दिल्ली मेरठ आरआरटीएस परियोजना 82.15 किमी लंबी सेमी-हाई-स्पीड रेल और रीजनल ट्रांजिट कॉरिडोर है जो एनसीआर के शहरों दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ती है. दिल्ली मेरठ रैपिड एक्स को अधिकतम 180 किमी/घंटा (110 मील प्रति घंटे) की गति के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन अभी इसकी ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी/घंटा हैं। इस समय मेरठ से दिल्ली के बीच की दुरी 45 मिनट से भी कम समय में तय की जा रही हैं। परियोजना की लागत रु. 30,274 करोड़ (यूएस $ 3.8 बिलियन) है.
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल परियोजना की आधारशिला मार्च 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रखी गई थी और इसका निर्माण जून 2019 में शुरू हुआ था. 5 जनवरी 2025 को कॉरिडोर को मेरठ दक्षिण से न्यू अशोक नगर तक बढ़ा दिया गया और अब इसकी कुल परिचालन लंबाई 55 किमी हो गई है. कॉरिडोर और इसकी ट्रेनों का मालिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) है, और कॉरिडोर का संचालक डीबी आरआरटीएस ऑपरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है.
विवरण | जानकारी |
---|---|
नाम | दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो, दिल्ली मेरठ रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस, दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस |
मालिक | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) |
स्थान | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) |
स्टेशन | 16 (11 चालू, 5 निर्माणाधीन) |
सर्विस | 1 |
ऑपरेटर | डीबी आरआरटीएस ऑपरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
डिपो | दुहाई और मोदीपुरम |
ट्रेन का नाम | नमो भारत ट्रेन |
खोला गया | 20 अक्टूबर 2023 |
काम कब तक पूरा होगा | जून 2025 |
ट्रैक की कुल लम्बाई | 82.15 किमी (51.05 मील) |
गति | 100 किमी/घंटा (62 मील प्रति घंटे) (औसत) 160 किमी/घंटा (100 मील प्रति घंटे) (परिचालन) 180 किमी/घंटा (110 मील प्रति घंटे) (अधिकतम) |
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का इतिहास
परियोजना की मंजूरी और निर्माण शुरू- एनसीआरटीसी द्वारा तैयार किये गए अध्ययन और डीपीआर को मई 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति दी गई थी. फरवरी 2019 में, भारत सरकार ने परियोजना के कार्य और 30,274 करोड़ रुपये की फंडिंग को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद 8 मार्च 2019 को पीएम मोदी ने पहले आरआरटीएस कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी, और दोनों परियोजनाओं का निर्माण जून 2019 में शुरू हुआ.
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल की शुरुआत की तारीख- दिल्ली मेरठ रैपिड रेल परियोजना का पहला चरण साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक था, जिसकी दूरी 17 किमी है, इसके मार्च 2023 तक चालू होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ स्टेशनों पर कुछ कार्यों के कारण इसमें देरी हुई और 20 अक्टूबर 2023 को पीएम मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया. गाजियाबाद जिले के बचे हुए आरआरटीएस स्टेशन: मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण और मोदीनगर उत्तर आरआरटीएस स्टेशन 7 मार्च 2024 को आम जनता के लिए खोल दिए गए थे.
मेरठ का पहला आरआरटीएस स्टेशन: मेरठ दक्षिण 18 अगस्त 2024 को आम जनता के लिए खोला गया था. इसके बाद दिल्ली के पहले दो आरआरटीएस स्टेशन: न्यू अशोक नगर और आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशनों का भी उद्घाटन 5 जनवरी 2025 को पीएम मोदी द्वारा किया गया था.और बाकी स्टेशनों के जून 2025 तक खुलने की उम्मीद है.
संचालन और रखरखाव कंपनी- जुलाई 2022 में, एनसीआरटीसी ने अनुबंध के हिस्से के रूप में, पांच साल के विकल्प के साथ 12 साल के लिए कॉरिडोर के संचालन और रखरखाव के लिए जर्मनी की राष्ट्रीय राजमार्ग कंपनी डॉयचे बान (DB) का चयन किया. कॉरिडोर खुलने के बाद कंपनी ने डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक सहायक कंपनी बनाई और उसी दिन से परिचालन की देखभाल करना शुरू कर दिया.
सर्विस प्रोवाइडर और ट्रेनें- एनसीआरटीसी ने सेवाओं के प्रोवाइडर का नाम रैपिडएक्स रखा है और ट्रेनों का नाम नमो भारत ट्रेन रखा हैं, जो कॉरिडोर के उद्घाटन के तुरंत बाद 160 किमी/घंटा (99 मील प्रति घंटे) की परिचालन गति से भारत में सबसे तेज़ रैपिड ट्रांजिट ट्रेनें बनी हैं.
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो का निर्माण
NCRTC ने मेरठ दिल्ली रैपिड रेल परियोजना के सिविल निर्माण कार्य को आठ पैकेजों और सभी स्टेशनों, रैंप, सुरंग अनुभागों और तकनीकी सुविधाओं के लिए 30 पैकेजों में डिवाइड किया है, जिसमें 16 स्टेशन और 2 डिपो शामिल हैं, एक डिपो दुहाई में है और दूसरा मोदीपुरम में है. 8 पैकेजों में से, मेरठ सेक्शन के 2 पैकेज भी मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.
चरण | विवरण | प्रारंभिक तारीख़ | स्थिति |
---|---|---|---|
1 | साहिबाबाद से दुहाई डिपो | अक्टूबर 2023 | खुल गया |
2 | दुहाई डिपो से मेरठ दक्षिण | अगस्त 2024 | खुल गया |
3 | सराय काले खां से साहिबाबाद | जनवरी 2025 | न्यू अशोक नगर और आनंद विहार – खोले गए सराय काले खां- निर्माणाधीन |
4 | मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम डिपो | जून 2025 | निर्माणाधीन |
पैकेज | विवरण | ठेकेदार | स्थिति |
---|---|---|---|
pkg-1 | साहिबाबाद रैंप – गाजियाबाद स्टेशन (एलिवेटेड, 2 स्टेशन) | KEC International and China Civil Engineering Construction Corp. (JV) | खुल गया |
pkg-2 | गाजियाबाद स्टेशन – दुहाई EPE क्रॉसिंग (एलिवेटेड, 2 स्टेशन) | Apco Infratech and China Railway First Group (JV) | खुल गया |
pkg-3 | मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर, मेरठ दक्षिण, परतापुर, रिठानी और शताब्दी नगर (एलिवेटेड, 7 स्टेशन) | L&T Heavy Civil Infrastructure | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-4 | न्यू अशोक नगर रैंप – आनंद विहार – साहिबाबाद रैंप (अंडरग्राउंड, 1 स्टेशन) | Shanghai Tunnel Engineering Co. (STEC) | खुल गया |
pkg-5A | दुहाई डिपो और कार्यशाला (एट-ग्रेड, 1 डिपो) | Vijay Nirman Co. and KEC International (JV) | खुल गया |
pkg-5B | मोदीपुरम डिपो और कार्यशाला (एट-ग्रेड, 1 डिपो) | KSM Bashir Mohammad & Sons | निर्माणाधीन |
pkg-6 | सराय काले खां और न्यू अशोक नगर (अंडरग्राउंड और एलिवेटेड, 2 स्टेशन) | Afcons Infrastructure | निर्माणाधीन |
pkg-7 | शताब्दी नगर-ब्रह्मपुरी डाउन रैंप-ब्रह्मपुरी-बेगमपुल डाउन रैंप-एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम (अंडरग्राउंड और एलिवेटेड, 5 स्टेशन) | L&T Heavy Civil Infrastructure | निर्माणाधीन |
pkg-8 | ब्रह्मपुरी डाउन रैंप-मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन-बेगमपुल अप रैंप (अंडरग्राउंड, 3 स्टेशन) | Afcons Infrastructure | निर्माणाधीन |
pkg-9A | बहुमंजिला स्टाफ क्वार्टर और कनेक्टिविटी | Sam India Builtwell | निर्माणाधीन |
pkg-9B | जंगपुरा स्टेबलिंग यार्ड, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) और संबंधित भवनों का निर्माण | Bidding process underway | – |
pkg-10 | 7 स्टेशनों (साहिबाबाद – शताब्दी नगर) के लिए आर्किटेक्चरल फिनिशिंग कार्य | Canon Fasteners | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-11 | एलिवेटेड स्टेशनों और E&M सिस्टम के लिए आर्किटेक्चरल फिनिशिंग | Metcon India Reality and Infrastructure – C.P. Associates (JV) URC Constructions | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-12A | 4 स्टेशनों (साहिबाबाद-दुहाई) के लिए प्री-इंजीनियर्ड (PEB) स्टील रूफ स्ट्रक्चर | Sam India Builtwell | खुल गया |
pkg-12B | 2 लॉट में 12 स्टेशनों के लिए प्री-इंजीनियर्ड (पीईबी) स्टील रूफ स्ट्रक्चर | URC Constructions | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-13 | 22,000 मीट्रिक टन हेड हार्डेंड रेल्स | ArcelorMittal Espana | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-14 | बलास्टलेस ट्रैक के लिए ट्रैक फास्टनिंग सिस्टम | Schwihag | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-15 | स्टैंडर्ड गेज 60 किग्रा UIC टर्नआउट और कैंची क्रॉस ओवर | Voestalpine VAE VKN India Pvt. Ltd. | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-16 | दुहाई और मोदीपुरम डिपो और जंगपुरा स्टेबलिंग यार्ड के लिए रेल लॉट-1: 2000 मीट्रिक टन यूआईसी 60/60ई-1/60 किलोग्राम 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल्स लॉट-2: 60 किलोग्राम 880 ग्रेड रेल क्लास-ए का 4000 मीट्रिक टन | Bidding process underway | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-17 | ट्रैक-वर्क | L&T Transportation and Infrastructure Independent Company | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-18 | रेल ग्राइंडिंग मशीन | Tender cancelled | – |
pkg-19 | इलेक्ट्रिफिकेशन (रिसीविंग सबस्टेशन (RSS) और ट्रैक्शन ओवरहेड उपकरण (OHE) | IRCON International | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-21 | एस्केलेटर | Schindler India Private Ltd. – Schindler (China) Elevator Company Ltd. (JV) | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-22 | एस्केलेटर | Otis Elevator Company (India) Ltd. – Otis Elevator (China) Company Ltd. (JV) | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-23 | टनल वेंटिलेशन सिस्टम (TVS) और पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली (ECS) | Strabag International | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-24 | सिग्नलिंग और ट्रेन नियंत्रण और दूरसंचार प्रणालियों का डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग | Alstom Transport India | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-25 | 210 स्टैंडर्ड गेज कोचों का डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण और कमीशनिंग | Bombardier Transportation (now acquired by Alstom) | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-26A | आटोमेटिक किराया संग्रह (AFC) सिस्टम – सिस्टम इंटीग्रेटर | Datamatics Global Services – AEP Ticketing solutions (DM-AEP-26A JV) | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-26B | आटोमेटिक किराया संग्रह (AFC) सिस्टम – फाइनेंसियल संस्थान | Paytm Payments Bank Ltd. | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-27 | प्लेटफ़ॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSD) सिस्टम | NCRTC–BEL (JV) | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-M2 | कैटेनरी रखरखाव वाहन और इंजीनियरिंग रखरखाव वाहन | PTL – Royal JV | खुल गया |
pkg-M5 | कैटेनरी रखरखाव वाहन और इंजीनियरिंग रखरखाव वाहन | HYT Engineering Co. Pvt. Ltd. | आंशिक रूप से पूरा |
pkg-M7 | विभिन्न स्थानों पर ट्रैक स्तर से सड़क स्तर तक फुट ओवर ब्रिज को जोड़ने सहित आपातकालीन निकासी सिस्टम का निर्माण | Quality Buildcon Pvt. Ltd. | आंशिक रूप से पूरा |
दिल्ली से मेरठ रैपिड मेट्रो रूट
मेरठ दिल्ली रैपिड मेट्रो का रास्ता 82.15 किमी लंबा है, पूरे रास्ते में से 68.03 किमी हिस्सा एलिवेटेड होगा, 14.12 किमी अंडरग्राउंड होगा और 1.45 किमी दुहाई और मोदीपुरम में स्थित दो डिपो के कनेक्शन के लिए ग्रेड पर होगा। दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर जंगपुरा से शुरू होगा और सराय काले खां स्टेशन से अपना मुख्य मार्ग लेगा, दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के इलाकों से गुजरकर, मेरठ के मोदीपुरम में समाप्त होगा।
- जनवरी 2025 से, 55 किमी लंबा न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण खंड चालू हो गया है.
- दिल्ली और मेरठ स्टेशनों का बचा हुआ भाग जून 2025 तक चालू होने की उम्मीद है.
- पूरे कॉरिडोर के खुलने के बाद खुलने वाले कॉरिडोर के शुरुआती स्टेशन के रूप में जंगपुरा को शामिल करने के बाद, स्टेशनों की संख्या पिछली योजना 14 से बढ़कर 16 हो जाएगी.
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो स्पीड
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का पूरा मार्ग 160 किमी/घंटा (100 मील प्रति घंटे) की परिचालन गति के साथ 180 किमी/घंटा (110 मील प्रति घंटे) की अधिकतम गति के लिए डिज़ाइन किया गया है. नमो भारत ट्रेन की औसत गति लगभग 100 किमी/घंटा (62 मील प्रति घंटे) है.
दिल्ली मेरठ आरआरटीएस स्टेशन की लिस्ट
कॉरिडोर में वर्तमान में 10 स्टेशन और एक कार्यात्मक डिपो है, और बाकी एक अन्य डिपो के साथ सात और स्टेशन निर्माणाधीन हैं. स्टेशनों के बाहरी डिज़ाइन भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंखों के रंगों से प्रेरित हैं. यहां दिल्ली मेरठ रैपिड रेल स्टेशनों की सूची दी गई है, जो स्टेशन कोड, स्टेशन का नाम, स्टेशन लेआउट, प्लेटफ़ॉर्म स्तर का प्रकार, इसकी परिचालन स्थिति और उद्घाटन तिथि आदि के बारे में बताती हैं-
नंबर | स्टेशन कोड | स्टेशन नाम | एकीकरण/इंटीग्रेशन | स्टेशन लेआउट | स्थिति | प्रारंभिक तारीख़ |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | AS1 | जंगपुरा | – | अंडरग्राउंड | निर्माणाधीन | जून 2025 |
2 | Z00 | सराय काले खाँ | पिंक लाइन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सराय काले खाँ ISBT | एलिवेटेड | निर्माणाधीन | जून 2025 |
3 | A01 | न्यू अशोक नगर | ब्लू लाइन | एलिवेटेड | खुल गया | 5 जनवरी 2025 |
4 | A02 | आनंद विहार | ब्लू लाइन पिंक लाइन आनंद विहार रेलवे टर्मिनल आनंद विहार ISBT | अंडरग्राउंड | खुल गया | 5 जनवरी 2025 |
5 | A03 | साहिबाबाद | – | एलिवेटेड | ,, | 20 अक्टूबर 2023 |
6 | A04 | गाजियाबाद | रेड लाइन | एलिवेटेड | ,, | 20 अक्टूबर 2023 |
7 | A05 | गुलधर | – | एलिवेटेड | ,, | 20 अक्टूबर 2023 |
8 | A06 | दुहाई | – | एलिवेटेड | ,, | 20 अक्टूबर 2023 |
9 | AS2 | दुहाई डिपो | – | भू-स्तरीय | ,, | 20 अक्टूबर 2023 |
10 | A07 | मुरादनगर | – | एलिवेटेड | ,, | 6 मार्च 2024 |
11 | A08 | मोदीनगर दक्षिण | – | एलिवेटेड | ,, | 6 मार्च 2024 |
12 | A09 | मोदीनगर उत्तर | – | एलिवेटेड | ,, | 6 मार्च 2024 |
13 | A10 | मेरठ साउथ | मेरठ मेट्रो | एलिवेटेड | ,, | 18 अगस्त 2024 |
14 | A13 | शताब्दी नगर | मेरठ मेट्रो | एलिवेटेड | निर्माणाधीन | जून 2025 |
15 | A17 | बेगमपुल | मेरठ मेट्रो | अंडरग्राउंड | निर्माणाधीन | जून 2025 |
16 | A21 | मोदीपुरम | मेरठ मेट्रो | एलिवेटेड | निर्माणाधीन | जून 2025 |
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल स्टेशनों और ट्रेन में सुविधाएं
सभी स्टेशनों और ट्रेनों में हवाई अड्डे की तरह ही सुविधाएं हैं. उनके पास यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने और परेशानी मुक्त और सहज अनुभव देने करने के लिए कई सुविधाएं होंगी. मई 2024 में, NCRTC ने पूरे कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट लगाने करने की घोषणा की और साहिबाबाद स्टेशन में पहला चार्जिंग पॉइंट लॉन्च किया था. यहां उन सुविधाओं की सूची दी गई है जो यात्रियों को उपलब्ध और प्रदान की जाएंगी-
- बुकिंग काउंटर
- टिकट और फूड वेंडिंग मशीनें
- ऑन-बोर्ड कैटरिंग
- वॉशरूम
- चेक-इन कियोस्क
- बैगेज चेकिंग काउंटर
- सीसीटीवी
- प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (PSD)
- रिटायरिंग रूम
- रेस्तरां, रिटेल स्टोर,
- मुफ्त वाईफाई
- चाइल्ड केयर सुविधाएं
- आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं
- व्हीलचेयर, एस्केलेटर और लिफ्ट
एटीएम सुविधाएं
दिल्ली मेरठ आरआरटीएस के बहुत से स्टेशन पर IDFC Bank के साथ कॉन्ट्रैक्ट करके यात्रियों की सुविधा के लिए एटीएम मशीन लगायी गयी हैं।
लॉकर सुविधाएं
हाल ही में NCRTC ने रैपिड मेट्रो के स्टेशनों पर स्मार्ट लाकर की सुविधा शुरू की हैं, जिसमें आप अपना कोई भी कीमती सामान बहुत कम चार्ज देकर रख सकते हैं, जिसके लिए आपको प्रतिघंटा के हिसाब से भुगतान करना होगा. यह सुविधा अभी कुछ ही स्टेशनों पर ही उपलब्ध हैं और जल्द ही यह फैसिलिटी आपको सभी RRTS स्टेशन पर भी मिलेगी. खास बात यह है कि इन लॉकर्स का उपयोग यात्री अपना सामान रखने के साथ ही ई-कॉमर्स पार्सल मंगवाने के लिए भी कर सकते हैं.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको लॉकर पर दी गई डिजिटल स्क्रीन पर अपनी डीटेल डाल कर एकाउंट बनाना होगा. जिसके बाद आप अपनी जरुरत के अनुसार स्माल, मीडियम और लार्ज लॉकर की सुविधा का लाभ ले सकते है.
स्माल लॉकर के लिए 20 रुपए प्रति घंटा, मीडियम लॉकर के लिए 30 रुपए प्रति घंटा और लार्ज – एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए 40 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान करना होगा. यह सुविधा अधिकतम 6 घंटे के लिए बुक होगी और ज्यादा होने पर घंटे के हिसाब से चार्ज लगेगा और इसका भुगतान आप UPI के माध्यम से कर सकेंगे.
दिल्ली मेरठ रैपिड मेट्रो का टिकट प्राइस
दिल्ली मेरठ आरआरटीएस स्टैंडर्ड क्लास के लिए किराया
स्टेशन | न्यू अशोक नगर (A01) | आनंद विहार (A02) | साहिबाबाद (A03) | गाजियाबाद (A04) | गुलधर (A05) | दुहाई (A06) | दुहाई डिपो (AS2) | मुरादनगर (A07) | मोदीनगर दक्षिण (A08) | मोदीनगर उत्तर (A09) | मेरठ दक्षिण (A10) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
न्यू अशोक नगर (A01) | – | 30 | 50 | 60 | 70 | 80 | 90 | 100 | 120 | 130 | 150 |
आनंद विहार (A02) | 30 | – | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 | 80 | 90 | 100 | 130 |
साहिबाबाद (A03) | 50 | 30 | – | 30 | 30 | 40 | 50 | 60 | 80 | 90 | 110 |
गाजियाबाद (A04) | 60 | 40 | 30 | – | 20 | 30 | 30 | 40 | 60 | 80 | 90 |
गुलधर (A05) | 70 | 50 | 30 | 20 | – | 20 | 30 | 30 | 50 | 60 | 80 |
दुहाई (A06) | 80 | 60 | 40 | 30 | 20 | – | 20 | 20 | 40 | 50 | 70 |
दुहाई डिपो (AS2) | 90 | 70 | 50 | 30 | 30 | 20 | – | 30 | 40 | 60 | 80 |
मुरादनगर (A07) | 100 | 80 | 60 | 40 | 30 | 20 | 30 | – | 20 | 30 | 60 |
मोदीनगर दक्षिण (A08) | 120 | 90 | 80 | 60 | 50 | 40 | 40 | 20 | – | 20 | 40 |
मोदीनगर उत्तर (A09) | 130 | 100 | 90 | 80 | 60 | 50 | 60 | 30 | 20 | – | 30 |
मेरठ दक्षिण (A10) | 150 | 130 | 110 | 90 | 80 | 70 | 80 | 60 | 40 | 30 | – |
दिल्ली मेरठ आरआरटीएस प्रीमियम क्लास के लिए किराया
स्टेशन | न्यू अशोक नगर (A01) | आनंद विहार (A02) | साहिबाबाद (A03) | गाजियाबाद (A04) | गुलधर (A05) | दुहाई (A06) | दुहाई डिपो (AS2) | मुरादनगर (A07) | मोदीनगर दक्षिण (A08) | मोदीनगर उत्तर (A09) | मेरठ दक्षिण (A10) |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
न्यू अशोक नगर (A01) | – | 45 | 75 | 90 | 105 | 120 | 135 | 150 | 180 | 195 | 225 |
आनंद विहार (A02) | 45 | – | 45 | 60 | 75 | 90 | 105 | 120 | 135 | 150 | 195 |
साहिबाबाद (A03) | 75 | 45 | – | 45 | 45 | 60 | 75 | 90 | 120 | 135 | 165 |
गाजियाबाद (A04) | 90 | 60 | 45 | – | 30 | 45 | 45 | 60 | 90 | 120 | 135 |
गुलधर (A05) | 105 | 75 | 45 | 30 | – | 30 | 45 | 45 | 75 | 90 | 120 |
दुहाई (A06) | 120 | 90 | 60 | 45 | 30 | – | 30 | 30 | 60 | 75 | 105 |
दुहाई डिपो (AS2) | 135 | 105 | 75 | 45 | 45 | 30 | – | 45 | 60 | 90 | 120 |
मुरादनगर (A07) | 150 | 120 | 90 | 60 | 45 | 30 | 45 | – | 30 | 45 | 90 |
मोदीनगर दक्षिण (A08) | 180 | 135 | 120 | 90 | 75 | 60 | 60 | 30 | – | 30 | 60 |
मोदीनगर उत्तर (A09) | 195 | 150 | 135 | 120 | 90 | 75 | 90 | 45 | 30 | – | 45 |
मेरठ दक्षिण (A10) | 225 | 195 | 165 | 135 | 120 | 105 | 120 | 90 | 60 | 45 | – |
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल के लिए टिकट कैसे बुक करें
नवंबर 2023 में, NCRTC ने ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं शुरू कीं, जिसके माध्यम से यात्री “नमो भारत कनेक्ट” नामक एक मोबाइल ऐप के साथ ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. नमो भारत कनेक्ट ऐप के माध्यम से, एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेनों में यात्रा के लिए एक-टैप टिकटिंग सुविधा शुरू की है. यह सुविधा 300 मीटर के आरआरटीएस स्टेशन परिसर में कहीं से भी क्यूआर कोड जनरेशन करने की अनुमति देती है. यह टिकट बुक करने की एक बहुत ही एडवांस सुविधा होगी, जिससे पहले से टिकट बुक करने में समय और मेहनत की बचत होगी. इस प्रकार की टिकट बुकिंग सुविधा का उपयोग भारत में पहली बार किया जाएगा और दुनिया में पहली बार किसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में ऐसी टिकटिंग सुविधा प्रदान की जा रही है.
दिल्ली से मेरठ आरआरटीएस का समय
स्टेशन कोड | स्टेशन नाम | सोमवार से शनिवार | रविवार |
---|---|---|---|
A01 | न्यू अशोक नगर | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:07 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:07 AM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:07 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:07 AM |
A02 | आनंद विहार | दिल्ली की ओर पहली रैपिड – 06:13 AM दिल्ली की ओर अंतिम रैपिड- 10:13 PM | दिल्ली की ओर पहली रैपिड – 08:13 AM दिल्ली की ओर अंतिम रैपिड- 10:13 PM |
A03 | साहिबाबाद | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:20 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:20 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:20 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:20 PM |
A04 | गाजियाबाद | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:25 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:25 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:25 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:25 PM |
A05 | गुलधर | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:29 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:29 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:29 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:29 PM |
A06 | दुहाई | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:05 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:33 PM दुहाई डिपो की ओर पहली ट्रेन- 06:07 AM दुहाई डिपो की ओर अंतिम ट्रेन- 10:07 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:05 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:33 PM दुहाई डिपो की ओर पहली ट्रेन- 08:07 AM दुहाई डिपो की ओर अंतिम ट्रेन – 10:07 PM |
AS2 | दुहाई डिपो | दुहाई की ओर पहली ट्रेन – 06:00 AM दुहाई की ओर अंतिम ट्रेन – 10:00 PM | दुहाई की ओर पहली ट्रेन – 08:00 AM दुहाई की ओर अंतिम ट्रेन – 10:00 PM |
A07 | मुरादनगर | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:10 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:39 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:10 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:39 PM |
A08 | मोदीनगर साउथ | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:15 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:44 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:15 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:44 PM |
A09 | मोदीनगर नार्थ | मेरठ की ओर पहली ट्रेन- 06:19 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:48 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:19 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:48 PM |
मेरठ से दिल्ली आरआरटीएस का समय
स्टेशन कोड | स्टेशन नाम | सोमवार से शनिवार | रविवार |
---|---|---|---|
A02 | आनंद विहार | दिल्ली की ओर पहली रैपिड – 06:24 AM दिल्ली की ओर अंतिम रैपिड- 10:39 PM | दिल्ली की ओर पहली रैपिड – 08:24 AM दिल्ली की ओर अंतिम रैपिड- 10:39 PM |
A03 | साहिबाबाद | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 06:17 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:32 PM | मेरठ की ओर पहली ट्रेन – 08:17 AM मेरठ की ओर अंतिम ट्रेन- 10:32 PM |
A04 | गाजियाबाद | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 06:12 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:27 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:12 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:27 PM |
A05 | गुलधर | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 06:08 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:23 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:08 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:23 PM |
A06 | दुहाई | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 06:04 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:19 PM दुहाई डिपो की ओर पहली ट्रेन- 06:07 AM दुहाई डिपो की ओर अंतिम ट्रेन- 10:07 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:04 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:19 PM दुहाई डिपो की ओर पहली ट्रेन- 08:07 AM दुहाई डिपो की ओर अंतिम ट्रेन – 10:07 PM |
AS2 | दुहाई डिपो | दुहाई की ओर पहली ट्रेन – 06:00 AM दुहाई की ओर अंतिम ट्रेन – 10:00 PM | दुहाई की ओर पहली ट्रेन – 08:00 AM दुहाई की ओर अंतिम ट्रेन – 10:00 PM |
A07 | मुरादनगर | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 06:14 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:14 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:14 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:14 PM |
A08 | मोदीनगर साउथ | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 06:09 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:09 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:09 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:09 PM |
A09 | मोदीनगर नार्थ | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन- 06:05 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:05 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:05 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:05 PM |
A10 | मेरठ दक्षिण | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन- 06:00 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:00 PM | दिल्ली की ओर पहली ट्रेन – 08:00 AM दिल्ली की ओर अंतिम ट्रेन- 10:00 PM |
दिल्ली मेरठ आरआरटीएस परियोजना का हेल्पलाइन संपर्क नंबर
नाम | हेल्पलाइन नंबर | ईमेल आईडी |
---|---|---|
आरआरटीएस कनेक्ट | 08069651515 | customercare@rrts.co.in |
महिला हेल्पलाइन नंबर | 181 | N/A |
CATS (केंद्रीय दुर्घटना आघात सेवा) | 102, 1099 | N/A |
नरिंदर मोहन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, मोहन नगर, गाजियाबाद- 201007 | +91-120-2657501, +91-120-4130151-154 | N/A |
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद- 201012 | +91-120-4189500, +91-7835008108 | N/A |
MMG जिला अस्पताल, गाजियाबाद- 201001 | +91-0120-2730038 | N/A |
पुलिस नियंत्रण कक्ष | 112, 100 | delpol.service@delhipolice.gov.in |
Thana Murad Nagar | 01232-225124, 9643322929 | N/A |
एसपी (गाजियाबाद) | 0120-2854015, 9643322901 | N/A |
डीएसपी (गाजियाबाद) | 0120-2733070, 09643322909 | N/A |
पुलिस उपायुक्त/रेलवे | 011-23234942 | N/A |
अग्नि नियंत्रण कक्ष | 101 | N/A |
फायर स्टेशन, हिंडन (उप फायर स्टेशन) गाजियाबाद | 9454418756 | N/A |
फायर स्टेशन, गाजियाबाद (कोतवाली), गाजियाबाद – 201001 | 9454418754 | N/A |
फायर स्टेशन, वैशाली इंद्रा नगर | 8423723485 | N/A |
फायर स्टेशन, मोदीनगर गाजियाबाद | 9454418760 | N/A |
आपदा हेल्पलाइन | 1078 | N/A |
सम्बंधित सवाल जवाब
-
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस में कितने स्टेशन हैं?
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस में कुल 16 स्टेशन हैं, जिसमें पहला स्टेशन दिल्ली का जंगपुरा हैं और आखिरी स्टेशन मेरठ का मोदीपुरम हैं।
-
क्या दिल्ली से मेरठ के लिए मेट्रो उपलब्ध है?
हाँ, दिल्ली से मेरठ तक आप न्यू अशोक नगर स्टेशन या फिर आनंद विहार स्टेशन से रैपिड मेट्रो में बैठ कर मेरठ में मेरठ साउथ स्टेशन तक 45 मिनट से भी कम समय में आ सकते हैं।