बेगमपुल पर अंडरग्राउंड ट्रैक तैयार, मेट्रो स्टेशन हो रहा फाइनल

बेगमपुल मेट्रो स्टेशन मेरठ का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन होगा, और यह एक अंडरग्राउंड स्टेशन होगा। इस स्टेशन का कोड A17 होगा, जिसके अक्टूबर 2025 से पहले खुलने की उम्मीद हैं। इस स्टेशन से मोदीपुरम की तरफ अगला स्टेशन, एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन और मेरठ साउथ की तरफ अगला मेट्रो स्टेशन भैसाली मेट्रो स्टेशन होगा। बेगमपुल के स्टेशन पर रैपिड मेट्रो और मेरठ मेट्रो दोनों का ठहराव होगा, यहाँ से आप दिल्ली के लिए भी रैपिड मेट्रो में ट्रेवल कर सकेंगे।

बेगमपुल स्टेशन पर ट्रैक तैयार, फाइनल टच का काम शुरू

ताज़ा जानकारी के अनुसार, दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल (नमो भारत) कॉरिडोर के तहत मेरठ के बेगमपुल स्टेशन पर अब सभी निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। यहाँ ट्रैक बिछाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है, और जून 2025 से नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों का ट्रायल संचालन शुरू हो चुका है। स्टेशन को अब पूरी तरह फाइनल टच देकर तैयार कर दिया गया है, और गेट नंबर 1 व 4 पूरी तरह से तैयार हैं। जल्द ही इसे आम यात्रियों के लिए खोला जाएगा।

दिल्ली–मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के तहत मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र बेगमपुल में स्थित शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। यहाँ अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रैक बिछाने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है, साथ ही फ्लोरिंग, मार्बल और सभी फिनिशिंग कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं। बेगमपुल मेरठ का एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है, जहाँ से यात्रियों को नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों की सुविधा मिलेगी। स्टेशन पर दो ट्रैक बने हैं, जिन पर अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया गया है। अब स्टेशन पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है, केवल औपचारिक अनुमोदन (approval) का इंतज़ार है ताकि यहाँ से ट्रेन संचालन शुरू किया जा सके।

ऐसा भारत में पहली बार होने जा रहा है कि सेमी हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो एक ही ट्रैक पर साथ दौड़ती नजर आएंगीबेगमपुल स्टेशन पर अब सभी कार्य पूरी तरह से पूरे हो चुके हैं। यहाँ के तकनीकी कक्ष तैयार हैंफर्श बिछाने और अन्य फिनिशिंग कार्य पूर्ण हो चुके हैं, साथ ही वातानुकूलन के लिए एसी डक्ट्स और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स भी पूरी तरह स्थापित कर दिए गए हैं। स्टेशन परिसर में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ भी पूरी कर ली गई हैं, और सीसीटीवी कैमरे लगाकर संचालन की अंतिम मंजूरी का इंतज़ार किया जा रहा है। अब बेगमपुल स्टेशन संचालन के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

246 मीटर लंबा, 24.5 मीटर चौड़ा और 22 मीटर गहरा होगा बेगमपुल मेट्रो स्टेशन

बेगमपुल स्टेशन की लंबाई लगभग 246 मीटर. चौड़ाई करीब 24.5 मीटर स्टेशन की गहराई करीब 22 मीटर है। इतनी गहराई के बावजूद यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है और प्रत्येक एंट्री एग्जिट गेट पर एक लेवल से दूसरे लेवल पर आने-जाने को अलग-अलग जगहों पर कुल 20 एस्केलेटर्स लगाए जाने है, जिनमें से 13 लगाए जा चुके हैं। स्टेशन पर सीढ़ियों के साथ-साथ 7 लिफ्ट का निर्माण भी किया जाएगा, जिनमें से 3 लग चुकी है। NCRTC ने मेडिकल संबंधी सहायता के लिए प्रत्येक स्टेशन पर (AC) लिफ्ट बनाई गई हैं, जिनका आकार बड़ा है ताकि मेडिकल सबंधी सहायता के लिए जरूरत पड़ने पर इसमें स्ट्रेचर आदि भी ले जाया जा सके।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply