मेरठ साउथ स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्रियों की हालत बिगड़ी, न कंट्रोल रूम, न CCTV काम आया

मेरठ साउथ स्टेशन से अभी नमो भारत ट्रेन का सफर चल रहा है, जिसमें में मेरठ से दिल्ली आसानी से पहुंच सकते हैं, रक्षाबंधन पर नमो भारत के सभी स्टेशन काफी भीड़ देखी गयी और मेरठ साउथ स्टेशन पर एक नज़ारा ऐसा देखने को मिला की सभी अचंभित हो गए और कुछ लोगो को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। असली खबर ये है की मेरठ के नमो भारत साउथ स्टेशन पर रविवार शाम को लिफ्ट में कुछ यात्री फंस गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर पर जाते समय बीच में बंद हो गई। यात्रियों को करीब सवा घंटे तक लिफ्ट में रहना पड़ा। इंजीनियरों ने 40 मिनट के प्रयास के बाद लिफ्ट को खोला।

मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में फसे यात्री, रेस्क्यू करने में लगा एक घंटा

रविवार शाम को मेरठ साउथ स्टेशन पर एक लिफ्ट में बहुत से लोग लिफ्ट ख़राब होने की वजह से लटक गए, जिसके बाद करीब एक घंटे तक मदद के लिए कोई नहीं आया और वो लोग लिफ्ट में ही रहे, जिसमें बच्चे और महिलाये भी शामिल थी। एक घंटे तक बंद लिफ्ट में रहने के बाद कुछ लोगो को दम घुटने लगा और तबियत ख़राब होने की शिकायत मिली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबर के अनुसार, लिफ्ट में कुल 22 लोग सवार थे, जिन्होंने लिफ्ट में से कण्ट्रोल रूम का नंबर मिलाया, और CCTV कैमरे में इशारा भी किया, लेकिन उन्हें कोई भी मदद नहीं मिली, इसके बाद पुलिस को फ़ोन मिला कर सूचना दी गयी, और लोकल पुलिस ने कार्यवाही को संभालते हुए लिफ्ट को खुलवाकर सभी यात्रियों को बाहर निकला, जिसमे कुछ यात्रियों को तबियत ख़राब होने का कारण अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।

दिल्ली के रोहिणी निवासी रुबीना जफर, गाजियाबाद विजय नगर निवासी ज्योति व उसकी बहन संगीता, दिल्ली गेट निवासी कोमल 10 वर्षीय बेटी वृंदा और 1 वर्षीय बेटी काव्या, कैलाशपुरी निवासी संजीव कुशवाहा अपनी दो वर्षीय बेटा रूही के साथ मेरठ साउथ स्टेशन की लिफ्ट से रैपिड स्टेशन जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट चली तो कुछ दूर जाने के बाद रुक गई रुबीना जफर ने बताया कि अचानक से लिफ्ट रुक गई और उसके किसी बटन ने काम करना बंद कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में भी बचाने के लिए काफी इशारे किए लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।

अंदर सभी का दम घुट रहा था किसी तरह उन्होंने अपने भाई नबील और 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट को चालू कर नीचे उतरा और सभी को बाहर निकाला। इस दौरान दम घुटने से सभी की हालत बिगड़ी रही। संजीव कुशवाहा लिफ्ट से निकलने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। एंबुलेंस के द्वारा उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply