शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन मेरठ की जनता के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है और यहां किसी प्रकार का निर्माण कार्य शेष नहीं है। यह स्टेशन दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के सामने तथा दैनिक जागरण कार्यालय के निकट स्थित है, जिससे यह क्षेत्र के प्रमुख लोकेशन में आता है। यह स्टेशन 22 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से यात्रियों के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद से यहां से नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। यह स्टेशन मेरठ शहर के यात्रियों को तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान कर रहा है।
शताब्दी नगर रैपिड रेल स्टेशन – Shatabdi Nagar Rapid Rail Station
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्टेशन का नाम | शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन |
| पता | शताब्दी नगर, सेक्टर 5, एमडीए, मेरठ |
| स्टेशन कोड | A13 |
| मालिक | NCRTC |
| कब खुला था | 22 फरवरी 2026, रविवार |
| ट्रैक कैसा है | एलिवेटेड |
| अगला स्टेशन सराय काले खान की ओर | मेरठ साउथ |
| अगला स्टेशन मोदीपुरम की ओर | बेगमपुल |
| मेट्रो कनेक्टिविटी | उपलब्ध है |
| स्टेशन की लंबाई | 215 मीटर |
| स्टेशन की चौड़ाई | 30 मीटर |
| स्टेशन की ऊंचाई | 15 मीटर |
| कितने गेट है | दो एंट्री-एग्जिट गेट |
| कितने प्लेटफार्म है | 4 |
| कितने लिफ्ट है | 4 |
| कितने एस्केलेटर है | 6 |
| पार्किंग सुविधा | उपलब्ध है |
| शताब्दी नगर स्टेशन कंट्रोल रूम संपर्क नंबर | 9289269611 |
शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन की जानकारी – Shatabdi Nagar RRTS Station
शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन (Shatabdi Nagar Rapid Metro Station) का स्टेशन कोड A13 है और यह मेरठ के शताब्दी नगर, सेक्टर-5 (एमडीए) क्षेत्र में स्थित एक एलिवेटेड आरआरटीएस स्टेशन है। यह स्टेशन 22 फरवरी 2026, रविवार को यात्रियों के लिए खोला गया। यहां नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्री दिल्ली–मेरठ आरआरटीएस (Delhi Meerut RRTS) और मेरठ मेट्रो (Meerut Metro) के बीच आसानी से इंटरचेंज कर सकते हैं। मेरठ साउथ से चलने के बाद नमो भारत ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन पर रुकती है। सराय काले खां की दिशा में अगला स्टेशन मेरठ साउथ है, जबकि मोदीपुरम की ओर बेगमपुल अगला स्टेशन है। वर्तमान में मेरठ के सभी आरआरटीएस स्टेशन संचालित हो चुके हैं।
स्टेशन की संरचना आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार की गई है। इसकी लंबाई लगभग 215 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर और ऊंचाई 15 मीटर है। यहां दो एंट्री-एग्जिट गेट, चार प्लेटफॉर्म, चार लिफ्ट और छह एस्केलेटर उपलब्ध हैं। यात्रियों के लिए पार्किंग सुविधा भी दी गई है। किसी भी सहायता के लिए स्टेशन कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 9289269611 है।
इस स्टेशन के संचालन से हापुड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, खासकर वे लोग जो बिजली बंबा बाईपास मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा ब्रह्मपुरी, रेल विहार (रिठानी), पंचवटी एन्कलेव, सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, जलवायु टॉवर आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्टेशन के आसपास स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के लिए यह सुविधा सफर को अधिक सुलभ, तेज और सुविधाजनक बना रही है।
शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन टिकट प्राइस – Shatabdi Nagar RRTS Ticket Price
यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट से लगभग 20% अधिक होता है। अर्थात् यदि स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये है, तो प्रीमियम टिकट लगभग 120 रुपये का होगा।
| आरआरटीएस रूट | स्टैंडर्ड टिकट (रूपये में) |
|---|---|
| शताब्दी नगर से सराय काले खां आरआरटीएस टिकट प्राइस | 180 |
| शताब्दी नगर से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 160 |
| शताब्दी नगर से आनंद विहार आरआरटीएस टिकट प्राइस | 140 |
| शताब्दी नगर से साहिबाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस | 130 |
| शताब्दी नगर से गाजियाबाद आरआरटीएस टिकट प्राइस | 110 |
| शताब्दी नगर से गुलधर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 100 |
| शताब्दी नगर से दुहाई आरआरटीएस टिकट प्राइस | 90 |
| शताब्दी नगर से दुहाई डिपो आरआरटीएस टिकट प्राइस | 100 |
| शताब्दी नगर से मुरादनगर आरआरटीएस टिकट प्राइस | 70 |
| शताब्दी नगर से मोदीनगर साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस | 60 |
| शताब्दी नगर से मोदीनगर नार्थ आरआरटीएस टिकट प्राइस | 50 |
| शताब्दी नगर से मेरठ साउथ आरआरटीएस टिकट प्राइस | 30 |
| शताब्दी नगर से बेगमपुल आरआरटीएस टिकट प्राइस | 30 |
| शताब्दी नगर से मोदीपुरम आरआरटीएस टिकट प्राइस | 50 |
शताब्दी नगर आरआरटीएस स्टेशन से ट्रेन का समय – Shatabdi Nagar RRTS Timing
| ट्रेन | शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन का समय |
|---|---|
| पहली ट्रेन | सराय काले खान की ओर – सुबह 06:14:30 बजे |
| आखिरी ट्रेन | सराय काले खान की ओर – रात 10:14:30 बजे |
| पहली ट्रेन | मोदीपुरम की ओर – सुबह 06:05:30 बजे |
| आखिरी ट्रेन | मोदीपुरम की ओर – रात 10:53:30 बजे |
शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर सुविधाएं – Shatabdi Nagar Namo Bharat Station
| सुविधाऐं | पता |
|---|---|
| प्राथमिक चिकित्सा | स्टेशन कंट्रोल रूम |
| पीने का पानी | पेड कॉन्कोर्स के अंदर |
| वॉशरूम | पेड कॉन्कोर्स के अंदर |
शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन पार्किंग का किराया – Shatabdi Nagar Rapid Metro Parking Fare
| पार्किंग समय | साइकिल किराया (रूपये में) | दोपहिया वाहन किराया (रूपये में) | चार पहिया वाहन किराया (रूपये में) |
|---|---|---|---|
| 10 मिनट तक (केवल पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए) | 0 | 0 | 0 |
| 10 मिनट से 6 घंटे के लिए | 5 | 10 | 30 |
| 6 घंटे से 12 घंटे के लिए | 5 | 25 | 30 |
| 12 घंटे से 16 घंटे के लिए | 10 | 30 | 30 |
| 16 घंटे से रैपिड रेल के संचालन तक | – | 30 | 100 |
| रात्रि पार्किंग (रैपिड रेल के गैर-परिचालन घंटों के दौरान) | 10 | 60 | 200 |
| मासिक शुल्क (सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक) | – | 400 | 1000 |
| मासिक शुल्क (24/7 उपलब्ध) | – | 1000 | 3000 |
शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन पर हेलमेट शुल्क
शताब्दी नगर रैपिड रेल स्टेशन पर 12 घंटे तक के लिए हेलमेट शुल्क (प्रति हेलमेट) रु. 5, और 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) के लिए रु. 10. हैं।
| पार्किंग का समय | किराया |
|---|---|
| 12 घंटे तक (प्रति हेलमेट) | 5 |
| 12 घंटे से अधिक (प्रति हेलमेट) | 10 |
शताब्दी नगर रैपिड रेल स्टेशन के फोटो – Shatabdi Nagar Rapid Metro Station Photos
सम्बंधित सवाल जवाब
-
शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो का किराया कितना हैं?
शताब्दी नगर आरआरटीएस (नमो भारत) स्टेशन से स्टैंडर्ड टिकट का किराया दूरी के अनुसार तय किया गया है।
📌 सबसे कम किराया: 30 रुपये (मेरठ साउथ और बेगमपुल तक)
📌 सबसे अधिक किराया: 180 रुपये (सराय काले खां तक)
यदि यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा करते हैं, तो प्रीमियम टिकट का किराया स्टैंडर्ड टिकट का लगभग 1.2 होता है। -
शताब्दी नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन से ट्रेन कितने बजे हैं?
शताब्दी नगर आरआरटीएस (नमो भारत) स्टेशन से ट्रेनों का संचालन सुबह से रात तक नियमित रूप से होता है। यहां से सराय काले खां की ओर पहली ट्रेन सुबह 06:14:30 बजे रवाना होती है और आखिरी ट्रेन रात 10:14:30 बजे प्रस्थान करती है। वहीं मोदीपुरम की दिशा में पहली ट्रेन सुबह 06:05:30 बजे चलती है और आखिरी ट्रेन रात 10:53:30 बजे रवाना होती है। यात्री अपनी यात्रा इन निर्धारित समयों के अनुसार योजना बना सकते हैं।