मेरठ मेट्रो उद्घाटन के लिए मोहिउद्दीनपुर में तैयारियां शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

अमर उजाला की खबर के अनुसार, मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप की भूमि पर कार्यक्रम की तैयारियां बुधवार को शुरू हो गईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मेट्रो में सफर भी कर सकते हैं। मेरठ के मोहीउद्दीनपुर में कार्यक्रम स्थल को समतल करने का काम शुरू हो गया है।

मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के संचालन का इंतजार शीघ्र ही खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ आकर मेट्रो को हरी झंडी दिख सकते हैं। इसको लेकर मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप की भूमि पर कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहिउददीनपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मेरठ मेट्रो उद्घाटन के लिए मोहिउद्दीनपुर में तैयारियां शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया – Meerut Metro Inauguration on 22nd February

वहीं शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन, परतापुर हवाई पट्टी का भी निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं। उधर जनसभा स्थल पर पीडब्लूडी और बिजली विभाग के ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया। 22 फरवरी को पीएम के कार्यक्रम की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन की तरफ से पीएम के कार्यक्रम की तिथि स्पष्ट नहीं की जा रही है।

दिल्ली से मेरठ मोदीपुरम तक रैपिड के 82 किमी लंबा कॉरिडोर है। इसमें दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किमी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन जनता को पूर्व में सौंपी जा चुकी है, जिसका लाभ मेरठ, गाजियाबाद जनपद के लोग ले रहे हैं। मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम तक 27 किमी कॉरिडोर पर पिछले छह माह से खाली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है।

एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने उस समय नमो भारत और मेट्रो ट्रेन कॉरिडोर की रिपोर्ट पीएमओ को सौंपने की बात कही थी। मेट्रो ट्रेन मेरठ की जनता को सौंपने की मांग स्थानीय लोगों के बीच ही नहीं, बल्कि संसद में भी उठ चुकी है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा में मेट्रो संचालन का सवाल खड़ा करते हुए सरकार से जवाब मांगा था।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक नमो भारत और मेट्रो ट्रेन जनता को सौंपने के लिए पीएमओ ने कदम बढ़ा दिया है। प्रशासन ने मोहिउद्दीनपुर में उसी स्थान को पीएम के कार्यक्रम के लिए संवारना शुरू किया है, जहां पर कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हुई थी। बुधवार को जहां अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। वहीं जेसीबी से स्थल को समतल करने का काम किया गया।

मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो में सफर कर सकते हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ की जनता को मेट्रो ट्रेन सौंपने के साथ खुद भी मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कॉरिडोर की जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि जिला प्रशासन अभी उनके कार्यक्रम की तिथि को लेकर कुछ पुष्टि नहीं कर रहा है।

Photo of author
लेखक
Parag Agarwal
मैं एक फुल-टाइम प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर और उद्यमी हूँ। पिछले 8+ वर्षों से ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। इस दौरान मैंने हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में 10,000+ लेख लिखे हैं और साथ ही 10 से अधिक पेजेज़ को विभिन्न विषयों पर मैनेज किया है। मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा क्रिकेट इंडस्ट्री रहा है, जहाँ मैंने अपने स्वयं के वेबसाइट पर 5,000+ लेख लिखे और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में, मैं अपने समर्पित न्यूज़ और सूचना प्लेटफ़ॉर्म्स पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (भारत की सबसे तेज़ रैपिड रेल प्रणाली) से जुड़ी ख़बरें और लेख लिख रहा हूँ। मेरी ब्लॉगिंग जर्नी एक सपने की तरह शुरू हुई थी — ज्ञान साझा करने और लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से। मैंने शुरुआत में कई गलतियाँ कीं, लेकिन धीरे-धीरे सीखा और अपने लक्ष्य तक पहुँचा। मेरा हमेशा यह मानना है कि — “You never lose, either you win or you learn.” 📩 संपर्क करें: agarwalparag89@gmail.com

Leave a Reply