मेरठ मेट्रो में मेरठ साउथ से लेकर मोदीपुरम तक हैं ये स्टेशन देखें पूरी लिस्ट

8 मार्च 2019 को पीएम मोदी के द्वारा मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट का फाउंडेशन स्टोन रखा गया था, जिसमें मेरठ मेट्रो के पहले फेज को बनाने की शुरुआत हुई थी। अब मेरठ वालो का पिछले काफी समय से बन रहा यह प्रोजेक्ट अब तैयार है और 22 फरवरी 2026 से इसकी शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी जी ने किया था। चलिए आपको मेरठ मेट्रो के स्टेशन के बारे में सब कुछ बताते हैं!

मेरठ मेट्रो में कौन कौन से स्टेशन हैं – Meerut Metro Station List in Hindi

मेरठ में और इंटरनेट पर मेरठ मेट्रो के दो से तीन फेज की बातें चल रही हैं, लेकिन काम अभी पहले फेज पर ही शुरू हुआ था, जो अभी पूरा हो चूका है। मेरठ मेट्रो के फेज 1 में कुल 13 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें पहला स्टेशन मेरठ साउथ का है और सबसे आखिरी स्टेशन मोदीपुरम डिपो का हैं। 22 फरवरी से मोदीपुरम डिपो को छोड़कर सभी स्टेशन चालू हो चुके है, जिसके बाद मेरठ मेट्रो, मेरठ में दिल्ली रोड से लेकर, मेरठ कैंट होते हुए मोदीपुरम तक लगभग सभी रास्ते कवर कर रही है और इससे लोगो को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

मेरठ मेट्रो के ट्रैक की कुल लम्बाई 23.60 किलोमीटर हैं, जिसमें कुल 13 स्टेशन शामिल हैं। इस 23.60 किलोमीटर के रूट में 14.80 किलोमीटर एलिवेटेड रूट होगा, जिसमें 9 एलिवेटेड स्टेशन और 8.80 किलोमीटर अंडरग्राउंड रूट होगा, जिसमे 3 अंडरग्राउंड स्टेशन व एक एट-ग्रेड स्टेशन (At-grade Station) होगा।

  1. मेरठ साउथ (Meerut South)
  2. परतापुर (Partapur)
  3. रिठानी (Rithani)
  4. शताब्दीनगर (Shatabdi Nagar)
  5. ब्रह्मपुरी (Brahampuri)
  6. मेरठ सेंट्रल (Meerut Central)
  7. भैसाली (Bhasali)
  8. बेगमपुल (Begumpul)
  9. एमईएस कॉलोनी (MES Colony)
  10. डौरली (Daurli)
  11. मेरठ उत्तर (Meerut North)
  12. मोदीपुरम (Modipuram)
  13. मोदीपुरम डिपो स्टेशन (Modipuram Depot Station)
मेरठ मेट्रो रूट मैप
Meerut Metro Station List

एलिवेटेड स्टेशन (10 स्टेशन) – मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन, परतापुर मेट्रो स्टेशन, रिठानी मेट्रो स्टेशन, शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन, ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन, मेरठ सेंट्रल मेट्रो स्टेशन, एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन, डौरली मेट्रो स्टेशन, मेरठ उत्तर मेट्रो स्टेशन, और मेरठ उत्तर मेट्रो स्टेशन

अंडरग्राउंड स्टेशन (2 स्टेशन)- भैसाली मेट्रो स्टेशन, और बेगमपुल मेट्रो स्टेशन

एट-ग्रेड स्टेशन (1 स्टेशन)- मोदीपुरम डिपो मेट्रो स्टेशन

Photo of author
लेखक
Meerut Metro Guy
UPMRC और NCRTC जल्द ही मेरठ मेट्रो शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। वेबसाइट (www.meerutmetro.in) और इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म निजी तौर पर बनाए गए हैं और इनका किसी भी सरकारी प्राधिकरण या संगठन से कोई आधिकारिक संबंध या संबद्धता नहीं है, न ही यह किसी भी तरह से उनमें से किसी के द्वारा समर्थित है। हम, meerutmetro.in वेबसाइट के संस्थापक, मेरठ मेट्रो और दिल्ली मेरठ RRTS परियोजना के बारे में सबसे अच्छी सामग्री प्रदान करने के लिए यहाँ हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई सभी जानकारी सही है।

1 thought on “मेरठ मेट्रो में मेरठ साउथ से लेकर मोदीपुरम तक हैं ये स्टेशन देखें पूरी लिस्ट”

Leave a Reply