अगर आप दिल्ली से मेरठ ट्रेवल करना चाहते है तो आपको इसके लिए बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें आप बस से, कैब से, स्कूटी/बाइक से या फिर ट्रेन से आ सकते है। इन ऑप्शन के अलावा अब अब दिल्ली से मेरठ रैपिड मेट्रो से भी आ सकते है। 5 जनवरी 2025 से नमो भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर से मेरठ के लिए कर दिया गया था और 22 फरवरी 2026 से सराय काले खां, शताब्दीनगर, बेगमपुल व मोदीपुरम के स्टेशन भी खोल दिए गए हैं।
दिल्ली से आना है मेरठ मेट्रो में, तो पकडे ये रूट, पहुंचेंगे मात्र 35 मिनट में – Delhi to Meerut Metro Route Map in Hindi
दिल्ली से मेरठ मेट्रो से आने के लिए आप नमो भारत ट्रेन की मदद ले सकते है, जो 22 फरवरी से 16 में से 15 स्टेशन पर चल रही है और अब बस जंगपुरा का स्टेशन चालू होना बचा है। नमो भारत के दिल्ली में ” सराय काले खां”, “न्यू अशोक नगर” व “आनंद विहार” ऑपरेशनल स्टेशन है और मेरठ में “मेरठ साउथ” सहित सभी स्टेशन अब ऑपरेशनल हैं। NCRTC द्वारा चलायी जा रही नमो भारत ट्रेन में आप सराय काले खान 45 मिनट में न्यू अशोक नगर से मेरठ 40 मिनट में और आनंद विहार से मेरठ मात्र 35 मिनट में पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से मेरठ का मेट्रो मैप – Delhi to Meerut Route Map by Metro

दिल्ली से मेरठ की मेट्रो से दूरी – Delhi to Meerut Distance by Metro
रैपिड मेट्रो के ज़रिए, सराय काले खाँ से मेरठ साउथ की दूरी लगभग 55.6 किलोमीटर, न्यू अशोक नगर से 49.7 किलोमीटर और आनंद विहार से 42.6 किलोमीटर है। इसी तरह शताब्दी नगर तक यह दूरी क्रमशः 61.3 किलोमीटर, 56.1 किलोमीटर और 48.8 किलोमीटर है, जबकि बेगमपुल के लिए 67.8 किलोमीटर, 62.5 किलोमीटर और 55.3 किलोमीटर तथा मोदिपुरम तक 76.2 किलोमीटर, 70.9 किलोमीटर और 63.7 किलोमीटर दर्ज की गई है। यह हाई-स्पीड आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली से मेरठ के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के बीच तेज़, सटीक और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
| स्टेशन | दूरी |
|---|---|
| सराय काले खाँ से मेरठ साउथ की दूरी | 55.6 KM |
| न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ की दूरी | 49.7 KM |
| आनंद विहार से मेरठ साउथ की दूरी | 42.6 KM |
| साराई काले खान से शताब्दी नगर की दूरी | 61.3 KM |
| न्यू अशोक नगर से शताब्दी नगर की दूरी | 56.1 KM |
| आनंद विहार से शताब्दी नगर की दूरी | 48.8 KM |
| सराय काले खाँ से बेगंपुल की दूरी | 67.8 KM |
| न्यू अशोक नगर से बेगमपुल की दूरी | 62.5 KM |
| आनंद विहार से बेगंपुल की दूरी | 55.3 KM |
| सराय काले खान से मोदिपुरम की दूरी | 76.2 KM |
| न्यू अशोक नगर से मोदिपुरम की दूरी | 70.9 KM |
| आनंद विहार से मोदिपुरम की दूरी | 63.7 KM |
दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड मेट्रो के स्टेशन – Delhi to Meerut Rapid Metro Stations
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर है, जिसमें 16 नमो भारत स्टेशन और 2 डिपो शामिल हैं। पहला डिपो दुहाई में और दूसरा डिपो मोदीपुरम में स्थित है। इस कॉरिडोर का पहला चरण 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई तक यात्रियों के लिए शुरू किया गया। इसके बाद 6 मार्च 2024 को गाज़ियाबाद जिले के शेष स्टेशनों को खोला गया और 18 अगस्त 2024 को मेरठ का पहला आरआरटीएस स्टेशन — मेरठ साउथ — जनता के लिए शुरू किया गया। वर्ष 2025 की शुरुआत में दिल्ली के दो प्रमुख स्टेशन, आनंद विहार और न्यू अशोक नगर, भी चालू कर दिए गए और फरवरी 2026 में बचे हुए स्टेशन भी चालू हो गए थे। मेरठ में रैपिड रेल के ऐसे चार स्टेशन हैं, जहाँ से यात्री मेरठ मेट्रो में ट्रेन बदल सकते हैं — मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम।
- जंगपुरा
- सराय काले खां
- न्यू अशोक नगर
- आनंद विहार
- साहिबाबाद
- गाजियाबाद
- गुलधर
- दुहाई
- दुहाई डिपो
- मुरादनगर
- मोदीनगर साउथ
- मोदीनगर उत्तर
- मेरठ दक्षिण
- शताब्दीनगर
- बेगमपुल
- मोदीपुरम
दिल्ली से मेरठ का टिकट प्राइस
सराय काले खां से मेरठ रूट के लिए किराया इस प्रकार है: मेरठ साउथ तक ₹160, शताब्दी नगर तक ₹180, बेगमपुल तक ₹200 और मोदीपुरम तक ₹210। वहीं न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ का किराया ₹150, शताब्दी नगर ₹160, बेगमपुल ₹180 और मोदीपुरम ₹200 है। आनंद विहार से मेरठ साउथ तक ₹130, शताब्दी नगर ₹140, बेगमपुल ₹160 और मोदीपुरम तक ₹180 किराया निर्धारित किया गया है।
सराय काले खां से:
- मेरठ साउथ – ₹160
- शताब्दी नगर – ₹180
- बेगमपुल – ₹200
- मोदीपुरम – ₹210
न्यू अशोक नगर से:
- मेरठ साउथ – ₹150
- शताब्दी नगर – ₹160
- बेगमपुल – ₹180
- मोदीपुरम – ₹200
आनंद विहार से:
- मेरठ साउथ – ₹130
- शताब्दी नगर – ₹140
- बेगमपुल – ₹160
- मोदीपुरम – ₹180
दिल्ली से मेरठ के लिए ट्रेन का समय
दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल सेवा सुबह लगभग 6:00 बजे सराय काले खाँ स्टेशन से शुरू होती है और क्रमशः न्यू अशोक नगर स्टेशन, आनंद विहार स्टेशन, साहिबाबाद स्टेशन, गाजियाबाद स्टेशन, गुलधर स्टेशन, दुहाई स्टेशन, मुरादनगर स्टेशन, मोदीनगर साउथ स्टेशन, मोदीनगर नार्थ स्टेशन, मेरठ दक्षिण स्टेशन, शताब्दीनगर स्टेशन और बेगमपुल स्टेशन तक पहुँचती है। सभी स्टेशनों पर ट्रेन का संचालन सोमवार से रविवार तक लगभग सुबह 6 बजे के आसपास शुरू होता है, जिससे यात्रियों को पूरे सप्ताह नियमित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलता है।
| स्टेशन कोड | स्टेशन नाम | दिल्ली से मेरठ |
|---|---|---|
| z00 | सराय काले खाँ | सोमवार से रविवार – 06:00:00 AM |
| A01 | न्यू अशोक नगर | सोमवार से रविवार – 06:05:00 AM |
| A02 | आनंद विहार | सोमवार से रविवार – 06:11:00 AM |
| A03 | साहिबाबाद | सोमवार से रविवार – 06:16:00 AM |
| A04 | गाजियाबाद | सोमवार से रविवार – 06:04:00 AM |
| A05 | गुलधर | सोमवार से रविवार – 06:00:00 AM |
| A06 | दुहाई | सोमवार से रविवार – 05:57:00 AM दुहाई डिपो से सोमवार से रविवार – 06:07:30 AM |
| AS2 | दुहाई डिपो | सोमवार से रविवार – 06:00:00 AM |
| A07 | मुरादनगर | सोमवार से रविवार – 06:11:00 AM |
| A08 | मोदीनगर साउथ | सोमवार से रविवार – 06:06:00 AM |
| A09 | मोदीनगर नार्थ | सोमवार से रविवार – 06:02:00 AM |
| A10 | मेरठ दक्षिण | सोमवार से रविवार – 05:57:00 AM |
| A13 | शताब्दीनगर | सोमवार से रविवार – 06:12:00 AM |
| A17 | बेगमपुल | सोमवार से रविवार – 06:06:00 AM |