दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो रूट की कुल लम्बाई 82.15 किलोमीटर है, जिसमे से जंगपुरा को छोड़कर बचे हुए सभी स्टेशन 22 फरवरी से चालू हो चुके है, इस दिन से दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के शताब्दी नगर, बेगमपुल व मोदीपुरम को चालू किया गया हैं। दिल्ली मेरठ आरआरटीएस के इस पूरे रूट पर कुल 16 स्टेशन हैं, जिसमें पहला स्टेशन जंगपुरा दिल्ली में होगा, लेकिन अभी इस स्टेशन का कंस्ट्रक्शन चल रहा हैं और अभी पहला स्टेशन सराय काले खां, दिल्ली में हैं। इस रूट पर सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम, मेरठ में है। नीचे आप दिल्ली मेरठ रैपिड रेल रूट मैप की (Delhi Meerut Rapid Rail Route Map in Hindi) जानकारी ले सकते हैं-
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो रूट मैप
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मार्ग दूरी | 82.15 किलोमीटर |
| पहला आरआरटीएस स्टेशन | परिचालन- सराय काले खां, दिल्ली निर्माणाधीन – जंगपुरा, दिल्ली |
| आखिरी आरआरटीएस स्टेशन | मोदीपुरम, मेरठ |
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल रूट मैप

दिल्ली मेरठ रैपिड रेल मैप डाउनलोड PDF in Hindi
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का रूट
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल रूट मैप पर कुल 16 स्टेशन हैं, जहां नमो भारत ट्रेन का स्टॉपेज होगा, इन 16 स्टेशनों में से 4 स्टेशनों का स्टॉपेज मेरठ में है, यहाँ से आप मेरठ मेट्रो के लिए भी इंटरचेंज कर सकते हैं। इनके अलावा, ग्रेड में दो डिपो होंगे: गाजियाबाद में दुहाई डिपो और मेरठ में मोदीपुरम डिपो। दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो रूट मैप में शामिल 16 स्टेशनों की सूची कुछ इस प्रकार है-
- जंगपुरा आरआरटीएस स्टेशन
- सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन
- न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन
- आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन
- साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन
- गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन
- गुलधर आरआरटीएस स्टेशन
- दुहाई आरआरटीएस स्टेशन
- दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन
- मुरादनगर आरआरटीएस स्टेशन
- मोदी नगर साउथ आरआरटीएस स्टेशन
- मोदीनगर उत्तर आरआरटीएस स्टेशन
- मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन
- शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन
- बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन
- मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का रूट
-
नमो भारत ट्रेन का रूट क्या हैं?
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो रूट की कुल लम्बाई 82.15 किलोमीटर होगी, जहां नमो भारत ट्रेन रुकेगी। जिसमे से जंगपुरा को छोड़कर बचे हुए सभी स्टेशन 22 फरवरी से चालू हो चुके है। दिल्ली मेरठ आरआरटीएस के इस पूरे रूट पर कुल 16 स्टेशन हैं, जिसमें पहला स्टेशन जंगपुरा दिल्ली में होगा इस रूट पर सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम, मेरठ में हैं। इनमें से 4 स्टेशन मेरठ में स्थित हैं, जहां से यात्री मेरठ मेट्रो के लिए इंटरचेंज कर सकते हैं। इसके अलावा, रूट पर दो डिपो बनाए गए हैं – गाजियाबाद में दुहाई डिपो और मेरठ में मोदीपुरम डिपो।
No mention of time taken and requency of train.