवेटेड), मोदीपुरम (एलिवेटेड), मोदीपुरम डिपो (धरातल पर) मेट्रो स्टेशन हैं।
मेरठ में मेरठ साउथ के बाद शताब्दीनगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो, दोनों की सेवाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से नमो भारत और मेट्रो के अलावा ऑटो, टैक्सी और बस तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेरठ में अंडरग्राउंड सेक्शन का पहला स्टेशन फुटबॉल चौक के पास मेरठ सेंट्रल है।
क्या क्या काम बचा है स्टेशन पर
सभी स्टेशनों पर संचालन से संबंधित सभी कार्य पूर्ण हो चुका है। आवश्यक द्वार भी तैयार हैं। हालांकि भूमिगत स्टेशनों समेत अधिकांश स्टेशनों के द्वार पर अभी बैरिकेडिंग में हैं। फिनिशिंग के कुछ बाहरी कार्य अभी चल रहे हैं जिसे दो-तीन महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। हालांकि इससे ट्रेन संचालन पर असर नहीं पड़ेगा। मेरठ साउथ व मोदीपुरम के उद्घाटन के समय एक तरफ के ही द्वार तैयार थे, दूसरी तरफ के द्वार उद्घाटन के कुछ समय बाद तैयार हो सके थे।
ब्रह्मपुरी स्टेशन का एक तरफ का द्वार पूरी तरह से तैयार है जबकि दूसरी तरफ के द्वार में फिनिशिंग चल रही है। मेरठ सेंट्रल में पेट्रोल पंप की तरफ वाला द्वार तैयार हो चुका है जबकि दूसरी तरफ भी फिनिशिंग अंतिम चरण में है। भैंसाली में तीन द्वार में से दो द्वार तैयार हो चुके हैं।
बेगमपुल में चार द्वार में से दो प्रमुख सड़कों की तरफ के द्वार तैयार को चुके हैं बाकी फिनिशिंग के अंतिम चरण में हैं। इसी तरह से एमईएस, डोरली, मेरठ नार्थ व मोदीपुरम में भी संचालन योग्य यात्रियों के लिए द्वार तैयार कर दिए गए हैं। इसी तरह से दिल्ली में सराय काले खां स्टेशन भी तैयार है।
तारीख पे तारीख दिया जा रहा है , दिन कब आएगा फैसले का ?
फरवरी से अब तक सिर्फ ट्रायल ही चल रहा है पर metro नहीं चल रही