मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में क्या-क्या ले जाना मना है

मेरठ मेट्रो और Namo Bharat Train में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कुछ वस्तुओं को ले जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज्वलनशील पदार्थ (जैसे पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर), विस्फोटक सामग्री, पटाखे, तेजाब और अन्य खतरनाक रसायनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा, हथियार जैसे चाकू, बंदूक, तलवार या कोई भी नुकीली वस्तु ले जाना भी नियमों के खिलाफ है।

यात्रा के दौरान शराब, नशीले पदार्थ, और ऐसी कोई भी चीज़ जो अन्य यात्रियों को असुविधा या खतरा पहुँचा सकती है, अनुमति नहीं होती। बड़े आकार का सामान, अत्यधिक भारी बैग या ऐसे पैकेज जिनसे अन्य यात्रियों की आवाजाही बाधित हो, उन्हें भी प्रतिबंधित या सीमित किया जा सकता है। सुरक्षा जांच के दौरान यदि कोई संदिग्ध वस्तु पाई जाती है, तो उसे जब्त किया जा सकता है और यात्री पर कार्रवाई भी हो सकती है।

इन नियमों का पालन करना हर यात्री की जिम्मेदारी है, ताकि मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में सफर सभी के लिए सुरक्षित और आरामदायक बना रहे। नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते है और जिससे आप जान सकेंगे की मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में क्या-क्या ले जाना मना है (Banned Items in Meerut Metro and Namo Bharat Train)-

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में प्रतिबंधित वस्तुएं – Banned Items in Meerut Metro and Namo Bharat Train

नुकीली वस्तुएँ

  • खुखरी,
  • तलवार,
  • मीट काटने वाले औजार,
  • चाकू जिसकी ब्लेड 10 से.मी अर्थात 4 इंच से ज्यादा हो,
  • कैची जिसकी काटने वाली भुजा की लम्बाई 10 से.मी अर्थात 4 इंच से ज्यादा हो।

औजार

  • कुल्हाड़ी एवं फरसे,
  • लोहदंड,
  • हथौड़ा,
  • मीट काटने वाला चाकू,
  • पेचकस,
  • पाना,
  • प्लायर एंव अन्य औज़ार जिसकी लम्बाई 7 इंच अथवा 17.78 सें. मी से अधिक हो निष्क्रिय करने वाले रसायन और
  • अन्य खतरनाक बस्तुएं

बंदूकें और आग्रेयास्त्र

  • गोला-बारूद,
  • पलेयर गन,
  • खेल गन,
  • बी बी बंदूक,
  • एयर राइफल 7. संपीड़ित / दबावीय एयर गन.,
  • कर्म गन, दौड प्रारंभ करने वाली
  • अन्य– पिस्तौल, गन लाइटर, अचेतक बन्दूक, दहलाने / बौकाने वाला उपकरण, बंदूकें और आग्रेयास्त्र का पुर्जे, हथियारों / गोला बारूद का प्रतिरूप

विस्फोटक पदार्थ

  • बालद,
  • डायनामाइट,
  • पटाखे,
  • बैंड ग्रेनेड,
  • पलास्टिक विस्फोटक,
  • विस्फोटक कर प्रतिसप

ज्वलनशील वस्तुएं

  • पेट्रोलियम,
  • एल्कोहल / शराब,
  • सभी प्रकार की स्पिरिट,
  • अन्य ज्वलनशील तराल पदार्थ जैसे एयरोसोल या समान स्थिरता,
  • ज्वलनशील होस पदार्थ 6. गीली बैट्री

आपत्तिजनक वस्तुएँ

  • मानव राख,
  • राव,
  • मानव कंकाल,
  • मानव शरीर का हिस्सा,
  • रक्त,
  • सूखा,
  • जमा हुआ या विघटित,
  • चाहे वह मानव या पशु का,
  • मरे हुए जानवरों के राय,
  • प्रक्षालित और साफ हड्डियों को छोड़कर हड्डियां,
  • किसी भी तरह की खाद,
  • लता,
  • तैलीय लता सहित,
  • कोई सड़ा हुआ जानवर या वनस्पति पदार्थ,
  • सीलबंद प्लांट/सैंपल,
  • खुला कच्या मांस/महली
  • पालतू पक्षी और पशु

उपरोक्त वस्तुओं के अलावा, मेट्रो रेलवे (वहन और टिकट) नियम, 2014 की धारा 4 उल्लिखित वस्तुओं को नमी भारत में यात्रा के दौरान ले जाना मना है

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply