मेरठ में हैं देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन

तेज रफ्तार ट्रेनों की बात आते ही आमतौर पर राजधानी या शताब्दी एक्सप्रेस का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन समय के साथ भारतीय रेल और परिवहन प्रणाली में काफी बदलाव हुए हैं। अब देश की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन कोई एक्सप्रेस नहीं, बल्कि नमो भारत’ है।

नमो भारत ट्रेन की स्पीड – Namo Bharat Train Speed

दिल्ली–मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के 82 किलोमीटर लंबे खंड पर चलने वाली यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इसी के साथ यह भारत की सबसे तेज ट्रेन बन गई है।

इससे पहले 2016 में शुरू हुई गतिमान एक्सप्रेस देश की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन थी, जो हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच विशेष रूप से बनाई गई पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटे की गति तक चलती थी। इसके बाद वंदे भारत ट्रेनें भी इसी अधिकतम गति के साथ शुरू की गईं। हालांकि, 24 जून 2024 को रेल मंत्रालय ने अचानक निर्णय लेकर इनकी अधिकतम गति सीमा घटाकर 130 किमी प्रति घंटे कर दी। वर्तमान में भारतीय रेल नेटवर्क पर सभी ट्रेनें इसी ऊपरी सीमा के साथ संचालित होती हैं।

वहीं, नमो भारत की प्रत्येक ट्रेन में 6 डिब्बे हैं और ये हर 10 मिनट पर स्टेशन से रवाना होती हैं। 15 स्टेशनों वाले इस मार्ग पर कुछ हिस्सों में ट्रेन सेकंडों के लिए 160 किमी प्रति घंटे की शीर्ष रफ्तार पकड़ती है देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन आपके अपने मेरठ में ही है, जो रोज दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली चल रही है, इसका संचालन मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खान स्टेशन तक, कुल 82 किलोमीटर के ट्रैक पर चल रहा हैं।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply