दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर (Delhi Ghaziabad Meerut Namo Bharat Corridor) पर स्टेशन परिसर के अंदर (Indoor)) और ट्रेन में विज्ञापन अधिकारों (Advertisement Rights) के संचालन हेतु लाइसेंसधारी के चयन के लिए एनसीआरटीसी (NCRTC) ने निविदाएँ (Tendor) आमंत्रित की हैं। इस निविदा द्वारा भागीदारों को भारत के प्रथम नमो भारत के साथ साझेदारी का एक आकर्षक अवसर प्रदान किया जा रहा है। ये विशेष अवसर नमो भारत से जुड़ने वाले भागीदारों को व्यापक ब्रांड विज़िबिलिटी के साथ-साथ एनसीआर (NCR) में क्षेत्रीय गतिशीलता को पुनर्परिभाषित करने वाली इस आधुनिक परिवहन प्रणाली, से जुड़ने का मौका भी प्रदान करेगा।
• कुल उपलब्ध इनडोर विज्ञापन स्पेस: लगभग 1,800 वर्ग मीटर
प्रमुख स्टेशन और उनका स्पेस:
- सराय काले खां – 100 sqm
- आनंद विहार – 100 sqm
- गाज़ियाबाद – 100 sqm
- मोदीनगर नॉर्थ – 100 sqm
- मोदीनगर साउथ – 100 sqm
- मेरठ सेंट्रल – 50 sqm
- बेगमपुल – 100 sqm
- मोदीपुरम – 100 sqm
• डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन स्पेस:
- सराय काले खां – 50 sqm
- आनंद विहार – 25 sqm
- गाज़ियाबाद – 25 sqm
अब मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन व स्टेशन के अंदर कर सकेंगे विज्ञापन – Advertisement Inside Meerut Metro, Namo Bharat Train and Stations on Delhi Meerut Namo Bharat Corridor
इस लाइसेंस निविदा में 16 नमो भारत ट्रेनों (Advertisement in Namo Bharat Train) और 9 मेरठ मेट्रो (Advertisement in Meerut Metro) ट्रेनों के अंदर भी विज्ञापन अधिकार के प्रावधान दिए गए हैं। इसके अंतर्गत भागीदारों के लिए कई प्रारूप में विज्ञापन के अवसर उपलब्ध होंगे, जिनमें फिक्स्ड पैनल, डिजिटल स्क्रीन, ओवरहेड ग्रैब हैंडल, सीट हेडरेस्ट, ग्लास पैनल और लगेज रैक आदि शामिल हैं। ट्रेन के भीतर उपलब्ध कराए जा रहे यह विज्ञापन स्पेस, ब्रांड्स को ट्रेन में यात्रियों से सीधे रूप से जुड़ने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगे
दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के बीच 82 किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसके रणनीतिक रूप से स्थित स्टेशन ब्रांड्स को उत्कृष्ट विज़िबिलिटी प्रदान करते हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरने के कारण यह कॉरिडोर विभिन्न श्रेणी के यात्रियों को आकर्षित करता है। देश में पहली बार इस परियोजना में मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन पर विशेष ज़ोर दिया गया है। आनंद विहार और सराय काले खां जैसे स्टेशन इसका बेहतरीन उदाहरण हैं, जो दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेलवे, आईएसबीटी और सिटी बस सेवाओं के साथ seamlessly जुड़े हुए हैं। यह एकीकरण स्टेशनों पर यात्री संख्या बढ़ाता है, जिससे ब्रांड्स को और अधिक एक्सपोज़र मिलता है तथा विज्ञापनदाताओं को व्यापक पहुँच और उच्च रीकॉल वैल्यू सुनिश्चित होती है।
इसके अतिरिक्त, एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मेरठ में नमो भारत के ही बुनियादी ढाँचे पर स्थानीय मेट्रो सेवाएँ भी संचालित की जाएँगी, जिससे यात्री आधार और विस्तृत होगा। नमो भारत और मेरठ मेट्रो—दोनों सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले स्टेशनों, विशेषकर मेरठ के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित बेगमपुल स्टेशन, पर विज्ञापन क्षमता और अधिक मजबूत हो जाएगी। अक्टूबर 2023 में संचालन शुरू होने के बाद से नमो भारत का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या 1.88 करोड़ से अधिक पहुँच चुकी है, जो इस परिवहन प्रणाली की बढ़ती लोकप्रियता और तेजी से बढ़ते ridership को दर्शाती है।
दैनिक यात्रियों की संख्या में में हो रही निरंतर वृद्धि और 82 किलोमीटर लंबे इस संपूर्ण कॉरिडोर पर जल्द ही परिचालन शुरू होने के साथ ही विज्ञापनदाताओं को लगातार बढ़ते विज्ञापन अवसरों और एक कैप्टिव यात्री आधार का लाभ मिलेगा। इस निविदा में 10 वर्षों की लाइसेंस अवधि प्रदान की गई है। इसके स्कोप, पात्रता और आवेदन जमा करने की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी एनसीआरटीसी की वेबसाइट (ncrtc.in) पर उपलब्ध है।