देख लो मेरठ मेट्रो का मैप, कहाँ कहाँ होंगे स्टेशन

मेरठ में मेट्रो का ट्रैक कुल 23.60 किलोमीटर लम्बा हैं, जिसमें कुल 13 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें पहला स्टेशन मेरठ साउथ और सबसे आखिर स्टेशन मोदीपुरम डिपो हैं। 23 किलोमीटर के इस रूट में एलिवेटेड रास्ता 14.80 किलोमीटर का हैं, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं और अंडरग्राउंड रास्ता 8.80 किलोमीटर का हैं, जिसमें 3 स्टेशन शामिल हैं। मेरठ मेट्रो में कुल 4 स्टेशन ऐसे हैं, जिन पर नमो भारत भी रुकेगी और आप इन स्टेशन से दिल्ली के लिए नमो भारत ट्रेन में भी सफर कर सकते हैं। आरआरटीएस कनेक्टिविटी वाले इन 4 स्टेशन में मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम के स्टेशन आते हैं।

मेरठ में चलने वाली मेट्रो का मैप, कहाँ कहाँ बन रहे स्टेशन – Meerut Metro Ka Map Hindi Mein

मेरठ मेट्रो रूट मैप के 13 स्टेशन में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम, और मोदीपुरम डिपो स्टेशन शामिल हैं, इस लिस्ट में से मेरठ सेंट्रल, भैसाली, और बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन हैं, इसके अलावा बाकि सब एलिवेटेड स्टेशन हैं।

मेरठ साउथ (Meerut South Metro Station)- मेरठ साउथ मेरठ मेट्रो का पहला स्टेशन हैं, जहाँ पर आपको मेरठ मेट्रो के साथ साथ नमो भारत की सुविधा मिलेगी, यह स्टेशन एक एलिवेटेड स्टेशन हैं, जो दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के नजदीक हैं। यह स्टेशन अभी नमो भारत के लिए स्टार्ट हैं।

परतापुर (Partapur Metro Station)- परतापुर स्टेशन मेरठ मेट्रो का दूसरा स्टेशन हैं, जहाँ पर आपको केवल मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलने वाली हैं, यह स्टेशन मेरठ से दिल्ली की तरफ जाते हुए परतापुर फ्लाईओवर से पहले पड़ता हैं।

रिठानी (Rithani Metro Station)- परतापुर के बाद अगला स्टेशन रिठानी का आता हैं, जो रिठानी के रास्ते में हैं और यह मेरठ मेट्रो का तीसरा व एक एलिवेटेड स्टेशन हैं। यहाँ पर भी आपको केवल मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

शताब्दीनगर (Shatabdi Nagar Metro Station)- शताब्दी नगर स्टेशन वैसे तो मेरठ मेट्रो का चौथा स्टेशन हैं, और यह नमो भारत के ठहराव वाला मेरठ का दूसरा स्टेशन हैं। शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन से आप मेरठ मेट्रो के साथ साथ नमो भारत ट्रेन में भी सफर कर सकते हैं। यह भी एक एलिवेटेड स्टेशन हैं, जो शॉप्रिक्स मॉल के पास बनाया गया हैं।

ब्रह्मपुरी (Brahampuri Metro Station)- ब्रह्मपुरी स्टेशन मेरठ में ट्रांसपोर्ट नगर के ठीक सामने बनाया गया हैं, जोकि एक एलिवेटेड स्टेशन हैं, यह स्टेशन सबसे ज्यादा माधवपुरम, सरस्वती लोक और ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले लोगो को फायदा करेगा। इस आप आपको केवल मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

मेरठ सेंट्रल (Meerut Central Metro Station)- मेरठ सेंट्रल मेरठ मेट्रो रूट का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन हैं, जो मेट्रो प्लाजा या फिर कहे तो बागपत अड्डे के पास बन रहा हैं, इस स्टेशन के बनने के बाद, बागपत रोड, शारदा रोड, जैन नगर वाले लोगो को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला हैं, क्योकि यह उनके घर के सबसे नज़दीक होगा।

भैसाली (Bhaisali Metro Station)- भैसाली स्टेशन मेरठ मेट्रो का सातवां स्टेशन है, यह स्टेशन मेरठ के भैसाली बस अड्डे के ठीक पास में बन रहा हैं। यह एक अंडरग्राउंड स्टेशन हैं।

बेगमपुल (Begumpul Metro Station)- बेगमपुल का मेट्रो स्टेशन मेरठ का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन है, यह नमो भारत के लिए दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दूसरा अंडरग्राउंड स्टेशन है, इससे पहले आनंद विहार का नाम आता है, जो अभी ऑपरेशनल है। बेगमपुल स्टेशन पर आपको नमो भारत के साथ साथ मीरूट मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।

एमईएस कॉलोनी (MES Colony Metro Station)- यह स्टेशन मेरठ मेट्रो की आपको सुविधा देगा और यह मेरठ कैंट में MES कॉलोनी वाली रोड पर स्थित है।

डौरली (Daurli Metro Station)- यह स्टेशन भी आपको मेरठ मेट्रो की सुविधा देगा और यह मेरठ में डौरली वाली रोड पर स्थित है।

मेरठ उत्तर (Meerut North Metro Station)- यह स्टेशन मेरठ उत्तर में स्थित है, जहाँ आपको मेरठ मेट्रो की सेवा मिलेगी।

मोदीपुरम (Modipuram Metro Station)- मोदीपुरम का स्टेशन बहुत ही खास होने वाला है, जो आपको मेरठ मेट्रो के साथ साथ नमो भारत की सेवा भी देगा। यह स्टेशन नमो भारत कॉरिडोर का सबसे आखिरी और मेरठ मेट्रो का दूसरा आखिरी स्टेशन होगा।

मोदीपुरम डिपो स्टेशन (Modipuram Depot Metro Station)- मोदीपुरम डिपो मेरठ मेट्रो का आखिरी स्टेशन होगा, यह से आपको मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

मेरठ मेट्रो मैप – Meerut Metro Map in Hindi

मेरठ मेट्रो रूट मैप
Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply