मेरठ मेट्रो का नक्शा

मेरठ में मेट्रो ट्रेन (Meerut Metro Train) 22 फरवरी से चल चुकी है, जिसमें अभी कुल 12 स्टेशन शामिल है, और एक स्टेशन मोदीपुरम डिपो (Modipuram Depot) का अभी निर्माणधीन है और इसकी भी जल्दी चालू होने की उम्मीद है, इसके अलावा मेरठ के अंदर नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) की सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जो अपने सभी RRTS स्टेशन पर चल रही है। अगर आप भी मेरठ मेट्रो के रूट ( Meerut Metro Route Map) के बारे में जानना चाहते हैं तो आपके लिए इसका मैप देखना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और नीचे आप मेरठ मेट्रो रूट मैप डाउनलोड भी कर सकते हैं-

मेरठ मेट्रो रूट मैप

खबरों के अनुसार मेरठ मेट्रो को दो फेज में बनाया जाएगा, लेकिन अभी मेरठ मेट्रो का फेज 1 बनकर तैयार हो चूका है, और 22 फरवरी 2026 से चालू भी हो चूका है, नीचे हम केवल मेरठ मेट्रो रूट मैप (Meerut Metro Route Map) के फेज 1 की बात करेंगे क्योकि अभी वह बन चूका है और फेज 2 को बनने में अभी समय हैं। मेरठ मेट्रो के फेज 1 में रूट की शुरुआत मेरठ साउथ स्टेशन (Meerut South Station) से होती है, जिस स्टेशन पर आपको मेरठ मेट्रो और नमो भारत, दोनों की सुविधा मिलती है और मेरठ मेट्रो के इस रूट का सबसे आखिर स्टेशन मोदीनगर डिपो (Modipuram Depot) होगा, जो अभी निर्माणधिन है और अभी सेवाएं मोदीपुरम स्टेशन तक चल रही हैं।

क्र.सं.स्टेशन कोडस्टेशन का नाममेरठ मेट्रो स्टेशन का पता
1A10मेरठ साउथNH 24 के पास
2A11परतापुरप्लैटिनम होना के पास, परतापुर फ्लाईओवर से पहले
3A12रिठानीरिठानी गाँव में
4A13शताब्दीनगरशॉप्प्रिक्स मॉल के सामने/दैनिक जागरण के सामने
5A14ब्रह्मपुरीट्रांसपोर्ट नगर के सामने
6A15मेरठ सेंट्रलमेट्रो प्लाजा/बागपत अड्डे के पास
7A16भैसालीभैसाली बस अड्डे के पास
8A17बेगमपुलबेगमपुल चौपले के पास
9A18एमईएस कॉलोनीकंपनी गार्डन/सप्लाई डिपो के पास
10A19डौरलीडौरली गाँव में
11A20मेरठ उत्तरमेरठ नार्थ
12A21मोदीपुरममोदीपुरम में
13AS3मोदीपुरम डिपो स्टेशनमोदीपुरम में

मेरठ मेट्रो मैप डाउनलोड

मेरठ मेट्रो के फेज 1 रूट की कुल लम्बाई 23.60 किमी होगी, जिसके 13 स्टेशनों में से 3 स्टेशन अंडरग्राउंड (Underground Station) और 9 स्टेशन एलिवेटेड (Elevated Station) और एक स्टेशन एट ग्रेड (At Grade Station) होगा। 23.60 किमी ट्रैक में 14.80 किमी रूट एलिवेटेड होगा और 8.80 किमी रूट अंडरग्राउंड है। इसमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर दिल्ली-मेरठ रैपिड मेट्रो के लिए आप ट्रेन बदल भी सकते हैं। मेरठ मेट्रो का नक्शा आप नीचे देख सकते हैं-

मेरठ मेट्रो रूट स्टेशन के नाममेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम, और मोदीपुरम डिपो स्टेशन

मेरठ मेट्रो रूट मैप
मेरठ मेट्रो का नक्शा
Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply