भारत में टोल प्राइस पर हर साल कुछ न कुछ बढ़ोत्तरी होती है, मार्च 2025 में भी दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल दरों में 5 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी, जिससे यात्रा की लागत बढ़ गई थी और अब मार्च 2026 में टोल दरों में एक बार फिर से वृद्धि की गयी है, जिसमें टोल प्राइस को 5 रूपये से 45 रूपये तक बढ़ाया गया है। चलिए नीचे पूरी जानकारी जान लेते हैं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का टोल प्राइस – Delhi Meerut Expressway New Toll Price in Hindi
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का बढ़ गया टोल – Delhi Meerut Expressway Toll Price in Hindi
अगर आप 31 मार्च 2026 की रात 12 बजे के बाद अपनी गाड़ी लेकर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जो 31 मार्च 2026 की रात 12:00 बजे से लागू हो गया है। मेरठ से जुड़ने वाले लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर सफर करना अब महंगा हो गया है। खास तौर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway New Toll Price in Hindi) समेत चार प्रमुख मार्गों पर टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। न्यूनतम वृद्धि 5 रुपये और अधिकतम 45 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टोल की दरों में वृद्धि वाहनों की श्रेणी (कार,बस, ट्रक) के आधार पर तय की गई है। टोल की नई दरें उन यात्रियों पर सबसे अधिक असर डालेंगी जो रोजाना काम के सिलसिले में इन मार्गों का उपयोग करते हैं।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का टोल प्राइस – Delhi Meerut Expressway New Toll Price in Hindi
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए टोल दरें वाहन के प्रकार के अनुसार निर्धारित हैं, जिसमें निजी चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन) के लिए सिंगल यात्रा का टोल 175 रुपये और रिटर्न 265 रुपये है। हल्के व्यवसायिक वाहन या मिनी बस के लिए यह 285 रुपये (सिंगल) और 425 रुपये (रिटर्न) रखा गया है। वहीं 2 एक्सल वाले बस या ट्रक के लिए 595 रुपये (सिंगल) और 890 रुपये (रिटर्न) देना होता है। 3 एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए टोल 645 रुपये (सिंगल) और 970 रुपये (रिटर्न) है। 4 से 6 एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए यह दर 930 रुपये (सिंगल) और 1395 रुपये (रिटर्न) निर्धारित की गई है, जबकि 7 या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए टोल 1130 रुपये (सिंगल) और 1700 रुपये (रिटर्न) तक जाता है।
- निजी चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन) – 175 (सिंगल) – 265 (रिटर्न)
- हल्के व्यवसायिक वाहन / मिनी बस – 285 (सिंगल) – 425 (रिटर्न)
- बस या ट्रक (2 एक्सल) – 595 (सिंगल) – 890 (रिटर्न)
- मल्टी एक्सल वाहन (3 एक्सल) – 645 (सिंगल) – 970 (रिटर्न)
- भारी वाहन (4 से 6 एक्सल) – 930 (सिंगल) – 1395 (रिटर्न)
- ओवरसाइज वाहन (7+ एक्सल) – 1130 (सिंगल) – 1700 (रिटर्न)
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे मंथली पास स्कीम – Delhi Meerut Expressway Toll Monthly Pass Price in Hindi
दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर नियमित यात्रियों की सुविधा के लिए मासिक पास की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के अनुसार शुल्क तय किया गया है। निजी चार पहिया वाहन जैसे कार, जीप और वैन के लिए मासिक पास 5840 रुपये है, जबकि हल्के व्यवसायिक वाहन या मिनी बस के लिए यह 9435 रुपये निर्धारित किया गया है। 2 एक्सल वाले बस या ट्रक के लिए मासिक पास 19770 रुपये है, वहीं 3 एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए यह 21565 रुपये रखा गया है। 4 से 6 एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए मासिक शुल्क 31005 रुपये है और 7 या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए मासिक पास 37745 रुपये तक निर्धारित किया गया है।
- निजी चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन) – 5840 रुपये
- हल्के व्यवसायिक वाहन / मिनी बस – 9435 रुपये
- बस या ट्रक (2 एक्सल) – 19770 रुपये
- मल्टी एक्सल वाहन (3 एक्सल) – 21565 रुपये
- भारी वाहन (4 से 6 एक्सल) – 31005 रुपये
- ओवरसाइज वाहन (7+ एक्सल) – 37745 रुपये
| वाहन | मासिक शुल्क (रुपये) |
|---|---|
| निजी चार पहिया वाहन | 5840 |
| व्यावसायिक चार पहिया वाहन | 9435 |
| छह पहिया वाहन (बस, ट्रक) | 19770 |
| 10 पहिया व्यावसायिक वाहन | 21565 |
| 12 पहिया व्यावसायिक वाहन | 31005 |
| ट्रॉला | 37745 |