Meerut Metro और Namo Bharat के यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट! ये गलती करी तो स्टेशन पर ही देना पड़ेगा जुर्माना

22 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किए जाने के बाद पहले ही दिन बड़ी संख्या में यात्री दोनों सेवाओं का अनुभव लेने पहुंचे। लोग उत्साह में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक सफर करने पहुंचे, लेकिन कई यात्री संचालन से जुड़े नियमों से अनजान रहे, जिसके कारण उन्हें पेनाल्टी का सामना करना पड़ा।

सावधान! Meerut Metro और Namo Bharat में छोटी सी चूक, और जेब होगी ढीली

कई मामलों में यात्री तय समय सीमा से अधिक देर तक स्टेशन परिसर के अंदर रुके रहे। जब उन्होंने बाहर निकलते समय अपने क्यूआर कोड को स्कैन किया तो सिस्टम ने उसे रिजेक्ट कर दिया और ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करने का संदेश प्रदर्शित हुआ। इसके बाद यात्रियों को नियमों की जानकारी देकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बाहर निकाला गया।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, यदि कोई यात्री टिकट लेकर क्यूआर कोड स्कैन कर एक ही स्टेशन से प्रवेश और निकास करता है, तो उसे 20 मिनट के भीतर स्टेशन से बाहर निकलना अनिवार्य है। निर्धारित समय से अधिक रुकने पर 60 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से पेनाल्टी देनी होगी। वहीं, यदि प्रवेश और निकास अलग-अलग स्टेशनों से होता है, तो यात्रा 180 मिनट (तीन घंटे) के भीतर पूरी करनी होगी। इस सीमा से अधिक समय होने पर भी 60 रुपये प्रति घंटे की दर से पेनाल्टी लागू होगी।

इसके अतिरिक्त, यदि यात्री ने किसी विशेष स्टेशन तक का टिकट लिया है लेकिन वह उससे आगे वाले स्टेशन तक चला जाता है, तो उसे किराए का अंतर (डिफरेंस ऑफ फेयर) जमा करना होगा। भुगतान करने के बाद ही वह स्टेशन से बाहर निकल सकेगा। हालांकि इस स्थिति में पेनाल्टी नहीं लगाई जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये नियम नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों पर समान रूप से लागू हैं।

Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply