नमो भारत ट्रेन के समय की फ्रीक्वेंसी में बदलाव, हर 10 मिनट में उपलब्ध होगी ट्रेन

सावन के पावन महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं, जो हरिद्वार के लिए दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के रास्ते से निकलते है, इस समय रोड का रूट का बदलवा भी बहुत ज्यादा रहता है। 11 जुलाई, शुक्रवार से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और श्रद्धालुओं का हरिद्वार जाना शुरू हो गया है, ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए NCRTC ने नमो भारत की समय सीमा (फ्रीक्वेंसी) को बढ़ाने का फैसला किया है।

बदला गया दिल्ली मेरठ नमो भारत का समय, सभी लोगो को होगा फायदा

11 जुलाई से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच परिचालित दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है। अब कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट के बजाय 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी। लेकिन आपको ध्यान रहे की ये सुविधा सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे के लिए यात्रियों को मिलेगी। ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल 11 स्टेशनों के बीच दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के साउथ स्टेशन तक 55 किलोमीटर के सेक्शन पर दौड़ रही है, जिसकी राइड्स का आंकड़ा 1.25 करोड़ के भी पार पहुंच गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक सड़कों पर वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ जाता है। भारी वाहनों और बसों का मेरठ में प्रवेश भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में नमो भारत की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। ऐसी आशा है कि मेरठ और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा के दौरान इस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके हरसंभव सहयोग के लिए NCRTC सभी जरूरी कदम उठा रहा है। मेरठ में साइट्स व स्टेशनों को सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यातायात प्रबंधन के तहत प्रमुख स्थलों पर NCRTC की ओर से ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जा रहे हैं। सभी स्टेशनों और उनके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है।

नमो भारत अलाइनमेंट से गुजरने वाली सड़कों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर दी गई है और शेष कार्य को भी पूरा किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर निर्माण गतिविधि नहीं की जाएगी, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में। स्टेशन के पास या साइट के आसपास वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। NCRTC हर संभव तरीके से स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के सहयोग और सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। नीचे आप दिल्ली से मेरठ जाने वाली नमो भारत ट्रेन का समय भी देख सकते हैं।

स्टेशन कोडस्टेशन नामदिल्ली से मेरठमेरठ से दिल्ली
A01न्यू अशोक नगरसोमवार से शनिवार – 06:07:00 AM

रविवार- 08:07:00 AM
A02आनंद विहारसोमवार से शनिवार – 06:13:00 AM

रविवार- 08:13:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:23:15 AM

रविवार- 08:23:15 AM
A03साहिबाबादसोमवार से शनिवार – 06:07:00 AM

रविवार- 08:07:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:07:00 AM

रविवार- 08:07:00 AM
A04गाजियाबादसोमवार से शनिवार – 06:11:00 AM

रविवार- 08:11:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:11:28 AM

रविवार- 08:11:28 AM
A05गुलधरसोमवार से शनिवार – 06:15:00 AM

रविवार- 08:15:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:07:58 AM

रविवार- 08:07:58 AM
A06दुहाईसोमवार से शनिवार – 06:00:00 AM

रविवार- 08:00:00 AM

दुहाई डिपो से सोमवार से शनिवार – 06:07:30 AM

रविवार- 08:07:30 AM
सोमवार से शनिवार – 06:04:00 AM

रविवार- 08:04:00 AM

दुहाई डिपो से सोमवार से शनिवार – 06:07:30 AM

रविवार- 08:07:30 AM
AS2दुहाई डिपोसोमवार से शनिवार – 06:00:00 AM

रविवार- 08:00:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:00:00 AM

रविवार- 08:00:00 AM
A07मुरादनगरसोमवार से शनिवार – 06:06:00 AM

रविवार- 08:06:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:15:00 AM

रविवार- 08:15:00 AM
A08मोदीनगर साउथसोमवार से शनिवार – 06:11:00 AM

रविवार- 08:11:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:10:00 AM

रविवार- 08:10:00 AM
A09मोदीनगर नार्थसोमवार से शनिवार – 06:06:00 AM

रविवार- 08:06:00 AM
सोमवार से शनिवार – 06:06:00 AM

रविवार- 08:06:00 AM
A10मेरठ दक्षिणसोमवार से शनिवार – 06:00:00 AM

रविवार- 08:00:00 AM
Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply