नमो भारत से आसान हुई ‘छोटा हरिद्वार’ की यात्रा, मुरादनगर स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर है श्रद्धा का ये स्थल

देश की पहली सेमी हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के लाखों यात्रियों की आवाजाही को पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुविधाजनक और आरामदायक बना दिया है। अब दिल्ली-एनसीआर से ‘छोटा हरिद्वार‘ तक पहुंचना बेहद आसान हो गया है। यह ट्रेन फिलहाल न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से मेरठ साउथ के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन में चल रही है, और इसी रूट पर स्थित है मुरादनगर स्टेशन, जहां से पैदल कुछ ही मिनटों में छोटा हरिद्वार पहुंचा जा सकता है।

नमो भारत ट्रेन ने आसान की ‘छोटा हरिद्वार’ की यात्रा – श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

दिल्ली के आनंद विहार से मुरादनगर की दूरी लगभग 35 किमी है, जिसे नमो भारत से केवल 22-23 मिनट में तय किया जा सकता है। किराया भी बेहद किफायती है – स्टैंडर्ड कोच में ₹80 और प्रीमियम में ₹95। गाजियाबाद से यह दूरी मात्र 18 किमी है, जिसे 12 मिनट में पूरा किया जा सकता है और किराया सिर्फ ₹40 है। मेरठ साउथ से छोटा हरिद्वार करीब 23 किमी है और यह सफर 13-14 मिनट में पूरा हो जाता है, जिसका किराया ₹60 है।

गंगनहर के किनारे बसा ‘छोटा हरिद्वार’ एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालु गंगाजल भरने, स्नान करने और पूजा-अर्चना करने आते हैं। जो लोग समय या संसाधनों की कमी के कारण हरिद्वार नहीं जा सकते, उनके लिए यह स्थान एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस नमो भारत: यात्रा में सुरक्षा, सुविधा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का संगम

नमो भारत ट्रेन न केवल तेज और समय बचाने वाली है, बल्कि इसमें आधुनिक भारत की झलक भी मिलती है। वातानुकूलित कोच, कुशन वाली आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, स्वच्छ शौचालय और हर कोच में सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं इसे अन्य ट्रेनों से अलग बनाती हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह यात्रा बेहद सहज और सुरक्षित है। हर स्टेशन पर यात्रियों के लिए मुफ्त पीने का पानी, हिंदी और अंग्रेजी में दैनिक अखबार, स्वच्छ शौचालय, और महिलाओं के लिए डाइपर चेंजिंग स्टेशनजैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्टेशनों के नीचे सर्विस लेन भी बनाई गई है, ताकि यात्री सीधा स्टेशन के एंट्री/एग्जिट गेट तक कैब या वाहन से पहुंच सकें – इससे न केवल सुविधा बढ़ती है बल्कि सड़क जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आती है।

नमो भारत फिलहाल 11 स्टेशनों पर चल रही है और आने वाले समय में मेरठ मेट्रो का विस्तार भी इसी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। मेरठ में जिन प्रमुख स्टेशनों पर यह ट्रेन उपलब्ध होगी, उनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं। इनमें से कुछ स्टेशन अंडरग्राउंड भी होंगे। पूरे 82 किमी लंबे सराय काले खां से मोदीपुरम कॉरिडोर का बाकी हिस्सा भी जल्द ही चालू किया जाएगा। तब यह ट्रेन न केवल NCR बल्कि उत्तर भारत के सबसे स्मार्ट और सबसे तेज़ यात्रा विकल्पों में शुमार हो जाएगी।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply