खुशखबरी, मेरठ में अगस्त के महीने में कभी भी चल सकती है मेट्रो और रैपिड ट्रेन

हिंदुस्तान अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कॉरिडोर का ऑनलाइन या मेरठ में विशेष कार्यक्रम में उद्घाटन करेंगे। NCRTC ने उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी जानकारी देने से अधिकारी बच रहे हैं। एनसीआरटीसी (NCRTC) के अनुसार दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक तैयार हो गया है। केवल उच्चस्तरीय हरी झंडी का इंतजार है।

एनसीआरटीसी ने उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी है। एनसीआरटीसी (NCRTC) के एमडी शलभ गोयल ने भी सोमवार को मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के कॉरिडोर का जायजा लिया, ताकि उद्घाटन की तारीख तय होने पर कोई दिक्कत न हो। माना जा रहा है दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी निगरानी सीधे पीएमओ से हो रही है। ऐसे में इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के संचालन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई।

संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री दिल्ली के सराय काले खां में उद्घाटन करेंगे। वहां से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर नमो भारत से सफर करते हुए मोदीपुरम तक आकर सेवा का शुभारंभ कर देंगे। दोनों संभावनाओं के साथ उद्घाटन की तैयारी चल रही है। मेरठ में मोदीपुरम या शताब्दीनगर में ही उद्घाटन समारोह होने की संभावना है। आगामी लॉन्च में, मेरठ में तीन नमो भारत स्टेशन – शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम – के साथ-साथ दिल्ली में एक स्टेशन, सराय काले खां, खुलने की उम्मीद है।

मेरठ मेट्रो और रैपिड ट्रैन का तोहफा साथ साथ मिलेगा

मेरठ को रैपिड रेल के साथ मेट्रो का भी तोहफा मिलने जा रहा है। रैपिड रेल कॉरिडोर पर 82 किमी में नमो भारत का संचालन होगा तो मेरठ मेट्रो का संचालन 23 किलोमीटर में होगा। मेरठ के लिए एक साथ रैपिड और मेट्रो दोनों की सेवाओं का उद्घाटन बड़ा तोहफा साबित होगा।

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

Leave a Reply