मेरठ से सीधे पहुंचें अयोध्या और वाराणसी, 27 अगस्त से वंदेभारत का नया सफर शुरू

मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब वाराणसी तक भी चलाया जायेगा। यह ट्रेन अयोध्या होकर वाराणसी पहुंचेगी। 27 अगस्त 2025 से मेरठ–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी तक चलेगी। यह मेरठ से वाराणसी के लिए पहली सीधी सेवा होगी, क्योंकि वर्तमान में इन दोनों शहरों के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं है। मेरठ–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22489/22490) का शेड्यूल और रूट तय कर दिया गया है, जिसमें अब टिकट प्राइस भी बता दिया गया हैं। मेरठ से वाराणसी तक की यात्रा में कुल 11 घंटे 50 मिनट लगेंगे। लखनऊ के रास्ते यह ट्रेन अयोध्या धाम और वाराणसी कैंट स्टेशनों पर भी सेवा देगी। यहाँ मेरठ से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Meerut to Varanasi in Hindi) की पूरी जानकारी दी गई है –

मेरठ से वाराणसी ट्रेन

विवरणजानकारी
ट्रेनमेरठ से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
ट्रेन कोड22489/22490
एवरेज स्पीड66.10 किलोमीटर प्रति घंटा
अवधि11 घंटे और 55 मिनट
दूरी782.22 किलोमीटर
टिकट प्राइसAC चेयर कार (CC) – रूपये 1915
Executive चेयर कार (EC) – रूपये 3525
प्रस्थान स्टेशनमेरठ शहर
गंतव्य स्टेशनवाराणसी कैंट

मेरठ से वाराणसी वंदे भारत – Vande Bharat Meerut to Varanasi in Hindi

मेरठ से वाराणसी के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 22489/22490) का एवरेज स्पीड 66.10 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 782.22 किलोमीटर की दूरी लगभग 11 घंटे 55 मिनट में तय करेगी। यह ट्रेन मेरठ शहर स्टेशन से प्रस्थान करके वाराणसी कैंट स्टेशन तक जाएगी। एसी चेयर कार (CC) का किराया ₹1915 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया ₹3525 रखा गया है। इस सेवा के जरिए यात्रियों को तेज, आरामदायक और सीधी यात्रा का अनुभव मिलेगा।

ट्रेन द्वारा मेरठ से वाराणसी की दूरी कितनी हैं

अभी तक मेरठ और काशी (वाराणसी) के बीच दूरी 813 किलोमीटर थी, और यात्रियों को इन दोनों शहरों के बीच सफर करने में काफी समय लगता था। सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से यह दूरी घटकर 782.22 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे यात्रियों का काफी कीमती समय बचेगा।

वंदे भारत मेरठ से वाराणसी का टाइम टेबल क्या हैं

मेरठ से बनारस जाने वाली ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन से सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:25 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी दिशा में, यह बनारस से सुबह 9:10 बजे चलेगी और रात 9:05 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

मेरठ से वाराणसी वंदे भारत टाइम टेबल– ट्रेन मेरठ से सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करती है और पहला ठहराव हापुड़ में सुबह 7:08 बजे होता है। इसके बाद मुरादाबाद सुबह 8:35 बजे पहुँचती हैं, 10:06 बजे बरेली पहुंचती है और फिर लखनऊ जंक्शन पर दोपहर 1:45 बजे पहुंचती है। अगला स्टॉप अयोध्याधाम जंक्शन है, जहां यह शाम 3:55 बजे रुकती है, और अंत में शाम 6:25 बजे वाराणसी पहुंचती है।

रूटपहुंचने का समयचलने का समयरुकने का समय
(मिनट में)
दूरी
(किलोमीटर में)
मेरठ से प्रस्थान (MTC)सुबह 6:350
हापुड़ (HPU)सुबह 07:08सुबह 7:1002:0030
मुरादाबाद (MB)सुबह 8:35सुबह 8:4005:00134
बरेली (BE)सुबह 10:04सुबह 10:0602:00224
लखनऊ जंक्शन (LKO)दोपहर 1:45दोपहर 1:5510:00459
अयोध्याधाम जंक्शन (AY)दोपहर 3:53दोपहर 3:5502:00594
वाराणसी (BSB)शाम 6:25783

वंदे भारत का टिकट मेरठ से वाराणसी तक कितना हैं

मेरठ से लखनऊ तक चल रही सेमी सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने वाली 27 अगस्त से अयोध्या होते हुए वाराणसी तक फर्राटा भरेगी। काशी विश्वनाथ यानि वाराणसी के लिए श्रद्धालु मेरठ से 1540 रुपये देकर जा सकते है। वहीं भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन  यानो आयोध्या के लिए 1295 रुपये खर्च करने होंगे। ये किराया बिना खानपान चेयरकार का है। अगर खाने की सुविधा के साथ टिकट बुक करना है तो वाराणसी के लिए 375 और अयोध्या के लिए 310 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। मेरठ से वाराणसी तक का एग्जीक्यूटिव क्लास किराया खानपान सहित 3525 रुपये रखा गया है। इसमें खानपान का 470 रुपये शामिल है।

स्टेशनAC चेयर कार (CC)Executive चेयर कार (EC)
मेरठ से वाराणसीरूपये 1915रूपये 3525
मेरठ से अयोध्याधामरूपये 1605रूपये 2900

मेरठ से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का रूट क्या हैं

मेरठ से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश में एक सुगम और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करती है। मेरठ से चलकर यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जंक्शन और अयोध्याधाम जंक्शन में रुकते हुए अपने अंतिम गंतव्य वाराणसी पहुंचती है। यह सेवा श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प उपलब्ध कराती है।

Photo of author
लेखक
Anand Kumar
आनंद कुमार, मेरठ के एक सक्रिय और समर्पित कंटेंट राइटर हैं, जो शहर और क्षेत्रीय विकास की प्रगति को लगातार लोगों तक पहुँचा रहे हैं। स्थानीय मुद्दों और परिवहन परियोजनाओं पर गहरी पकड़ रखते हुए वे आम पाठकों के लिए जानकारी को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत करते हैं। आनंद कुमार दो विशेष डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म — meerutmetro.in और namobharattrain.com — का संचालन करते हैं। इन वेबसाइट्स पर वे मेरठ मेट्रो और भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली नमो भारत ट्रेन से जुड़ी सभी ताज़ा ख़बरें, अपडेट्स और उपलब्धियाँ साझा करते हैं। उनका लक्ष्य है कि आम नागरिक न केवल इन परियोजनाओं की प्रगति से जुड़े रहें, बल्कि शहरी ढाँचे और सार्वजनिक परिवहन में हो रहे बदलावों की वास्तविक तस्वीर भी देख सकें। शहरी विकास, इंफ़्रास्ट्रक्चर और परिवहन जैसे गम्भीर विषयों को सरल शब्दों में प्रस्तुत कर पाठकों तक पहुँचाना ही आनंद कुमार की सबसे बड़ी पहचान है।

Leave a Reply