पिछले साल 18 अगस्त को, जिस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार था उस दिन मेरठ साउथ रैपिड मेट्रो स्टेशन को खोला गया था और इसका संचालन साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक हो गया था, जिसे अब एक साल होने वाला है और साल 2025 की रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जा चूका है, लेकिन मेरठ में मेरठ साउथ के अलावा कोई भी स्टेशन चालू नहीं हो पाया है। अब चर्चा की जा रही है की 15 अगस्त से पहले शहर में इसका संचालन शुरू हो सकता है। लेकिन अभी इसके लिए कोई भी ऑफिसियल इनफार्मेशन NCRTC या सरकार की तरफ से नहीं आयी हैं।
15 अगस्त से पहले चालू हो सकती है मेरठ के अंदर रैपिड मेट्रो
साल 2024 में रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व नमो भारत मेरठ साउथ स्टेशन से संचालन शुरू हो गया था। इसके बाद 5 जनवरी को दिल्ली के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन का सञ्चालन भी शुरू हो गया था, जिससे दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली आने जाने वाले लोगो को बहुत राहत मिली थी। शुक्रवार से रविवार तक भी रक्षाबंधन के मद्देनजर मेरठ साउथ स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। टिकट के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। उधर, लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रेन के मोदीपुरम तक संचालन की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि कोई भी एनसीआरटीसी (NCRTC) अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
मेरठ में रैपिड मेट्रो के कुल 4 स्टेशन हैं, जिसमें सबसे पहला मेरठ साउथ, उसके बाद शताब्दी नगर, फिर बेगमपुल और सबसे आखिरी में आता हैं मोदीपुरम। इन 4 स्टेशन में से केवल मेरठ साउथ का स्टेशन पिछले एक साल से संचालित हैं। 27 जून से सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी. रेलखंड पर सफल ट्रायल रन शुरू हो चुका है। नमो भारत ट्रेन और मेट्रो दोनों ट्रेनों का ट्रायल हुआ। दूसरी ओर मेरठ साउथ तक नमो भारत का तीन महीने तक ट्रायल चला था।
मेंरठ साउथ के बाद इसके बाद शॉर्पिक्स मॉल के सामने शताब्दीनगर स्टेशन है, जहां 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। 9 फरवरी से शताब्दीनगर तक नमो भारत का ट्रायल रन शुरू किया गया था मगर अभी तक ट्रेन नहीं चली। सोशल मीडिया पर 15 अगस्त से ट्रेन के चलने की अटकलें लग रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि पीएमओ व सीएमओ की ओर से संचालन की रूपरेखा तय होगी।
इस मामले में एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि ट्रेन के जल्द संचालन की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।