मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन

मेरठ मेट्रो का 2 last स्टेशन मोदीपुरम का हैं, जिसके बाद केवल मोदीपुरम डिपो का स्टेशन आता हैं। मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशन पर सिविल और फिनिशिंग कार्य बहुत ही तेज गति से चल रहा हैं, जहाँ एक तरफ नमो भारत ट्रेन का ट्रायल मोदीपुरम तक पहुंच चूका हैं, वही मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक चल रहा हैं। मोदीपुरम के मेट्रो स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन के लिए ट्रैक को पूर्ण रूप से बिछाया जा चूका हैं लेकिन अभी केवल नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा हैं।

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन – Meerut Modipuram Metro Station in Hindi

विवरण जानकारी
मेट्रो स्टेशन का नाममोदीपुरम मेरठ मेट्रो स्टेशन
पता / जगहNH58, मोदीपुरम, मेरठ
स्टेशन कोडA21
मालिकNCRTC
कब खुलेगाअभी नहीं खुला है
मेरठ दक्षिण की और अगला स्टेशनमेरठ नार्थ मेट्रो स्टेशन
मोदीपुरम डिपो की और अगला स्टेशनमोदीपुरम डिपो
लंबाई215 मीटर
चौड़ाई34 मीटर
ऊंचाई16 मीटर
प्लेटफॉर्म की संख्या3 प्लेटफार्म
सीढ़ियों की संख्या8 सीढ़िया
एस्कलेटर की संख्या8 एस्कलेटर
लिफ्ट की संख्या6 लिफ्ट
गेट्स की संख्या2 प्रवेश – निकास गेट
बनावटएलिवेटेड स्टेशन
आर आर टी एस कनेक्टिविटीहाँ, उपलब्ध होगी
पार्किंग सुविधाहाँ, उपलब्ध होगी
मेरठ मोदीपुरम स्टेशन संपर्क नंबर
(कंट्रोल रूम )

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन की जानकारी – Meerut Modipuram Metro Station in Hindi

मोदीपुरम मेरठ मेट्रो का स्टेशन NH58 पर मेरठ के मोदीपुरम में स्थित हैं, जिसका स्टेशन कोड A21 हैं, इसका मालिकाना हक एनसीआरटीसी के पास हैं। इस स्टेशन की लम्बाई 215 मीटर, चौड़ाई 34 मीटर, ऊंचाई 16 मीटर हैं। इस स्टेशन पर कुल 3 प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें से दो पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होंगी जबकि एक प्लेटफॉर्म पर मेरठ मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध होंगी। साथ ही इस स्टेशन का सिविल कार्य अंतिम चरण में है और स्टेशन की छत (पीईबी) के निर्माण के साथ-साथ फिनिशिंग कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। मोदीपुरम स्टेशन पर नमो भारत के साथ-साथ मेरठ मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।

लोगों की सहूलियत को देखते हुए हाईवे पर सड़क के दोनों ओर को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जा रहा है। इससे न केवल नमो भारत के यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि उन लोगों को भी सुविधा मिलेगी जो सड़क पार करना चाहते हैं। इस एफओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और पीईबी स्ट्रक्चर (छत) से जुड़े सिविल कार्य किए जा रहे हैं।

मोदीपुरम स्टेशन पर दो प्रवेश-निकास हैं। स्टेशन पर तकनीकी कमरे भी लगभग तैयार हैं। इस स्टेशन पर तीन प्लैटफॉर्म हैं, 8 सीढ़ियां एवं 8 एस्केलेटर हैं। इनमें से चार कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म को कनेक्ट करते हैं जबकि दो-दो एंट्री-एग्जिट पर हैं। स्टेशन पर 6 लिफ्ट भी हैं, जिन्हें इंस्टॉल किया जा चुका है।

मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट ए (दिल्ली से मोदीपुरम की ओर) पर स्टील रेलिंग लगाई जा चुकी है और ग्रेनाइट फिक्सिंग यानी पत्थर बिछाने समेत अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। वहीं, एंट्री-एग्जिट बी (दिल्ली की ओर) पर रेलिंग लगाने का काम जारी है। इस कॉरिडोर के मेरठ सेक्शन पर फिलहाल मेरठ साउथ से शताब्दी नगर स्टेशन के बीच ट्रायल रन जारी हैं और जल्द ही मोदीपुरम स्टेशन तक भी ट्रायल रन शुरू हो जाएंगे। 

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन का टिकट प्राइस

मेट्रो स्टेशनटिकट प्राइस
मोदीपुरम से मेरठ साउथ मेट्रो की टिकट प्राइस
मोदीपुरम से परतापुर मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से रिठानी मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से शताब्दी नगर मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से ब्रह्मपुरी मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से भैसाली मेट्रो टिकट प्रिय
मोदीपुरम से बेगमपुल मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से एमईएस कॉलोनी टिकट प्राइस
मोदीपुरम से डौरली मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से मेरठ नार्थ मेट्रो टिकट प्राइस
मोदीपुरम से मोदीपुरम डिपो टिकट प्राइस

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन की ट्रेन का समय

ट्रैनसमय
मेरठ दक्षिण की और पहली ट्रेन
मेरठ साउथ की और आखिरी ट्रेन
मोदीपुरम डिपो की और पहली ट्रेन
मोदीपुरम डिपो की और आखिरी ट्रेन

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन रूट मैप

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन रूट मैप

मेरठ मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन की फोटो

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply